तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-7)Total Questions: 5011. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019](a) उपज(b) तद्भव(c) उपला(d) उबालCorrect Answer: (b) तद्भवSolution:'तद्भव' शब्द तत्सम है। उपज, उपला तथा उबाल तद्भव शब्द हैं।12. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द कौन-सा है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) शिक्षा(b) स्थल(c) होलिका(d) तीरथCorrect Answer: (d) तीरथSolution:'तीरथ' तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम 'तीर्थ' होता है, जबकि सीख का तत्सम शिक्षा, थल का तत्सम स्थल तथा होलई/होली का तत्सम होलिका है।13. निम्न में कौन-सा शब्द तद्भव है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2014](a) जल(b) नग्न(c) तीन(d) भ्रमरCorrect Answer: (c) तीनSolution:'तीन' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'त्रीणि' है। 'नग्न' तथा 'भ्रमर' तत्सम शब्द हैं, इनके तद्भव क्रमशः 'नंगा' तथा 'भौंरा हैं।14. तिक्त' शब्द का तद्भव है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013](a) तीता(b) तीखा(c) तिक्ता(d) तिखनCorrect Answer: (a) तीताSolution:'तिक्त' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'तीता' होता है। 'तीखा' तद्भव शब्द का तत्सम 'तीक्ष्ण' होता है।15. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019](a) धरती(b) दीपावली(c) नेवला(d) नाचCorrect Answer: (b) दीपावलीSolution:'दीपावली' शब्द तत्सम है, जिसका तद्भव 'दीवाली' है। धरती, नेवला तथा नाच तद्भव शब्द हैं, इनके तत्सम क्रमशः धरित्री, नकुल तथा नृत्य हैं।16. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O.-2021](a) नग्न(b) दक्षिण(c) द्राक्षा(d) दाढ़ीCorrect Answer: (d) दाढ़ीSolution:दाढ़ी तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'दंष्ट्रिका' होता है। अन्य शब्द इस प्रकार हैं -तद्भव-तत्समनंगा-नग्नदाख-द्राक्षादाहिना-दक्षिणनोचना-लुंचन17. निम्न में तद्भव शब्द है- [UPPCL JE Exam, 27-अगस्त, 2018 (द्वितीय पाली)](a) स्थल(b) दुग्ध(c) दीपक(d) दहीCorrect Answer: (d) दहीSolution:'दही' तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम 'दधि' होता है, जबकि स्थल, दुग्ध, दीपक तत्सम शब्द हैं।18. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द कौन-सा है? [UPPCL JE Exam, 04-मार्च, 2016 (प्रथम पाली)](a) दस(b) मस्तक(c) वधू(d) लक्षCorrect Answer: (a) दसSolution:उपर्युक्त शब्दों में 'दस' तद्भव है, जिसका तत्सम 'दश' होता है। अन्य शब्द के तत्सम रूप निम्नवत हैं-तत्समतद्भवमस्तकमाथावधूबहूलक्षलाख19. निम्नलिखित शब्दों में से तद्भव शब्द कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Mains), 1994](a) आशीष(b) दरसन(c) आश्रय(d) उद्घाटनCorrect Answer: (b) दरसनSolution:'दरसन' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'दर्शन' है, जबकि 'आशीष', 'आश्रय' तथा 'उद्घाटन' तत्सम शब्द हैं। इनके तद्भव क्रमशः 'असीस', 'आसरा' तथा 'उघाड़ना' हैं।20. निम्नलिखित शब्दों में से तद्भव शब्द कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2003](a) कंकण(b) कृष्ण(c) शिक्षा(d) दहीCorrect Answer: (d) दहीSolution:'दही' तद्भव शब्द है। इसका तत्सम 'दधि' है, जबकि 'कंकण', 'कृष्ण' तथा 'शिक्षा' तत्सम शब्द हैं, इनके तद्भव शब्द क्रमशः 'कंगन', 'कान्हा' तथा 'सीख' हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »