तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-6)Total Questions: 501. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2003](a) अक्षर(b) गोस्वामी(c) आँसू(d) यमुनाCorrect Answer: (c) आँसूSolution:'आँसू' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'अश्रु' है, जबकि 'अक्षर', 'गोस्वामी' तथा 'यमुना' तत्सम शब्द हैं। इनके तद्भव शब्द क्रमशः 'आखर', 'गोसाईं' तथा 'जमुना' हैं।2. निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गये शब्द का तद्भव रूप है। [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (I)](a) अभिलाषा(b) इच्छा(c) ईख(d) उल्लूCorrect Answer: (c) ईखSolution:'इक्षु' तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव 'ईख' है। 'उल्लू' तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम 'उलूक' है।3. ईख' तद्भव शब्द का तत्सम रूप कौन-सा है? [U.P. S.D.I., 2006](a) गन्ना(b) ईक्ख(c) इक्षु(d) इक्क्षुCorrect Answer: (c) इक्षुSolution:'ईख' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम रूप 'इक्षु' है, जबकि गन्ना, ईख का पर्यायवाची है। अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द इस सन्दर्भमें त्रुटिपूर्ण हैं।4. ईक्षु' का तद्भव रूप है- [UPSSSC (JE) Exam, 2016](a) गन्ना(b) ईक्ख(c) ईख(d) इक्क्षुCorrect Answer: (c) ईखSolution:'ईक्षु' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'ईख' होता है।5. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019](a) उल्लास(b) उच्छ्वास(c) निःश्वास(d) उजासCorrect Answer: (d) उजासSolution:'उजास' शब्द तद्भव है, जबकि उल्लास, उच्छ्वास तथा निःश्वास शब्द तत्सम हैं।6. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024](a) मृत्तिका(b) वानर(c) ओष्ठ(d) उल्लूCorrect Answer: (d) उल्लूSolution:दिए गए शब्दों में से 'उल्लू' तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम 'उलूक' होता है। मिट्टी का तत्सम मृत्तिका, ओठ/होंठ का तत्सम ओष्ठ तथा बन्दर का तत्सम 'वानर' होता है।7. उच्छ्वास शब्द का तद्भव रूप होगा- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017](a) श्वास(b) प्रश्वास(c) उसास(d) निःश्वासCorrect Answer: (c) उसासSolution:'उच्छ्वास' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'उसास' होता है।8. उन्मेख' किस प्रकार का शब्द है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015](a) आगत(b) तद्भव(c) तत्सम(d) देशजCorrect Answer: (b) तद्भवSolution:'उन्मेख' तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम रूप 'उन्मेष' होता है।9. 'एकल' शब्द का तद्भव रूप है [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) अकल(b) अकिल(c) अकेला(d) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) अकेलाSolution:'एकल' शब्द का तद्भव रूप 'अकेला' होता है। 'अक्ल' का तद्भव 'अकल' होता है।10. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव है? [High Court ARO Exam, 2016](a) ओखली(b) नासिक(c) पुत्र(d) तीक्ष्णCorrect Answer: (a) ओखलीSolution:ओखली शब्द तद्भव है, जिसका तत्सम उलूखल होता है। पुत्र, तीक्ष्ण तत्सम शब्द हैं, जिनके तद्भव क्रमशः पूत, तीखा है।Submit Quiz12345Next »