तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द।

परिभाषा एवं प्रकार

Total Questions: 50

41. इनमें से तत्सम शब्द है- [Staff Nurse Exam, 2024]

Correct Answer: (a) उपालम्भ
Solution:दिए गए शब्दों में से 'उपालम्भ' तत्सम शब्द है, जबकि उछाह, उबटन तथा उगलना तद्भव शब्द हैं, जिनके तत्सम क्रमशः उत् साह, उद्वर्तन तथा उद्गलन हैं। उपालम्भ का तद्भव उलहना है।

42. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (d) उपखान
Solution:'उपखान' शब्द तत्सम नहीं है। गायक, नायक तथा सावक 'तत्सम' शब्द हैं।

43. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (c) उलझन
Solution:'उलझन' शब्द 'तद्भव' है। उर्वर, कोंकण तथा कोण 'तत्सम' शब्द हैं।

44. 'उलाहना' शब्द का तत्सम रूप होगा- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (b) उपालम्भ
Solution:'उलाहना' शब्द का तत्सम 'उपालम्भ' होता है। 'ओरहन' इसी अर्थ में प्रयुक्त होने वाला देशज शब्द है।

45. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains), 2006]

Correct Answer: (a) उच्च
Solution:'उच्च' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'ऊँचा' होता है, जबकि 'अकाज', 'अनी' तथा 'सिक्ख' तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः 'अकार्य', 'अणि' तथा 'शिष्य' हैं।

46. 'उबटन' शब्द का तत्सम रूप है- [P.G.T. परीक्षा, 2000]

Correct Answer: (d) उद्वर्तन
Solution:'उबटन' शब्द का तत्सम रूप 'उद्वर्तन' है।

तद्भव    तत्सम 

बच्चा  -  वत्स

मैं  -  मया

अढ़ाई  -  अर्धतृतीय

47. ऊन' का तत्सम रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) ऊर्ण
Solution:'ऊन' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'ऊर्ण' है।

अन्य महत्वपूर्ण शब्द

तद्भव           तत्सम 

 उँगली  -     अंगुलि

 उगलना  -  उद्गलन

 उजाला  - उज्ज्वल

 उस   -      अमुष्य

48. 'एवम्' शब्द का तद्भव रूप क्या होगा ? [UPSSSC सम्मि. अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 (III)]

Correct Answer: (d) यों
Solution:'एवम्' तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव 'यों' होगा। 'तो' का तत्सम 'ततः', त्यों का तदा, और का तत्सम अपरं होता है।

49. 'ओष्ठ शब्द' निम्नलिखित में से किसका तत्सम शब्द है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2008]

Correct Answer: (c) ओंठ
Solution:'ओष्ठ तत्सम शब्द का तद्भव ओंठ' होता है। अँगरखा, अँगीठी तथा अँगूठा तद्भव शब्द हैं, इनके तत्सम क्रमशः अंगरक्षक, अग्निष्ठिका तथा अंगुष्ठ हैं।

50. 'कान्हा' शब्द है' [P.G.T. परीक्षा-2021 (यू.पी.)]

Correct Answer: (c) अर्ध तत्सम
Solution:'कान्हा' शब्द किसन शब्द का अर्ध तत्सम है, जिसका पूर्ण तत्सम 'कृष्ण' होता है। इस प्रकार किसन-कान्हा-शब्द अपभ्रंश रूप में 'कृष्ण' से ही बने हैं।