तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-5)Total Questions: 5011. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)](a) सोलह(b) शोभन(c) सोता(d) सोनाCorrect Answer: (b) शोभनSolution:'शोभन' शब्द तत्सम है, जिसका तद्भव 'सोहन' है। सोलह, सोता एवं सोना तद्भव हैं, जिनके तत्सम क्रमशः षोडश, स्रोत तथा स्वर्ण हैं।12. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द कौन-सा है? था [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)](a) शिखा(b) चन्दा(c) रात(d) बातCorrect Answer: (a) शिखाSolution:'शिखा' तत्सम शब्द है। चन्दा, रात, बात तद्भव शब्द हैं, जिनके तत्सम क्रमशः चन्द्र, रात्रि, वार्ता हैं।13. कौन-सा शब्द तत्सम है? [4495) OLAOU.P . R.O./A.R.O. (Mains), 2013](a) शुश्रूषा(b) सुन्नर(c) अपजस(d) अच्छरCorrect Answer: (a) शुश्रूषाSolution:'शुश्रूषा' तत्सम शब्द है, अन्य तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः 'सुन्दर', 'अपयश' तथा 'अक्षर' हैं।14. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)](a) स्कन्ध(b) कपोत(c) ईर्ष्या(d) हल्दीCorrect Answer: (d) हल्दीSolution:'हल्दी' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'हरिद्रा' होता है। 'स्कन्ध', 'कपोत' तथा 'ईर्ष्या' तत्सम शब्द हैं। इनके तद्भव क्रमशः 'कन्धा', 'कबूतर' तथा 'रीस' होंगे।15. निम्नलिखित में 'हस्ती' किस शब्द का तत्सम रूप है? [U.P. R.O./A.R.O.-2021](a) हाथ(b) हार(c) हाथी(d) हँसीCorrect Answer: (c) हाथीSolution:'हस्ती' शब्द हाथी का तद्भव रूप है। अन्य शब्द इस प्रकार हैं -तद्भव-तत्समहाथ-हस्तहार-हारि/हारहँसी-हास्यहथनी-हस्तिनीनोट- 'हार' शब्द अनेकार्थी है। 'हार' के अर्थ पराजय, माला, हरण इत्यादि होते हैं। अतः यह शब्द तद्भव व तत्सम दोनों है।16. हल्दी' शब्द का तत्सम है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010, 2014 U.P. Lower Sub. (Mains), 2009,](a) हदी(b) हरिद्रा(c) हल्दिका(d) हरद्रिकाCorrect Answer: (b) हरिद्राSolution:'हल्दी' का तत्सम हरिद्रा होता है। हँसी का तत्सम हास्य, हलका का तत्सम लघुक, हिलना का तत्सम हिल्लन तथा 'हींग' का तत्सम 'हींगु' होता है।17. हुलास' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) हिलास(b) विलास(c) हास्य(d) उल्लासCorrect Answer: (d) उल्लासSolution:'हुलास' शब्द का तत्सम 'उल्लास' होता है। होंठ ओंठ का तत्सम ओष्ठ, हरा का तत्सम 'हरित' होता है।18. अधोलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre), 2016](a) तस्कर(b) ध्यान(c) बोध(d) हाथCorrect Answer: (d) हाथSolution:'हाथ' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'हस्त' होता है। शेष शब्द तत्सम हैं।19. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द तत्सम रूप है? [U.P. A.P.O. (Mains), 1996](a) क्षेत्र(b) खेत(c) सियार(d) कचहरीCorrect Answer: (a) क्षेत्रSolution:'क्षेत्र' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव खेत है, जबकि 'सियार' का तत्सम 'शृगाल' तथा 'कचहरी' का तत्सम 'कृत्यगृह' होता है।20. निम्न में कौन-सा शब्द तत्सम है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV) U.P. Lower Sub. (Mains), 2003](a) क्षेत्र(b) गधा(c) गाय(d) घरCorrect Answer: (a) क्षेत्रSolution:'क्षेत्र' शब्द तत्सम है, जिसका तद्भव 'खेत' है। गधा, गाय एवं घर तद्भव शब्द हैं, जिनके तत्सम क्रमशः गर्दभ, गो और गृह हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »