तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-8)Total Questions: 501. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द कौन-सा है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 25 अक्टूबर, 2018 (II-पाली)](a) ग्राम(b) अश्रु(c) सूर्य(d) माथाCorrect Answer: (d) माथाSolution:'माथा' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'मस्तक' होता है। शेष तत्सम शब्द हैं।2. निम्नलिखित में तद्भव शब्द है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2015](a) भ्रमर(b) अग्नि(c) मस्तक(d) मछलीCorrect Answer: (d) मछलीSolution:मछली तद्भव शब्द है, इसका तत्सम शब्द 'मत्स्य' है। भ्रमर, अग्नि तथा मस्तक तत्सम शब्द हैं। इनके तद्भव क्रमशः भौंरा, आग तथा माथा हैं।3. निम्न में से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है? [UPSSSC Forest guard - 2021](a) आम(b) हाथ(c) दूध(d) मयूरCorrect Answer: (d) मयूरSolution:'मयूर' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'मोर' है। आम, हाथ तथा दूध तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः आम्र, हस्त तथा दुग्ध हैं।4. निम्नांकित में 'मयूर' का तद्भव रूप है- [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2016](a) मऊर(b) मोर(c) मौर(d) मुरा(e) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) मोरSolution:'मयूर' का तद्भव रूप 'मोर' होता है। माँगना-मार्गण, मसान-श्मशान, तथा मच्छर-मत्सर क्रमशः तद्भव तत्सम युग्म हैं।5. दिये गये विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए : [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2011](a) बैंक(b) अमीर(c) अग्नि(d) मुँहCorrect Answer: (d) मुँहSolution:मुँह तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'मुख' है। बैंक एवं अमीर विदेशी शब्द है। अग्नि तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'आग' होता है।6. तद्भव शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013](a) मानव(b) मनई(c) मनुष्य(d) मानोCorrect Answer: (b) मनईSolution:'मनई' तद्भव है, इसका तत्सम 'मानव' होता है, जबकि तद्भव शब्द 'मानुस' का तत्सम 'मनुष्य' होता है।7. नीचे दिए गए विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए- [T.G.T. परीक्षा, 2010](a) बैंक(b) मुँह(c) मर्म(d) प्रलापCorrect Answer: (b) मुँहSolution:'मुँह' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'मुख' होता है। बैंक विदेशी (अँग्रेज़ी) शब्द है।8. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव है? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009](a) ताम्बूलिका(b) घट(c) कपाट(d) मंजीठCorrect Answer: (d) मंजीठSolution:मंजीठ तद्भव शब्द है। इसका तत्सम मञ्जिष्ठ है। ताम्बूलिका, घट, कपाट तत्सम शब्द है। इनके तद्भव क्रमशः तमोली, घड़ा, किवाड़ हैं।9. निम्नलिखित दिए गए शब्दों में से तद्भव शब्द कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2002](a) मौत(b) पाषाण(c) पुष्कर(d) क्षेत्रCorrect Answer: (a) मौतSolution:'मौत' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'मृत्यु' है, जबकि 'पाषाण', 'पुष्कर' तथा 'क्षेत्र' तत्सम शब्द हैं। इनके तद्भव शब्द क्रमशः 'पाहन', 'पोखर' तथा 'खेत' हैं।10. निम्नलिखित में 'तद्भव' शब्द नहीं है - [T.G.T.-2021 (U.P)](a) राजा(b) खेत(c) किसान(d) दाहिनाCorrect Answer: (a) राजाSolution:'राजा' तत्सम शब्द है, जबकि खेत, किसान और दाहिना तद्भव शब्द हैं, जिनके तत्सम क्रमशः क्षेत्र, कृषक और दक्षिण हैं। 'बायाँ' का तत्सम 'वाम', 'राजा' का तद्भव 'राय' होता है।तद्भव-तत्समकन्नौज-कान्यकुब्जखिड़की-खट्विकाचिकना-चिक्कणचोटी-जूटिकाSubmit Quiz12345Next »