तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-2)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द को पहचानिए- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (b) कुक्कुर
Solution:'कुक्कुर' तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव कुत्ता है। कोयल और लाख तद्भव हैं, जिनके तत्सम क्रमशः 'कोकिला' और 'लक्ष' हैं। भीतर का तत्सम आभ्यन्तर होता है।

12. 'तत्सम' शब्द है [U.P.R.O/A.R.O. (Pre), 2013]

Correct Answer: (e) (b & c)
Solution:केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय (शिक्षा विभाग), मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के 'तत्सम शब्दकोश' के अनुसार, 'कठोर' एवं 'कठिन' दोनों शब्द तत्सम हैं, जबकि 'क्लिष्ठ' सही वर्तनी नहीं है। सही वर्तनी 'क्लिष्ट' है। अतः विकल्प (b) एवं (c) दोनों तत्सम शब्द हैं। लोक सेवा आयोग ने प्रारम्भिक उत्तर पत्रक में इस प्रश्न का उत्तर (a) दिया था, किन्तु माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जारी अन्तिम उत्तर-पत्रक में (b) एवं (c) दोनों उत्तर को सही माना।

13. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्सम शब्द है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) कुक्कुर
Solution:विकल्प (b) का शब्द 'कुक्कुर' तत्सम शब्द है जिसका तद्भव 'कुत्ता' होता है।
तद्भवतत्सम
कंगनकंकण
कछुआकच्छप
कचहरीकृत्यगृह

14. निम्न शब्दों में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2014]

Correct Answer: (d) कपूर
Solution:'कपूर' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'कर्पूर' होता है। 'मृत्तिका', 'विकार' तथा 'कपाट' तत्सम शब्द हैं। इनका तद्भव क्रमशः 'मिट्टी', 'बिगाड़' तथा 'किवाड़' है।

15. निम्नलिखित शब्दों में से कौन तत्सम है? [P.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (a) कुक्कुर
Solution:कुक्कुर तत्सम शब्द है, इसका तद्भव कुत्ता है। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अपनी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) माना था, किन्तु संशोधित उत्तर कुंजी में विकल्प (b) सही माना है, जबकि सही उत्तर विकल्प (a) होगा।

16. निम्नलिखित शब्दों में से तद्भव शब्द कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2004]

Correct Answer: (d) कड़वा
Solution:'कड़वा' का तत्सम 'कटु' है, जबकि 'कटाह', 'अवर' तथा 'रिक्त' तत्सम शब्द हैं। इनके तद्भव क्रमशः 'कड़ाह', 'ओर' तथा 'रीता' हैं।

17. निम्नलिखित में से 'कड़वा' का तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Spl.) (Mains), 1997]

Correct Answer: (d) कटु
Solution:कड़वा शब्द का तत्सम 'कटु' होता है। चना का चणक महँगा का महार्घ तथा कई का तत्सम शब्द कति होता है।

18. कौन-सा शब्द देशज नहीं है? [P.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (a) कंचन
Solution:कंचन तत्सम शब्द है, शेष देशज शब्द हैं।

19. 'कन्धा' का तत्सम है- [P.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (b) स्कन्ध
Solution:'कन्धा' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'स्कन्ध' है।

20. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2002]

Correct Answer: (d) कृष्ण
Solution:'कृष्ण' शब्द तत्सम है, इसका तद्भव शब्द 'कान्हा' है, जबकि 'ओझा' का तत्सम 'उपाध्याय' तथा 'औंधा' का तत्सम 'अवमूर्ध' है। इसी प्रकार इन्धन - ईंधन