तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-3)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में तत्सम शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2010 (I)]

Correct Answer: (d) दिन
Solution:दिये गये विकल्पों में 'दिन' तत्सम शब्द है। 'करोड़-कोटि', 'पीपल-पिप्पल', 'तेल तैल' क्रमशः तद्भव-तत्सम शब्द हैं।

12. 'देवर' का तत्सम शब्द है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2008, 2009, U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2010. U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) द्विवर
Solution:'देवर' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम शब्द 'द्विवर' है, शेष विकल्प गलत हैं।

13. इनमें से तत्सम शब्द का चयन कीजिए- [U.P. S.D.I., 2006]

Correct Answer: (b) दिन
Solution:'दिन' तत्सम शब्द है। केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय (शिक्षा विभाग), मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार के तत्सम शब्दकोश के अनुसार, दिन तथा दिवस दोनों तत्सम शब्द हैं, जबकि 'कान', 'कर्ण' का तद्भव रूप, 'बाहर', वाह्य' का तद्भव रूप तथा 'जमुना', 'यमुना' का तद्भव रूप है।

14. धरती शब्द का तत्सम शब्द है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2015]

Correct Answer: (c) धरित्री
Solution:'धरती' का तत्सम शब्द 'धरित्री' होता है। 'धरणी' तथा 'धरा', 'पृथ्वी' का पर्यायवाची, जबकि 'धात्री' या 'धाया' तत्सम शब्द है जिसका तद्भव 'दाई' होता है।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (a) नेह
Solution:'नेह' शब्द तद्भव है, जिसका तत्सम 'स्नेह' है। नग्न, क्षमा तथा नख तत्सम शब्द हैं।

16. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा तत्सम शब्द नहीं है? [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (d) नेह
Solution:'नेह' तद्भव शब्द है। इसका तत्सम 'स्नेह' है।

17. तत्सम शब्द पहचानिए- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (a) निद्रा
Solution:'निद्रा' शब्द तत्सम शब्द है, जबकि कान, मोर और बन्दर तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम शब्द क्रमशः कर्ण, मयूर और वानर होते हैं।

18. निम्नलिखित विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए। [राजस्व लेखपाल (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) निकृष्ट
Solution:'निकृष्ट' शब्द तत्सम है। 'तीखा' शब्द का तत्सम 'तीक्ष्ण' होता है। अटारी का तत्सम 'अट्टालिका' तथा गहरा का तत्सम 'गम्भीर' होगा।

19. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Mains), 1988]

Correct Answer: (d) नासिका
Solution:'नासिका' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'नाक' है, जबकि 'खीर', 'अमिय' तथा 'कोख' तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः 'क्षीर', 'अमृत' तथा 'कुक्षि' हैं।

20. 'नारियल' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014. U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2024]

Correct Answer: (a) नारिकेल
Solution:'नारियल' शब्द का तत्सम 'नारिकेल' होता है। लोक सेवा आयोग ने अपने संशोधित उत्तर-पत्रक में (a) एवं (c) दोनों विकल्पों को सही उत्तर के रूप में स्वीकृत किया है।