तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-6)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (c) ओझा
Solution:'ओझा' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'उपाध्याय' है। उलूक, कूप तथा पुस्तक तत्सम हैं, इनके तद्भव क्रमशः उल्लू, कुआँ तथा पोथी होता है।

12. ओंठ' किस श्रेणी का शब्द है- [U.P. S.D.I., 2006]

Correct Answer: (a) तद्भव
Solution:'ओंठ' तद्भव श्रेणी का शब्द है। 'ओंठ' का तत्सम रूप 'ओष्ठ' है।

13. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (c) काज
Solution:
तद्भवतत्सम
कानकर्ण
काजकार्य
काँचकाच
कामकर्म

इस प्रकार कर्ण, काच तथा कर्म तत्सम शब्द हैं, जबकि काज तद्भव शब्द है।

14. 'क्वाथ' शब्द का तद्भव है - [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) काढ़ा
Solution:'क्वाथ' शब्द 'कादा' का तत्सम है। काठ का तत्सम काष्ठ, काँच का तत्सम काच तथा काँटा का तत्सम कण्टक होता है।

15. 'किंचित्' तत्सम शब्द का तद्भव शब्द बताइए। [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) कुछ
Solution:तत्सम शब्द 'किंचित्' का तद्भव 'कुछ' होता है, जबकि थोड़ा तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम 'स्तोक' होता है।

16. 'कर्पट' का तद्भव रूप है- [U.P. R.O./A.R.O.-2021]

Correct Answer: (d) कपड़ा
Solution:'कर्पट' का तद्भव रूप 'कपड़ा' होता है।
तद्भव-तत्सम
कपूर-कर्पूर
कपड़ा-कर्पट
कपास-कर्पास
काढ़ा-क्वाथ

कारपेट अँग्रेज़ी शब्द है, जिसका हिन्दी रूपान्तरण- कालीन, होता है। कारपेट को दरी, जाजिम, गलीचा भी कहते हैं। कपट तत्सम शब्द है।

17. निम्नलिखित में से 'तद्भव' शब्द छाँटिए- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (a) कपूर
Solution:दिए गए विकल्पों में 'कपूर' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'कर्पूर' होता है। 'मयूर' तथा 'पक्ष' तत्सम शब्द है, जिनके तद्भव क्रमशः 'मोर' तथा 'पंख' हैं।

18. 'कपाट' का तद्भव शब्द है- [UPSSSC आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (b) किवाड़
Solution:'कपाट' का तद्भव शब्द 'किवाड़' है। 'कण्टक' का 'काँटा' एवं 'कर्पट' का तद्भव 'कपड़ा' होता है।

19. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तद्भव रूप का सही विकल्प है। [SSC. G.D. 2024]

लगता है बगल के तालाब से एक (कच्छप) बाहर आ गया है

Correct Answer: (b) कछुआ
Solution:उपर्युक्त वाक्य में कोष्ठक में दिए गए शब्द कच्छप का तद्भव कछुआ होता है। कच्छप को कूर्म भी कहा जाता है।

20. तद्भव शब्द है- [UPSSSC (JE) Exam, 2015]

Correct Answer: (c) काँच
Solution:'काँच' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'काच' है। घात, शकट तथा गोपाल तत्सम शब्द हैं, जिनके तद्भव क्रमशः घाव, छकड़ा तथा ग्वाल हैं।