तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-5)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित शब्दों में कौन-सा तत्सम है? [P.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (d) क्षत्रिय
Solution:क्षत्रिय तत्सम शब्द है, इसका तद्भव खत्री है। ठाकुर, क्षत्रिय का समानार्थी है।

22. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? [High Court ARO Exam, 2016]

Correct Answer: (c) श्राप
Solution:'श्राप' तत्सम शब्द है। शक्कर, जमुना तद्भव हैं, जिनके तत्सम क्रमशः 'शर्करा' यमुना हैं। 'पछतावा' तद्भव है, जिसका तत्सम 'पश्चात्ताप' होता है।

23. सिंगार' शब्द का तत्सम है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010; U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013; U.P. Lower Sub. (Mains), 2015]

Correct Answer: (c) श्रृंगार
Solution:'सिंगार' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'श्रृंगार' है। शेष गलत हैं।

24. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम कौन-सा है? [P.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (c) श्रृंगार
Solution:श्रृंगार तत्सम शब्द है, इसका तद्भव सिंगार है। श्रृंगार वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है।

25. ऐसे शब्द जो संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिन्दी में आए हैं उन्हें कहते हैं- [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2016]

Correct Answer: (d) तद्भव
Solution:ऐसे शब्द, जो संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिन्दी में आए हैं, 'तद्भव' कहलाते हैं। जो शब्द संस्कृत भाषा से हिन्दी में आए हैं और ज्यों का त्यों प्रयुक्त होते हैं 'तत्सम' कहलाते हैं। 'देशज' वे शब्द हैं, जिनकी व्युत्पत्ति का पता नहीं चलता। ये अपने ही देश में बोल-चाल से बने हैं, इसलिए इन्हें देशज कहते हैं।

26. निम्नलिखित दोनों कथनों पर ध्यानपूर्वक विचार करते हुए सही कूट को पहचानिए - [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

A. संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिन्दी में आने वाले शब्द 'तद्भव' कहलाते हैं।

B. 'तद्भव' शब्द संस्कृत से उत्पन्न हैं।

कूट :

Correct Answer: (d) A और B दोनों सही
Solution:संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिन्दी में आने वाले शब्द 'तद्भव' कहलाते हैं। वस्तुतः तद्भव का अर्थ है- उस (संस्कृत) से उत्पन्न या विकसित । हिन्दी भाषा का विकास संस्कृत से पालि-प्राकृत-अपभ्रंश के द्वारा हुआ है। इसमें अनेक शब्द भाषा विकास क्रम में थोड़े-बहुत परिवर्तित होते गए, जिन्हें 'तद्भव' शब्द कहते हैं। यह परिवर्तन शब्दों के उच्चारण और लेखन को सरलीकृत करने से हुआ। जैसे- कोष्ठ, क्षेत्र तथा कार्य के सरलीकृत रूप (तद्भव रूप) कोठा, खेत तथा काज हैं। इस प्रकार दोनों कथन सही हैं।

27. तद्भव शब्द बने हैं - [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (d) संस्कृत शब्दों में कुछ बदलाव से
Solution:तद्भव शब्द संस्कृत शब्दों में कुछ बदलाव से बने हुए शब्द हैं।

28. जो शब्द संस्कृत भाषा से उत्पन्न या विकसित हुए हैं, क्या कहलाते हैं? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (b) तद्भव
Solution:जो शब्द संस्कृत भाषा से उत्पन्न या विकसित हुए हैं, उन्हें तद्भव कहा जाता है, जैसे- गृह (तत्सम) घर (तद्भव)।

29. विसर्ग का प्रयोग किन शब्दों में नहीं होता है? [P.G.T. परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (a) तद्भव
Solution:हिन्दी के अपने तद्भव शब्द-भण्डार की वर्तनी में विसर्ग नहीं होता, जबकि संस्कृत के जिन शब्दों में विसर्ग का प्रयोग होता है, वे तत्सम रूप में प्रयुक्त हों, तो विसर्ग का प्रयोग अवश्य किया जाता है।

30. निम्नांकित में से तद्भव शब्द चुनिएर [U.P. R.O./A.R.O.-2021]

Correct Answer: (b) बाँझ
Solution:उपर्युक्त चारों विकल्पों के शब्द इस प्रकार हैं-

'बाँझ' वन्ध्या शब्द का तद्भव रूप है।

'बलवान' शब्द की शुद्ध वर्तनी बलवान् है, जो बलवत् शब्द से बना विशेषण है।

'चमचा' शब्द डॉ. हरदेव बाहरी के अनुसार-फारसी है, जबकि डॉ. वासुदेवनन्दन प्रसाद के अनुसार-तुर्की शब्द चम्च से बना यह हिन्दी शब्द है।

'आसमान' शब्द फारसी के आसमाँ शब्द का हिन्दीकरण है।

नोट- उ.प्र. लोक सेवा आयोग ने अपनी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी में विकल्प (b) को सही माना है, जबकि प्रश्न त्रुटिपूर्ण है।