तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-7)Total Questions: 501. निम्नलिखित में से 'चिक्कण' शब्द का तद्भव शब्द कौन-सा है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) चित्रकार(b) चिकना(c) चतुर्थ(d) चक्रवाकCorrect Answer: (b) चिकनाSolution:'चिक्कण' शब्द का तद्भव शब्द है- 'चिकना'अन्य महत्त्वपूर्ण तद्भव-तत्समतद्भवतत्समझीनाजीर्णकूँचीकूर्चिकाकसौटीकर्षपट्टिकानारियलनारिकेलपहलाप्रथिल2. निम्न में कौन-सा शब्द तद्भव है? [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)](a) चूर्ण(b) छिद्र(c) ज्ञान(d) छतCorrect Answer: (d) छतSolution:'छत' तद्भव शब्द है जिसका तत्सम छत्र होगा। चूर्ण, छिद्र एवं ज्ञान तत्सम शब्द हैं।3. निम्नलिखित शब्दों में से तद्भव शब्द को पहचानिए- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)](a) प्रस्तर(b) जामुन(c) तैल(d) पौत्रCorrect Answer: (b) जामुनSolution:'जामुन' तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम 'जम्बु' है। प्रस्तर, तैल एवं पौत्र तत्सम शब्द हैं, जिनके तद्भव शब्द क्रमशः पत्थर, तेल तथा पोता हैं।4. निम्न में कौन-सा शब्द तद्भव है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)](a) यौवन(b) निर्झर(c) जीभ(d) स्थानCorrect Answer: (c) जीभSolution:'जीभ' शब्द तद्भव है, जिसका तत्सम 'जिह्वा' है।5. इनमें से 'ज्येष्ठ' का तद्भव रूप कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2008](a) जुगति(b) जाड़ा(c) बड़ा(d) जेठCorrect Answer: (d) जेठSolution:'ज्येष्ठ' का तद्भव शब्द 'जेठ' है, जबकि जाड्य का 'जाड़ा', 'वरिष्ठ' का 'बड़ा' तथा 'युक्ति' का तद्भव 'जुगति' है।6. एक तत्सम शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016](a) अनहित(b) विनती(c) डाकिनी(d) अटारीCorrect Answer: (c) डाकिनीSolution:'डाकिनी' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'डायन' है। 'विनती' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'विनति' है। इसी प्रकार 'अटारी' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'अट्टालिका' है।7. डण्डा' शब्द है? [P.G.T. परीक्षा, 2011](a) तत्सम(b) तद्भव(c) देशज(d) विदेशजCorrect Answer: (b) तद्भवSolution:डण्डा तद्भव शब्द है। इसका तत्सम दण्ड होता है। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अपनी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) माना था, किन्तु संशोधित उत्तर कुंजी में विकल्प (b) सही माना है।8. तद्भव शब्द है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)](a) सुर्ख(b) शत(c) ढाई(d) भक्तCorrect Answer: (c) ढाईSolution:'ढाई' तद्भव शब्द है। भक्त एवं शत तत्सम शब्द हैं, इनके तद्भव क्रमशः भगत तथा सौ हैं।9. निम्नलिखित में से 'तड़ाग' शब्द का तद्भव शब्द कौन-सा है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) तालाब(b) तृण(c) तीक्ष्ण(d) तुन्दCorrect Answer: (a) तालाबSolution:'तड़ाग' शब्द का तद्भव 'तालाब' होता है, जबकि तोंद-तुन्द, तीखा-तीक्ष्ण, तिनका-तृण तद्भव तत्सम शब्द युग्म हैं।10. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का तद्भव शब्द ज्ञात कीजिए त्वम् मेरे भाई हो।(a) मैं(b) तुझे(c) तुम(d) तुझसेCorrect Answer: (c) तुमSolution:'त्वम्' तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव तुम होता है। इस प्रकार रेखांकित शब्द का तद्भव विकल्प (c) है। मैं का तत्सम शब्द अहम् होता है।Submit Quiz12345Next »