तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-2)Total Questions: 501. 'कूर्दन' तत्सम शब्द का तद्भव रूप होगा - [उत्तराखण्ड असि. एकाउण्टेंट, परीक्षा-2023](a) कूड़ा(b) कूची(c) कूदना(d) कीड़ाCorrect Answer: (c) कूदनाSolution:'कूर्दन' कूदना का तत्सम शब्द है। कूची का तत्सम 'कुर्चिका, कीड़ा का तत्सम 'कीटक' तथा कूड़ा का तत्सम 'कूट' होता है।2. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022](a) कूट(b) कुछ(c) कूप(d) कोणCorrect Answer: (b) कुछSolution:कूट, कूप, कोण क्रमशः कूड़ा, कुआँ तथा कोना के तत्सम शब्द हैं, जबकि 'कुछ' तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम कश्चित् होता है।3. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है - [UPSSSC Forest guard - 2021 V.D.O. परीक्षा, 2023](a) पहिया(b) आटा(c) खटिया(d) कृपाCorrect Answer: (d) कृपाSolution:'कृपा' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव रूप किरपा है। पहिया, आटा एवं खटिया, देशज शब्द हैं। आटा का तत्सम अन्नचूर्ण, खटिया का तत्सम खाट्वा होता है।4. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019](a) किशन(b) कटि(c) कर्क(d) कृशकायCorrect Answer: (a) किशनSolution:'किशन' शब्द तद्भव है, जिसका तत्सम 'कृष्ण' है। कटि, कर्क तथा कृशकाय तत्सम शब्द हैं।5. 'कटहरा' शब्द का तत्सम रूप क्या है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2016](a) कटहल(b) कड़वा(c) काष्ठगृह(d) कण्टफलCorrect Answer: (c) काष्ठगृहSolution:'कटहरा' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'काष्ठगृह' होता है।'कण्टफल' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'कटहल' होता है।'कड़वा' का तत्सम कटु होता है।6. निम्न में से कौन-सा 'काटना' का तत्सम है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015](a) कटन(b) कटित(c) कर्तन(d) कट्टितCorrect Answer: (c) कर्तनSolution:'काटना' का तत्सम रूप कर्तन है। 'क्या' का तत्सम किम्, क्यों का तत्सम किंपुनः काट का तत्सम कर्त होता है।7. निम्नलिखित में से 'कंगन' का तत्सम रूप कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 1998](a) कंकती(b) कंकण(c) कण्टकिफल(d) कंसारिCorrect Answer: (b) कंकणSolution:'कंगन' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'कंकण' है। 'कंकती' शब्द 'कंघी' का तत्सम रूप है।8. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है- [Haryana. TET Exam Ist Paper (I-V), 2013](a) कोयल(b) कपाट(c) ऊँट(d) काठCorrect Answer: (b) कपाटSolution:'कपाट' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'किवाड़' होता है। अन्य शब्द तद्भव हैं, इनके तत्सम क्रमशः कोकिल, उष्ट्र तथा काष्ठ हैं।.9. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द को पहचानिए- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018](a) कारण(b) लोहा(c) बन्दर(d) दूधCorrect Answer: (a) कारणSolution:'कारण' शब्द तत्सम शब्द है। लोहा, बन्दर एवं दूध तद्भव शब्द हैं, जिनके तत्सम शब्द क्रमशः लौह, वानर तथा दुग्ध हैं।10. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)](a) कपाट(b) कीटक(c) कूची(d) कुम्भकारCorrect Answer: (c) कूचीSolution:'कूची' तत्सम शब्द नहीं है। 'कूची' का तत्सम 'कुचिका' होता है।कपाट एवं कुम्भकार तत्सम शब्द हैं, जिनके तद्भव शब्द क्रमशः किवाड़ तथा कुम्हार हैं।Submit Quiz12345Next »