तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-2)Total Questions: 5041. तद्भव 'चबूतरा' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016](a) चर्वतर(b) चर्बुतरा(c) चार्वृतरा(d) चत्वालCorrect Answer: (d) चत्वालSolution:'चबूतरा' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'चत्वाल' अथवा 'चत्वर' दोनों होता है। 'चत्वाल' का अर्थ होमकुण्ड, तथा वेदी, जबकि 'चत्वर' का अर्थ चौराहा, चबूतरा, वेदी, कोई चौकोर घिरा हुआ स्थान होता है।42. 'चूरन' का तत्सम शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013](a) चौर(b) चूर्ण(c) चर्म(d) चक्षुCorrect Answer: (b) चूर्णSolution:'चूरन' (अर्थतत्सम) शब्द है, इसका तत्सम 'चूर्ण' है।' चर्म' शब्द तत्सम है, इसका तद्भव 'चमड़ा' होता है जबकि 'चक्षु', 'आँख' का पर्यायवाची व तत्सम शब्द है।43. चूरन किस प्रकार का शब्द है- [UPSSSC राजस्व निरीक्षक परीक्षा, 2016](a) तत्सम(b) अर्धतत्सम(c) देशज(d) तद्भवCorrect Answer: (b) अर्धतत्समSolution:'चूरन' अर्ध तत्सम शब्द है। इसका तत्सम 'चूर्ण' तथा तद्भव 'चूना' होता है। 'अर्ध तत्सम उन संस्कृत शब्दों को कहते हैं, जो प्राकृत भाषा बोलने वालों के उच्चारण से बिगड़ते-बिगड़ते कुछ और ही रूप के हो गए हैं- जैसे-अगिन, बच्छ, अच्छर, कारज, अग्याँ आदि।44. तत्सम शब्द है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)](a) चत्वारि(b) अढ़ाई(c) मोर(d) बैनCorrect Answer: (a) चत्वारिSolution:चत्वारि तत्सम शब्द है। मोर, बैन तद्भव शब्द हैं, जिनके तत्सम क्रमशः मयूर, वचन हैं।45. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2006](a) कार्य(b) युक्ति(c) चख(d) शृंगारCorrect Answer: (c) चखSolution:'चख' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'चक्षु' है। इसी प्रकार 'कार्य', 'युक्ति' तथा 'श्रृंगार' तत्सम शब्द हैं। इनके तद्भव शब्द क्रमशः 'कारज', 'जुगति' तथा 'सिंगार' हैं।46. 'जामुन' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016](a) यामुन(b) यामुण(c) जम्बु(d) जाम्बूणCorrect Answer: (c) जम्बुSolution:'जामुन' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'जम्बु' है।47. 'जवान' का तत्सम शब्द है- [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022](a) यौवन(b) यवान(c) युवान(d) युआनCorrect Answer: (c) युवानSolution:'जवान' का तत्सम 'युवान' होता है।48. 'टकसाल' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010](a) टंकशाला(b) टंकशाल(c) टकशाल(d) टकशालाCorrect Answer: (a) टंकशालाSolution:'टकसाल' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'टंकशाला' है।49. एक तत्सम शब्द है- [P.G.T. परीक्षा-2021 (यू.पी.)](a) डाकिनी(b) तेल(c) न्योछावर(d) गृर्जनीCorrect Answer: (a) डाकिनीSolution:'डाकिनी' तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव 'डायन' है।50. डण्डा शब्द का तत्सम शब्द है - [U.P. Lower Sub. (Mains), 2015](a) लाठी(b) दण्ड(c) दम्भ(d) द्रष्टाCorrect Answer: (b) दण्डSolution:'डण्डा' शब्द का तत्सम रूप 'दण्ड' होता है। 'दम्भ' तथा 'द्रष्टा' से इसका कोई सम्बन्ध नहीं है। 'लाठी' देशज शब्द है।Submit Quiz« Previous12345