तिलहनTotal Questions: 2611. 'कुसुम' एक तिलहनी फसल है। इसका वैज्ञानिक नाम है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016](a) ग्लाइसीन मैक्स(b) रिसिनस कमूनिस(c) कार्थेमस टिंक्टोरियस(d) बंची टापCorrect Answer: (c) कार्थेमस टिंक्टोरियसSolution:'कुसुम' एक तिलहनी फसल है। इसका वैज्ञानिक नाम कार्थेमस टिंक्टोरियस (Carthamus Tinctorius) है।12. निम्नलिखित में से कौन एक तिलहनी फसल है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003](a) मसूर(b) लोबिया(c) सूर्यमुखी(d) बरसीमCorrect Answer: (c) सूर्यमुखीSolution:भारत की प्रमुख तिलहनी फसलें (Oilseed Crops) तोरिया, सरसों, तिल, अलसी, सोयाबीन, सूर्यमुखी, अरंडी और बिनौला हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।13. 'पीत क्रांति' संबंधित है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002 U.P. P.C.S. (Mains) 2004](a) अनाज उत्पादन से(b) तिलहन उत्पादन से(c) दुग्ध उत्पादन से(d) मत्स्य उत्पादन सेCorrect Answer: (b) तिलहन उत्पादन सेSolution:पीली क्रांति (Yellow Revolution) का संबंध तिलहन उत्पादन से है। अन्य क्रांतियों का विवरण इस प्रकार है- काली (कृष्ण) क्रांति-पेट्रोलियम उत्पादन, नीली क्रांति-मत्स्य उत्पादन, हरित क्रांति-खाद्यान्न उत्पादन, लाल क्रांति-मांस और टमाटर उत्पादन, एवं श्वेत क्रांति-दुग्ध उत्पादन ।14. पीली (पीत) क्रांति संबंधित है- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014](a) दलहन उत्पादन से(b) धान उत्पादन से(c) मछली उत्पादन से(d) तिलहन उत्पादन सेCorrect Answer: (d) तिलहन उत्पादन सेSolution:पीली क्रांति (Yellow Revolution) का संबंध तिलहन उत्पादन से है। अन्य क्रांतियों का विवरण इस प्रकार है- काली (कृष्ण) क्रांति-पेट्रोलियम उत्पादन, नीली क्रांति-मत्स्य उत्पादन, हरित क्रांति-खाद्यान्न उत्पादन, लाल क्रांति-मांस और टमाटर उत्पादन, एवं श्वेत क्रांति-दुग्ध उत्पादन ।15. 'पीली क्रांति' भारत में निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2017](a) कृषि उत्पादन(b) तिलहन उत्पादन(c) मछली उत्पादन(d) दलहन उत्पादनCorrect Answer: (b) तिलहन उत्पादनSolution:पीली क्रांति (Yellow Revolution) का संबंध तिलहन उत्पादन से है। अन्य क्रांतियों का विवरण इस प्रकार है- काली (कृष्ण) क्रांति-पेट्रोलियम उत्पादन, नीली क्रांति-मत्स्य उत्पादन, हरित क्रांति-खाद्यान्न उत्पादन, लाल क्रांति-मांस और टमाटर उत्पादन, एवं श्वेत क्रांति-दुग्ध उत्पादन ।16. शुष्क भूमि के लिए सर्वाधिक उचित फसल कौन-सी है? [45th B.P.S.C.(Pre) 2001](a) गन्ना(b) जूट(c) गेहूं(d) मूंगफली.Correct Answer: (d) मूंगफली.Solution:दिए गए विकल्पों में शुष्क भूमि के लिए सर्वाधिक उचित फसल मूंगफली है। यह शुष्क प्रदेशों की वर्षा आधारित खरीफ फसल है। गेहूं मुख्यतः शीतोष्ण कटिबंधीय रबी ऋतु की फसल है, जिसे सिंचाई की सुविधा वाले क्षेत्रों में उगाया जाता है। गन्ना एक उष्णकटिबंधीय फसल है, जिसकी खेती अधिकतर सिंचित क्षेत्रों में या आर्द्र या उपार्द्र जलवायु वाले क्षेत्रों में की जाती है।17. 'पेगिंग' एक लाभकारी प्रक्रिया है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010](a) गन्ना में(b) शकरकंद में(c) मूंगफली में(d) टेपियोका मेंCorrect Answer: (c) मूंगफली मेंSolution:'पेगिंग' (Pegging) मूंगफली की फसल में होने वाली एक लाभकारी प्रक्रिया है। इसमें परागण के बाद फूल के अवशेष भाग के आधार से पेग (Peg) निकलकर जड़ की तरह नीचे की ओर मुड़कर जमीन के भीतर वृद्धि करता है।18. 1992-93 में किसकी उपज इतनी प्रचुर हुई कि उसे कीर्तिमान मान सकें- [I.A.S. (Pre) 1993*](a) चावल(b) गन्ना(c) दलहन(d) तिलहनCorrect Answer: (d) तिलहनSolution:वर्ष 1992-93 में तिलहन की उपज इतनी प्रचुर हुई कि उसे कीर्तिमान माना जा सकता है। इस दौरान 20.11 मिलियन टन, कुल नौ तिलहन का उत्पादन हुआ था।यह उस समय तक का रिकॉर्ड उत्पादन था। वर्ष 2010-11 में कुल तिलहन उत्पादन 32.48 मिलियन टन रहा जो कि पुनः एक रिकॉर्ड था। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2021- 22 च.अ.अनु.) में कुल तिलहन उत्पादन 37.7 मिलियन टन रहा है।19. भारत में तिलहन का सबसे बड़ा उत्पादक है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006](a) गुजरात(b) मध्य प्रदेश(c) राजस्थान(d) उत्तर प्रदेशCorrect Answer: (b) मध्य प्रदेशSolution:प्रश्नकाल तथा वर्ष 2018-19 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में तिलहन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश था। इसके पश्चात क्रमशः राजस्थान एवं महाराष्ट्र का स्थान आता है। जबकि आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2021-22 (च.अ.अनु.) में तिलहन उत्पादक शीर्ष तीन राज्य हैं- क्रमशः राजस्थान > मध्य प्रदेश > गुजरात ।20. वर्ष 2020-21 में, निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य देश में मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022](a) आंध्र प्रदेश(b) गुजरात(c) राजस्थान(d) तमिलनाडुCorrect Answer: (b) गुजरातSolution:कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2020-21 में 4.13 मिलियन टन मूंगफली के उत्पादन के साथ गुजरात भारत में प्रथम स्थान पर है। उसके बाद द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः राजस्थान एवं तमिलनाडु का स्थान है।Submit Quiz« Previous123Next »