तरंग गतिTotal Questions: 4441. वातावरण मुख्य रूप से किसके द्वारा गर्म होता है? [68th B.P.S.C. (Pre) 2022 ](a) दीर्घ-तरंग स्थलीय विकिरण(b) लघु-तरंग सौर विकिरण(c) परावर्तित सौर विकिरण(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (a) दीर्घ-तरंग स्थलीय विकिरणSolution:पृथ्वी पर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत सूर्य है। यह ऊर्जा अंतरिक्ष में चारों ओर लघु तरंगों के रूप में विकिरित होती रहती है। इस विकिरित ऊर्जा को सौर विकिरण कहा जाता है। कुल सौर विकिरण का मात्र दो-तिहाई ही धरातल पर पहुंचता है। लघु तरंगों के रूप में पृथ्वी की ओर आने वाले सौर विकिरण को सूर्यातप (Insolation) कहते हैं। सूर्यातप के द्वारा तप्त होने के पश्चात पृथ्वी ऊष्मा को 'दीर्घ तरंग रूप' (Long wave form) में अपने निकट स्थित वायुमंडलीय परतों (Atmospheric layers) की ओर संचारित कर देती है। दीर्घ तरंग विकिरण को वायुमंडलीय गैसों (विशेषतः कार्बन डाइऑक्साइड एवं अन्य ग्रीन हाउस गैसों) द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। स्पष्ट है कि पृथ्वी का वायुमंडल मुख्यतः दीर्घ तरंग स्थलीय विकिरण (Long wave terrestrial radiation) द्वारा तप्त होता है।42. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और नीचे दिए गए सही विकल्पों पर विचार करें। [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2023 ](1) पृथ्वी की सतह पराबैंगनी विकिरणों के रूप में ऊष्मा को पुनः उत्सर्जित करती है।(2) बादल और गैसें आने वाले सौर विकिरण का लगभग एक चौथाई को प्रतिबिंबित करते हैं।(a) केवल कथन (1) सही है(b) केवल कथन (2) सही है(c) दोनों कथन (1) और (2) सही नहीं है(d) दोनों कथन (1) और (2) सही हैंCorrect Answer: (b) केवल कथन (2) सही हैSolution:अवरक्त तरंगें (Infrared waves) गर्म पिण्डों एवं अणुओं से उत्पन्न होती हैं। अवरक्त तरंगों को कभी-कभी ऊष्मा तरंगें (Heat waves) भी कहा जाता है। अवरक्त विकिरण, ग्रीन हाउस प्रभाव (Green house effect) के माध्यम से पृथ्वी की गर्मी या माध्य ताप (Average temperature) को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। पृथ्वी पर आने वाला दृश्य प्रकाश (Visible light) पृथ्वी के पृष्ठ (Surface) द्वारा अवशोषित (Absorbed) हो जाता है और दीर्घ तरंग दैर्ध्य (Longer wavelength) की अवरक्त तरंगों के रूप में पुनर्विकिरत (Re-radiated) हो जाता है। यह विकिरण कार्बन डाइऑक्साइड और जल वाष्प (Water vapour) जैसी ग्रीन हाउस गैसों द्वारा वायुमंडल में रोक लिया जाता है। पृथ्वी की ओर आने वाले सौर विकिरण (Solar radiation) का लगभग एक-चौथाई भाग बादलों एवं गैसों से परावर्तित (Reflect) हो जाता है। जबकि दूसरा-चौथाई भाग वायुमंडलीय गैसों द्वारा अवशोषित हो जाता है। लगभग आधा आगत (Incoming) सौर विकिरण पृथ्वी की सतह पर पड़ता है और उसे गर्म करता है।43. निम्नलिखित पर विचार कीजिए तथा इन्हें आवृत्ति के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए - [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2023 ]I. एक्स-रेII. दृश्य किरणेंIII. अवरक्त किरणेंIV. रेडियो तरंगेंनीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए(a) III, II, I, IV(b) I, II, III, IV(c) II, III, IV, I(d) IV, III, II, ICorrect Answer: (d) IV, III, II, ISolution:दी गई विद्युत चुंबकीय तरंगों का, आवृत्ति (Frequency) के संदर्भ में बढ़ता हुआ क्रम निम्नवत है- रेडियो तरंगें < अवरक्त किरणें < दृश्य किरणें < एक्स-रे44. वाहक (रेडियो) तरंगों पर किसी सूचना के अध्यारोपण की प्रक्रिया का नाम है - [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023 ](a) ट्रांसमिशन(b) मॉड्यूलेशन(c) डिमॉड्यूलेशन(d) रिसेप्शनCorrect Answer: (b) मॉड्यूलेशनSolution:निम्न आवृत्ति (Low frequency) के मूल सिग्नलों (संदेशों/सूचनाओं) को अधिक दूरियों तक प्रेषित नहीं किया जा सकता; इसलिए प्रेषित (Transmitter) पर निम्न आवृत्ति के संदेश सिग्नलों की सूचनाओं को किसी उच्च आवृत्ति की तरंग पर अध्यारोपित (Superimposed) कराया जाता है, जो सूचना के वाहक की भांति व्यवहार करती है। इस प्रक्रिया को मॉडुलन (Modulation) कहते हैं।Submit Quiz« Previous12345