तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द।

परिभाषा एवं प्रकार

Total Questions: 50

21. नीचे दिए गए विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए : [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (a) आम्र
Solution:'आम्र' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव 'आम' है। दूध तद्भव शब्द है, इसका तत्सम दुग्ध है। खिड़की देशज शब्द है। शहीद विदेशज शब्द है।

22. 'अँगीठी' का तत्सम शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010 U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010]

Correct Answer: (c) अग्निष्ठिका
Solution:'अँगीठी' तद्भव शब्द है। इसका तत्सम 'अग्निष्ठिका' है। शेष विकल्प गलत हैं।

23. 'अखरोट' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010 U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) अक्षोट
Solution:'अखरोट' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'अक्षोट' है।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2008]

Correct Answer: (a) अमिय
Solution:'अमिय' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम' अमृत' है, जबकि 'मनुष्य', 'स्तम्भ' तथा 'गमन' तत्सम शब्द हैं, इनके तद्भव क्रमशः 'मानस', 'खम्भा' तथा 'गौना' हैं।

25. 'अचरज' का तत्सम रूप निम्नलिखित में से कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Mains), 2002]

Correct Answer: (c) आश्चर्य
Solution:'अचरज' का तत्सम रूप 'आश्चर्य' है, जबकि अन्य विकल्प 'इच्छा' के पर्यायवाची हैं।

26. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम रूप है? [T.G.T. परीक्षा, 2005, 2010]

Correct Answer: (a) अन्धकार
Solution:'अन्धकार' तत्सम शब्द है। इसका तद्भव अँधेरा होता है। अन्धेरा-अँधियारा तथा रात्रि-रात तत्सम तद्भव युग्म है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (c) आशा
Solution:इस प्रकार आशा, आम्र, आत्मा तथा अद्य तत्सम शब्द हैं।
तद्भवतत्सम
आजअद्य
आपआत्मा
आमआम्र
आसआशा

28. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के तत्सम रूप का सही विकल्प है। मैंने और मेरे परिवार के लोगों ने मिलकर मन्दिर में आज रात की (आरती) की। [SSC. G.D. 2024]

Correct Answer: (a) आरात्रिका
Solution:दिए गए वाक्य में कोष्ठक युक्त शब्द आरती तद्भव है, जिसका तत्सम 'आरात्रिका' होता है। आदित्यवार और आमलक भी तत्सम शब्द हैं, जिनके तद्भव क्रमशः इतवार और आँवला हैं।

29. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का तद्भव शब्द ज्ञात कीजिए। 'ढाई आखर प्रेम के मानव को बदल सकते हैं।' [SSC. G.D. 2024]

Correct Answer: (d) अक्षर
Solution:'ढाई आखर प्रेम के मानव को बदल सकते हैं।' इस वाक्य में रेखांकित शब्द तद्भव है, जिसका तत्सम 'अक्षर' होता है।

30. 'आप' का तत्सम क्या है? [UP-TET निरस्त परीक्षा-2021]

Correct Answer: (a) आत्मा
Solution:'आप' शब्द का तत्सम 'आत्मा' होता है। 'अपनापन' पन अव्यय से बना तद्भव शब्द है। 'अपना' शब्द का तत्सम आत्मन् होता है। निज व आत्मजा 'तत्सम' शब्द हैं।

तद्भव शब्दों की पहचान के नियम

→ चन्द्र बिन्दु वाले शब्द प्रायः 'तद्भव' होते हैं। जैसे- दाँत, चाँद

→ हिन्दी उपसर्ग से बने शब्द 'तद्भव' होते हैं। जैसे-अनहोनी, अधपका

→ हिन्दी प्रत्यय से बने शब्द 'तद्भव' होते हैं। जैसे-मिठास, बचपन

→ द्वन्द्व समास वाले हिन्दी के शब्द प्रायः 'तद्भव' होते हैं।

जैसे-दिन-रात, बड़ा-छोटा

→ ड़ तथा द वर्ण वाले शब्द 'तद्भव' होते हैं। जैसे- सड़क, मेढ़क

→ द्वित्त्व व्यंजन वाले शब्द प्रायः 'तद्भव' होते हैं। बच्चा, कच्चा