तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-2)

Total Questions: 50

21. 'खँडहर' शब्द का तत्सम शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) खण्डगृह
Solution:'खँडहर' का तत्सम शब्द 'खण्डगृह' है। शेष विकल्प गलत हैं।

22. 'खाट' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. N.T., 2006, SSC. G.D., 2024]

Correct Answer: (a) खट्वा
Solution:'खाट' का तत्सम 'खट्वा' है। खाँसी का तत्सम कास, खेत का तत्सम क्षेत्र तथा खान का तत्सम खनि होता है।

23. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPPCS (C-SAT) Exam - 2023]

Correct Answer: (c) खार
Solution:वानर-बन्दर, क्षुर-खुर, क्षेत्र-खेत क्रमशः तत्सम तद्भव शब्द हैं। 'खार' तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम 'क्षार' है।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) गृहिणी
Solution:'गृहिणी' तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव रूप है- घरनी। तिनका का तत्सम 'तृण', दाहिना का 'दक्षिण' तथा धरती का 'धरित्री' होता है।

25. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है- [स्टाफ नर्स परीक्षा, 2017]

Correct Answer: (a) गोपाल
Solution:'गोपाल' तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव 'ग्वाल' होता है। घर, कपूत तथा सूत तद्भव शब्द हैं, इनके तत्सम क्रमशः गृह, कुपुत्र तथा सूत्र हैं।

26. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तद्भव रूप का सही विकल्प है। [SSC. G.D. 2024]

शादी-विवाह के कार्यक्रम में बहुत से लोग (गोत्र)__ जाने बिना आगे का कार्यक्रम नहीं करते हैं

Correct Answer: (a) गोत
Solution:शादी-विवाह के कार्यक्रम में बहुत से लोग (गोत्र) जाने बिना आगे का कार्यक्रम नहीं करते हैं। इस वाक्य में कोष्ठक में दिए शब्द गोत्र का तद्भव 'गोत' है। गृह तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव घर है। गौ शब्द तत्सम है, जिसका तद्भव गाय है, गर्दभ तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव गदहा/गधा है।

27. 'गधा' शब्द का तत्सम रूप है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (d) गर्दभ
Solution:'गधा' का तत्सम 'गर्दभ' होता है। इसी तरह चोर का चौर, जाँघ का जंघा, घना का गहन, छाँह का छाया तथा चितेरा का चित्रकार होता है।

28. 'गाँठ' का तत्सम रूप कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 1998 U.P. A.P.O. (Mains), 1997]

Correct Answer: (c) ग्रन्थि
Solution:'गाँठ' का तत्सम रूप 'ग्रन्थि' है, जबकि 'गट्ठी' शब्द 'गाँठ' का पर्यायवाची है, 'गट्ठर' शब्द 'ढेर को बाँधने' के सन्दर्भ में प्रयुक्त होता है तथा 'अंगुष्ठ' शब्द 'अँगूठा' का तत्सम रूप है।

29. निम्नलिखित में तत्सम है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (d) ग्राहक
Solution:'ग्राहक' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव शब्द 'गाहक' है। अन्य शब्दों के तत्सम और तद्भव रूप इस प्रकार हैं-
तद्भवतत्सम
गधागर्दभ
गायगौ
घड़ाघट

30. निम्नलिखित में से 'गीध' शब्द का तत्सम रूप कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Mains), 1996]

Correct Answer: (c) गृध
Solution:'गीध' तद्भव शब्द है। इसका तत्सम 'गृध्र' है, जबकि 'गर्दभ', 'ग्रन्यि' तथा 'गन्ध' के तद्भव क्रमशः 'गधा', गाँठ तथा 'महक' हैं।