तरंग गति

Total Questions: 44

11. कॉस्मिक किरणें - [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) आवेशित कण हैं।
Solution:कॉस्मिक किरणें विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम का भाग नहीं है। ये उच्च ऊर्जा के आवेशित कण हैं, जो अंतरिक्ष में लगभग प्रकाश की गति से गमन करते हैं।

12. कॉस्मिक किरणों के संबंध में निम्न कथनों में से कौन-सा सही नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) वे विद्युत चुंबकीय तरंगें होती हैं।
Solution:कॉस्मिक किरणें विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम का भाग नहीं है। ये उच्च ऊर्जा के आवेशित कण हैं, जो अंतरिक्ष में लगभग प्रकाश की गति से गमन करते हैं।

13. निम्नलिखित में किसके लिए माध्यम आवश्यक नहीं है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) विकिरण
Solution:ऊष्मा स्थानांतरण की तीन विधियां हैं :-

(i) चालन (Conduction)

(ii) संवहन (Convection)

(iii) विकिरण (Radiation)

चालन (Conduction): इसमें ऊष्मा सीधे संपर्क से, ठोस पदार्थों में परमाणुओं/अणुओं के कंपन के माध्यम से स्थानांतरित होती है। इसके लिए एक भौतिक माध्यम की आवश्यकता होती है।

संवहन (Convection): इसमें ऊष्मा तरल पदार्थ (गैस या तरल) के कणों की गति के माध्यम से स्थानांतरित होती है। इसके लिए भी एक भौतिक माध्यम की आवश्यकता होती है।

विकिरण (Radiation): इसमें ऊष्मा विद्युत चुंबकीय तरंगों (जैसे अवरक्त विकिरण, प्रकाश) के रूप में स्थानांतरित होती है। विद्युत चुंबकीय तरंगों को संचरण के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है और वे निर्वात में भी यात्रा कर सकती हैं। सूर्य से पृथ्वी तक ऊष्मा विकिरण द्वारा आती है।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा 'एलबीडो' से संबंधित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) वापसी की शक्ति
Solution:

एलबीडो (Albedo) किसी सतह की उस क्षमता का माप है जिससे वह सूर्य के प्रकाश या अन्य विद्युत चुंबकीय विकिरण को परावर्तित करती है। यह परावर्तित विकिरण की मात्रा और आपतित विकिरण की मात्रा का अनुपात होता है। इसे अक्सर प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है। इसलिए, यह "वापसी की शक्ति" या परावर्तित शक्ति से संबंधित है।

15. पृथ्वी का वायुमंडल निम्नलिखित में से मुख्यतः किसके द्वारा तप्त होता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) दीर्घ तरंग स्थलीय विकिरण
Solution:पृथ्वी पर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत सूर्य है। यह ऊर्जा अंतरिक्ष में चारों ओर लघु तरंगों के रूप में विकिरित होती रहती है। इस विकिरित ऊर्जा को सौर विकिरण कहा जाता है। कुल सौर विकिरण का मात्र दो-तिहाई ही धरातल पर पहुंचता है। लघु तरंगों के रूप में पृथ्वी की ओर आने वाले सौर विकिरण को सूर्यातप (Insolation) कहते हैं। सूर्यातप के द्वारा तप्त होने के पश्चात पृथ्वी ऊष्मा को 'दीर्घ तरंग रूप' (Long wave form) में अपने निकट स्थित वायुमंडलीय परतों (Atmospheric layers) की ओर संचारित कर देती है। दीर्घ तरंग विकिरण को वायुमंडलीय गैसों (विशेषतः कार्बन डाइऑक्साइड एवं अन्य ग्रीन हाउस गैसों) द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। स्पष्ट है कि पृथ्वी का वायुमंडल मुख्यतः दीर्घ तरंग स्थलीय विकिरण (Long wave terrestrial radiation) द्वारा तप्त होता है।

16. दो उत्तरोत्तर श्रृंग (Successive crests) अथवा दो उत्तरोत्तर गर्त (Successive troughs) के बीच की दूरी को क्या कहते हैं? [45th B.P.S.C. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) तरंगदैर्ध्य (Wavelength)
Solution:माध्यम में किसी कण के एक पूरा कंपन किए जाने पर तरंग जितनी दूरी तय करती है, उसे 'तरंगदैर्ध्य' (Wavelength) कहते हैं। यह दो उत्तरोत्तर श्रृंग अथवा दो उत्तरोत्तर गर्त के बीच की दूरी होती है। इसे λ से प्रदर्शित करते हैं।

17. विद्युत-चुंबकीय तरंगों का वेग होता है - [66th B.P.S.C. (Pre)2020]

Correct Answer: (a) 3 × 10⁸ ms-¹
Solution:वे तरंगें जिन्हें संचरित होने के लिए माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है, उन्हें विद्युत चुंबकीय तरंग कहते हैं। इनकी चाल निर्वात में प्रकाश के चाल के बराबर यानी 3 × 10⁸ m s-¹  होती है।

18. निम्न में से कौन-सा विद्युत-चुंबकीय तरंग का उदाहरण नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) पराध्वनिकी तरंग
Solution:ध्वनि तरंगें, जिनकी आवृत्ति श्रवणीय रेंज (Audible range) की उच्च सीमा से अधिक (अर्थात 20 KHz से अधिक) होती है, उन्हें अल्ट्रासॉनिक या सुपरसोनिक तरंगें कहते हैं। गामा किरणें, एक्स किरणें तथा पराबैंगनी किरणें तीनों ही विद्युत-चुंबकीय तरंगों की श्रेणी में आते हैं।

19. निम्न में से किसकी तरंग लंबाई सबसे अधिक होती है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (d) रेडियो तरंगें
Solution:विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम में शामिल विभिन्न विकिरणों का तरंगदैर्ध्य के संदर्भ में अवरोही क्रम इस प्रकार है :- रेडियो तरंगें > माइक्रोवेव > अवरक्त विकिरण > दृश्य प्रकाश > पराबैंगनी विकिरण > एक्स किरण > गामा किरण। स्पष्ट है कि रेडियो तरंगों की तरंगदैर्ध्य सर्वाधिक तथा गामा किरणों की तरंगदैर्ध्य न्यूनतम होती है।

20. निम्नलिखित विद्युत चुंबकीय विकिरणों में से किसकी ऊर्जा अधिकतम होती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018, U.P.P.C.S.(Mains) 2005]

Correct Answer: (d) X- किरणें
Solution:ऊर्जा के संदर्भ में विभिन्न विद्युत चुंबकीय विकिरणों का क्रम निम्नवत है- रेडियो तरंग < माइक्रोवेव < अवरक्त विकिरण < दृश्य प्रकाश < पराबैंगनी विकिरण < एक्स किरणें < गामा किरण।

स्पष्ट है कि दिए गए विकल्पों में X- किरणों की ऊर्जा अधिकतम होगी।