तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द।परिभाषा एवं प्रकार Total Questions: 5011. 'अहेर' शब्द का तत्सम रूप - [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016](a) अरहर(b) अहीर(c) आषाढ़(d) आखेटCorrect Answer: (d) आखेटSolution:'अहेर' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'आखेट' होता है।12. निम्नलिखित में से अर्धतत्सम शब्द को पहचानिए- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)](a) दैव(b) पंख(c) अच्छर(d) बच्चाCorrect Answer: (c) अच्छरSolution:'अच्छर' अर्धतत्सम शब्द है, जिसका तत्सम 'अक्षर' और तद्भव 'आखर' है।13. अमी का तत्सम रूप- [UPSSSC (JE) Exam, 2015](a) अमिय(b) अमृत(c) अम्रत(d) अमीयCorrect Answer: (b) अमृतSolution:'अमी' का तत्सम 'अमृत' होता है।14. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. A.P.O.(Mains), 2002](a) जत्था(b) तपसी(c) थोड़ा(d) अग्निCorrect Answer: (d) अग्निSolution:'अग्नि' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'आग' है, जबकि 'जत्था', 'तपसी' तथा 'थोड़ा' तद्भव हैं। इनके तत्सम क्रमशः 'यूथ',' तपस्वी' तथा 'स्तोक' हैं।15. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है - [लेखपाल (Mains) 2022](a) आँसू(b) आँख(c) असीस(d) अक्षरCorrect Answer: (d) अक्षरSolution:प्रस्तुत विकल्पों में 'अक्षर' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव शब्द अच्छर होगा। जबकि आँसू, आँख तथा असीस तद्भव शब्द हैं, इसके तत्सम शब्द क्रमशः अश्रु, अक्षि तथा आशिष हैं।16. आँसू' शब्द का तत्सम रूप निम्नलिखित में से कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Mains), 1997 U.P. A.P.O. (Spl.) (Mains), 1997](a) अक्षि(b) चक्षु(c) अश्रु(d) अश्रूCorrect Answer: (c) अश्रुSolution:'आँसू' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम रूप 'अश्रु' है, जबकि 'अक्षि' तथा 'चक्षु' के तद्भव क्रमशः 'आँख' तथा 'चख' हैं। अशू शब्द गलत है।17. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II)](a) माँ(b) मछली(c) केला(d) अमूल्यCorrect Answer: (d) अमूल्यSolution:'अमूल्य' तत्सम शब्द है जिसका तद्भव 'अमोल' है। माँ, मछली तथा केला तद्भव शब्द है, जिनके तत्सम क्रमशः मातृ, मत्स्य एवं कदली हैं। 'माता' भी तत्सम शब्द है।18. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? [राजस्व लेखपाल (प्रथम पाली) परीक्षा, 2015](a) अग्र(b) आग(c) आज(d) आँखCorrect Answer: (a) अग्रSolution:'अग्र' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव आगे होता है। शेष सभी तद्भव शब्द हैं। आग का 'अग्नि', आज का 'अद्य' तथा आँख का तत्सम होता है- 'अक्षि'।19. तत्सम शब्द है- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा. चयन) परीक्षा, 2016](a) अमृत(b) माता(c) काठ(d) आँचल(e) (a & b)Correct Answer: (e) (a & b)Solution:'अमृत' और 'माता' दोनों तत्सम शब्द हैं, जिनके तद्भव अमी/अमिय और माँ होते हैं। माता, मातृ दोनों तत्सम शब्द हैं।तद्भव-तत्समकाठ-काष्ठआँचल-आंचल/अंचलचूल्हा-चूल्लिःउबटन-उद्वर्तन20. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द 'अटारी' का तत्सम रूप होगा- [U.P. S.D.I., 2006](a) अंटारिका(b) अटालिका(c) अटाल्लिका(d) अट्टालिकाCorrect Answer: (d) अट्टालिकाSolution:'अटारी' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'अट्टालिका' है।Submit Quiz« Previous12345Next »