तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-11)

Total Questions: 18

11. निम्नलिखित शब्दों में योगरूढ़ शब्द कौन-सा है? [P.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (a) चक्रपाणि
Solution:'चक्रपाणि' योगरूढ़ शब्द है।

12. निम्नलिखित में रूढ़ शब्द है- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (c) नाक
Solution:जो शब्द हमेशा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हों और जिनके खण्डों का कोई अर्थ न निकले, उन्हें रूढ़ शब्द कहते हैं। जैसे-नाक, कान आदि।

13. निम्नलिखित में संकर शब्द कौन-सा है? [UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) चुगलखोर
Solution:'चुगलखोर' संकर शब्द है। किन्हीं दो भाषाओं के शब्दों को मिलाकर जिन नये शब्दों की रचना हुई है, उन्हें संकर शब्द कहा जाता है।

14. छायादार' शब्द किसका उदाहरण है? [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) संकर
Solution:'छायादार' शब्द संकर शब्द का उदाहरण है। यह हिन्दी के शब्द 'छाया' और फारसी के शब्द 'दार' से मिलकर बना है। दो भिन्न भाषाओं के भिन्न अर्थ वाले शब्दों के मिलने से बने यौगिक शब्दों को 'संकर' शब्द कहा जाता है।

15. निम्न में योगरूढ़ शब्द है- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)]

Correct Answer: (b) जलज
Solution:'जलज = जल ज' का अर्थ है 'जल से (में) उत्पन्न'। किन्तु इससे 'कमल' का अर्थ लिया जाएगा। अतः 'जलज' शब्द योगरूढ़ है। ऐसे शब्द, जो यौगिक तो होते हैं, किन्तु अर्थ के विचार से अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ के परिचायक हैं, योगरूढ़ कहे जाते हैं।

16. प्रयोग के आधार पर शब्द भेद हैं- [UPSSSC (JE) Exam, 2016]

Correct Answer: (a) 2
Solution:प्रयोग के आधार पर शब्द के दो भेद हैं-विकारी तथा अविकारी। लिंग, वचन, कारक के कारण जिन शब्दों का रूप परिवर्तन हो जाता है, वे विकारी शब्द कहलाते हैं। ये संख्या में चार हैं-संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण। जिन शब्दों में किसी प्रकार का विकार अथवा परिवर्तन नहीं होता, वे अविकारी शब्द कहलाते हैं। ये संख्या में चार हैं-क्रिया विशेषण, सम्बन्धबोधक, समुच्चयबोधक, विस्मयादिबोधक। उत्पत्ति के आधार पर शब्द के चार भेद हैं-तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशी।

17. सूची-I को सूची-II के साथ सही सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये- [T.G.T. परीक्षा, 2010]

सूची-Iसूची-II
(A) संकल्प1. तद्भव
(B) सूरज2. देशी
(C) काका3. तत्सम
(D) मोटर4. विदेशी
ABCD
(a)1234
(b)2143
(c)3124
(d)4123

 

Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
संकल्प तत्सम
 सूरज तद्भव
 काका देशी
 मोटर विदेशी

18. सूची-1 के समूहों का मिलान सूची-II से कीजिए और दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [P.G.T. परीक्षा, 2010]

सूची-Iसूची-II
A.खचाखच(i) देशज शब्द
B. मुरलीधर(ii) योगरूढ़ शब्द
C. टिकटघर(iii) संकर शब्द
D. साँप(iv) तद्भव शब्द
ABCD
(a)(ii)(iii)(i)(iv)
(b)(iii)(i)(iv)(ii)
(c)(iii)(i)(ii)(iv)
(d)(iii)(ii)(iv)(i)

 

Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
खचाखचदेशज शब्द
मुरलीधरयोगरूढ़ शब्द
टिकटघरसंकर शब्द
साँपतद्भव शब्द