Solution:फटाफट देशज शब्द है। अँगूठा तद्भव तथा सायकिल विदेशी (अँग्रेज़ी) शब्द है। सुन्दर तत्सम व विशेषण शब्द है।देशज शब्द
→ वे शब्द, जिनकी व्युत्पत्ति का पता नहीं चलता, अर्थात जो बोलचाल से बने हों, उन्हें 'देशज' शब्द कहते हैं।
→ देशज शब्द लोकभाषा के शब्द हैं।
→ जो शब्द न तो तत्सम हों, न तद्भव और न विदेशी अथवा दूसरी भाषाओं से आये हुए।
→ देशज शब्दों के निर्माण का आधार -
(क) अनुकरणात्मक जो शब्द हिन्दी में अनुकरण के आधार पर निर्मित हुए हों। जैसे खड़खड़, भड़भड़, खटखट, चटचट, टर्राना इत्यादि। ये शब्द प्रायः ध्वन्यात्मक होते हैं।
(ख) अज्ञात व्युत्पत्तिक जिन शब्दों की व्युत्पत्ति का कारण 'बोलचाल' ही रहा हो। जैसे- गड़बड़ी, घपला, थोथा, तेंदुआ, टीस, झगड़ा इत्यादि।