तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-9)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित तत्सम तद्भव शब्दों के युग्म में से कौन-सा त्रुटिपूर्ण है? [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010]

Correct Answer: (c) पर्यंक-पटरी
Solution:'पर्यंक' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'पलंग' होता है। शेष युग्म सही हैं।

22. निम्नलिखित में से तत्सम तद्भव के मेल की दृष्टि से शुद्ध युग्म है- [U.P.P.S.C. (D.L.E.T.-Lec.), 2014]

Correct Answer: (b) पृष्ठ-पन्ना
Solution:विकल्प (b) में प्रस्तुत पृष्ठ (तत्सम) पन्ना (तद्भव) का मेल सही है। अन्य सही युग्म इस प्रकार होंगे-'हरिद्रा-हल्दी', 'पर्यंक-पलंग' तथा 'चुल्लि-चूल्हा'।

निर्देश (प्रश्न सं. 423 से 426 तक): निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए पाँच विकल्प (a), (b), (c), (d) और (e) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए।

23. 'चुल्लि' का तद्भव शब्द है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (a) चूल्हा
Solution:चुल्लिः (चुल्लि) 'चूल्हा' का तत्सम शब्द है। चौकी का तत्सम चतुष्पादिकाः चोंच का तत्सम 'चंचु चञ्चु' होता है।

24. 'सूचि' का तद्भव शब्द है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (c) सूई
Solution:'सूई' का तत्सम सूचि सूचिका होता है। सत्तू का तत्सम सक्छु तथा सलाई का तत्सम शलाका होता है।

25. 'काष्ठ' का तद्भव शब्द है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:काष्ठ का तद्भव शब्द 'काठ' तथा लकड़ी दोनों होते हैं।

26. 'स्वर्ण' का तद्भव शब्द है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (b) सोना
Solution:'स्वर्ण' का तद्भव शब्द 'सोना' है। 'सुनार' का तत्सम 'स्वर्णकार' है।

27. निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए पाँच-पाँच विकल्प (a), (b), (c), (d) और (e) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

'खग'

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:'खग' को विहग तथा द्विज दोनों कहते हैं तथा दोनों तत्सम शब्द भी हैं।

28. निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए पाँच-पाँच विकल्प (a), (b), (c), (d) और (e) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

'गणेश'

Correct Answer: (a) एकदन्त
Solution:'गणेश' तत्सम शब्द है तथा एकदन्त भी गणेश का पर्याय तत्सम शब्द है।

29. निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए पाँच-पाँच विकल्प (a), (b), (c), (d) और (e) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

काक

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:काक, पिशुन, काग सभी 'कौआ' के तत्सम शब्द हैं।

30. निम्नलिखित तत्सम शब्दों के लिए पाँच-पाँच विकल्प (a), (b), (c), (d) और (e) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर-पत्रक में चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

ठग

Correct Answer: (a) जालसाज
Solution:'ठग' को जालसाज भी कहते हैं। 'जालसाज' शब्द अरबी तथा फारसी मिश्रित शब्द है।