तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-11)

Total Questions: 18

1. रचना के आधार पर 'जल' शब्द किस कोटि का है? [BPSC स्कूल टीचर परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) रूढ़ शब्द
Solution:रचना के आधार पर 'जल' शब्द रूढ़ शब्द है। वस्तुतः जिन शब्दों के खण्ड सार्थक न हों, उन्हें रूढ़ शब्द कहते हैं जैसे- पानी, कान, नाक, पीला। इसमें पा और नी, का और न, ना और क तथा पी और ला अलग-अलग होने पर निरर्थक हैं।

2. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द रूढ़ है, यौगिक नहीं? [UGC हिन्दी द्वितीय प्रश्न-पत्र नवम्बर, 2020]

Correct Answer: (a) पीला
Solution:'ऐसे शब्द जिनके खण्ड व उनके अलग-अलग अर्थ सार्थक नहीं होते, उन्हें 'रूढ़ शब्द' कहते हैं। जैसे-पीला, नाक, कान आदि। पीला, ना+क, का+न; में अलग-अलग शब्द न ही सार्थक हैं न ही उनका कोई अर्थ है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

ऐसे शब्द जो दो खण्डों के योग से बने हों और जिनके दोनों खण्डों के अलग-अलग अर्थ भी होते हों, उन्हें 'यौगिक' शब्द कहते हैं। जैसे-घुड़सवार (घोड़ा और सवार)

ऐसे यौगिक शब्द, जो साधारण अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ प्रकट करते हों, उन्हें 'योगरूढ़' शब्द कहते हैं। जैसे-नीरज = नीर + ज = जल से उत्पन्न होने वाला अर्थात् कमल।

3. यौगिक शब्द की रचना के आधार हैं - [GIC-Exam 2021 (U.P)]

Correct Answer: (b) उपसर्ग, प्रत्यय, सन्धि और समास
Solution:ऐसे शब्द, जो दो शब्दों के मेल से बनते हैं और जिनके खण्ड सार्थक होते हैं, वे यौगिक कहलाते हैं।

4. निम्नलिखित में यौगिक शब्द छाँटिए- [T.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (d) गोपाल
Solution:गोपाल यौगिक शब्द है। यह दो सार्थक शब्दों गो+पाल से मिलकर बना है। दशानन, परोपकार तथा चतुर्मुख योगरूढ़ शब्द हैं।

5. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द यौगिक है, रूढ़ नहीं ? [UGC हिन्दी प्रथम प्रश्न-पत्र जून, 2020]

Correct Answer: (a) जलद
Solution:जल + द (देने वाला) का अर्थ है- जल को देने वाला, परन्तु इससे केवल 'बादल' का अर्थ लिया जाएगा। 'जलद' शब्द यौगिक तो है, परन्तु अर्थ की दृष्टि से अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ को दे रहा है। रचना के विचार से यह 'योगरूढ़' शब्द है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

'नाक' शब्द रचना के आधार पर 'रूद' शब्द है।

'कान' रूढ़ शब्द है।

'पर' शब्द रचना की दृष्टि से रूढ़ शब्द का प्रकार है।

जिन शब्दों के खण्ड करने पर उनके शब्दांशों के कोई अर्थ न निकले, उन्हें 'रूद' शब्द कहते हैं।

6. योगरूढ़ शब्द कौन है? [P.G.T. परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (b) दशानन
Solution:जो शब्द दो या दो से अधिक शब्दों या शब्दांशों से मिलकर बने हों, किन्तु जिनका प्रयोग सामान्य अर्थ के लिए न होकर किसी विशेष अर्थ के लिए होता है, योगरूढ़ शब्द कहलाते हैं। जैसे-दशानन, पीताम्बर, वीणावादिनी आदि।

7. दशानन' निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द है? [T.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (b) योगरूढ़
Solution:जो शब्द दो या दो से अधिक शब्दों या शब्दांशों से मिलकर बने हों, किन्तु जिनका प्रयोग सामान्य अर्थ के लिए न होकर किसी विशेष अर्थ के लिए होता है, योगरूढ़ शब्द कहलाते हैं। जैसे-दशानन, पीताम्बर, वीणावादिनी आदि।

8. पंकज, जलज आदि किस प्रकार के शब्द हैं? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)]

Correct Answer: (c) योगरूढ़
Solution:पंकज, जलज आदि शब्द योगरूढ़ हैं।

9. पंकज' शब्द निम्न में से किससे सम्बन्धित है? [T.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (c) योगरूढ़ शब्द
Solution:ऐसे शब्द जो यौगिक तो होते हैं, परन्तु अर्थ के विचार से अपने सामान्य अर्थ को छोड़ किसी परम्परा से विशेष अर्थ के परिचायक हैं, योगरूढ़ कहलाते हैं। जैसे-लम्बोदर, पंकज, चक्रपाणि, जलज इत्यादि। 'पंक+ज' का अर्थ है कीचड़ से (में) उत्पन्न; पर इससे केवल 'कमल' का अर्थ लिया जायेगा, अतः 'पंकज' योगरूढ़ शब्द है।

10. निम्नांकित में योगरूढ़ शब्द है- [P.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (d) पंकज
Solution:'पंकज' योगरूढ़ शब्द है। वस्तुतः ऐसे शब्द जो यौगिक तो होते हैं, किन्तु अर्थ के विचार से अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर किसी परम्परा विशेष अर्थ के परिचायक होते हैं, योगरूढ़ शब्द कहलाते हैं।