तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-9)

Total Questions: 50

11. तद्भव से तत्सम बने सही शब्द-युग्म को चिह्नित कीजिए- [U.P. A.P.O. (Mains), 1988]

Correct Answer: (c) घोड़ा-घोटक
Solution:तद्भव से तत्सम बना सही शब्द-युग्म 'घोड़ा-घोटक' है, जबकि अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द-युग्म के सही रूप इस प्रकार हैं-'सत्तू-सक्तु', 'लौंग-लवंग' तथा 'गेंद-कन्दुक'।

12. कौन-सा शब्द-युग्म तत्सम की दृष्टि से अशुद्ध है? [स्टाफ नर्स परीक्षा, 2017]

Correct Answer: (b) वत्स-परख
Solution:विकल्प (b) का शब्द-युग्म तत्सम की दृष्टि से अशुद्ध है। इस विकल्प का पहला शब्द तत्सम, जबकि दूसरा शब्द तद्भव है। परख का तत्सम 'परीक्षा' होता है।

13. तत्सम से तद्भव रूप में बने सही शब्द-युग्म को चिह्नित कीजिए- [U.P. A.P.O. (Mains), 1988]

Correct Answer: (a) वत्स-बछड़ा
Solution:तत्सम से तद्भव बना सही शब्द-युग्म 'वत्स-बछड़ा' है, जबकि अन्य विकल्पों में दिए गए शब्द-युग्म के सही रूप इस प्रकार हैं- वत्स-बच्चा', 'शब्द-सबद' तथा 'गोधूम-गेहूँ'

14. निम्नलिखित में कौन 'तत्सम' शब्दों की जोड़ी नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2015]

Correct Answer: (b) दधि-भात
Solution:विकल्प (b) में प्रस्तुत 'तत्सम' शब्दों की जोड़ी त्रुटिपूर्ण है। 'भात' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'भक्त' होता है।

15. तद्भव और उसके तत्सम का कौन-सा मेल गलत है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2018]

Correct Answer: (e) (b & c)
Solution:विकल्प (b) तथा (c) के तद्भव और उसके तत्सम मेल गलत हैं। आँत का तत्सम आँत्र होता है, लुनाई लावण्यता का मेल गलत है। परीक्षा संस्था (परीक्षा नियामक प्राधिकारी) ने इस प्रश्न का उत्तर अपने संशोधित-उत्तर कुंजी में विकल्प (b) तथा (c) माना है।

16. नीचे दिए तत्सम तद्भव शब्दों के युग्म में से कौन-सा युग्म त्रुटिपूर्ण है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2010]

Correct Answer: (b) दहि-दही
Solution:'दधि' तत्सम शब्द है, उसका तद्भव 'दही' होता है। शेष युग्म सही हैं।

17. नीचे दिए तत्सम तद्भव शब्द युग्म में से कौन-सा युग्म त्रुटिपूर्ण है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2010]

Correct Answer: (b) कपाट-कपड़ा
Solution:'कपाट' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'किवाड़' होता है, जबकि 'कपड़ा' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'कर्पट' होता है। शेष युग्म सही हैं।

18. निम्नलिखित तत्सम तद्भव शब्दों के युग्म में से कौन युग्म त्रुटिपूर्ण है? [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010]

Correct Answer: (b) उट्र-ऊँट
Solution:'उष्ट्र' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव ऊँट है। शेष युग्मों में कोई त्रुटि नहीं हैं।

19. इसमें से तत्सम् - तद्भव शब्द का एक शब्द-युग्म अशुद्ध है. यह है - [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (b) ईख - इक्खु
Solution:ईख का तत्सम शब्द 'इक्षु' होता है। शेष विकल्प सही हैं।

20. निम्नलिखित में से 'तद्भव-तत्सम' का कौन-सा एक युग्म गलत है? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) सेठ - श्रेष्ठ
Solution:विकल्प (d) का तद्भव तत्सम युग्म गलत है। इसका शुद्ध युग्म सेठ-श्रेष्ठी है। शेष विकल्पों के युग्म सही है।