त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-I)

Total Questions: 50

11. पशुधन के व्यापार के लिए प्राचीन युग से लोकप्रिय, ....... , जो एक महीने तक चलने वाला कार्यक्रम है, नवंबर के महीने में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हरिहर नाथ मंदिर के पास होता है। [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) सोनपुर मेला
Solution:पशुधन के व्यापार के लिए प्राचीन युग से लोकप्रिय सोनपुर मेला एशिया के सबसे बड़े पशु मेलों में से एक है। यह दो नदियों गंगा और गंडक के संगम पर आयोजित किया जाता है, जो एक माह तक चलने वाला कार्यक्रम है। यह मेला नवंबर महीने में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हरिहर नाथ मंदिर के समीप लगता है।

12. डंडारी (नृत्य) मंडलियां, कोलम (Kolam) और राज गोंड (Raj Gond) जनजातियों की भागीदारी के साथ एक पखवाड़े तक दिवाली के त्योहार के दौरान ....... का प्रदर्शन करती हैं। [MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) गुसाड़ी
Solution:डंडारी (नृत्य) मंडलिया, कोलम और राज गोंड जनजातियों की भागीदारी के साथ एक पखवाड़े तक दिवाली के त्योहार के दौरान गुसाड़ी का प्रदर्शन करती है। 'गुसाड़ी' डंडारी नृत्य शैली का एक हिस्सा है और इसमें दो से पांच सदस्य होते हैं।

13. मेघालय की ...... जनजाति का 'का शाद मस्तीह' (Ka Shad Mastieh) या विजय नृत्य जनजाति के प्रमुख त्योहार के दौरान किया जाने वाला एक प्राचीन युद्ध नृत्य है। [MTS (T-I). 04 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) खासी
Solution:मेघालय की खासी जनजाति का 'का शाद मस्तीह' या विजय नृत्य जनजाति के प्रमुख त्योहार के दौरान किया जाने वाला एक प्राचीन युद्ध नृत्य है। नोंगक्रम नृत्य उत्सव के दौरान खासी जनजाति के युवक और युवतियों द्वारा पारंपरिक नृत्य किया जाता है।

14. वांगला त्योहार निम्नलिखित में से किस जनजाति द्वारा मनाया जाता है? [CGL (T-I) 03 दिसंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) गारो जनजाति
Solution:वांगला त्योहार मेघालय राज्य में गारो जनजाति द्वारा मनाया जाता है। इसे 100 ड्रम महोत्सव' के नाम से भी जाना जाता है। इसका आयोजन उत्तरी बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी किया जाता है। यह त्योहार नवंबर के महीने में फसल की कटाई से संबंधित है। इस त्योहार में गारो जनजाति के लोग सूर्य देवता सलजोंग की पूजा करते हैं।

15. भारत के किस राज्य में वांगला उत्सव मनाया जाता है? [MTS (T-I) 12 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) मेघालय
Solution:वांगला त्योहार मेघालय राज्य में गारो जनजाति द्वारा मनाया जाता है। इसे 100 ड्रम महोत्सव' के नाम से भी जाना जाता है। इसका आयोजन उत्तरी बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी किया जाता है। यह त्योहार नवंबर के महीने में फसल की कटाई से संबंधित है। इस त्योहार में गारो जनजाति के लोग सूर्य देवता सलजोंग की पूजा करते हैं।

16. 'थाईपुसम' उत्सव भारत के किस राज्य में मनाया जाता है? [CGL (T-I) 13 दिसंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) तमिलनाडु
Solution:थाईपुसम उत्सव दक्षिण भारत के तमिल समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला उत्सव है। यह उत्सव विशेष रूप से तमिलनाडु राज्य में मनाया जाता है। यह उत्सव भारत में ही नहीं, अपितु यूएसए, श्रीलंका, द. अफ्रीका, थाईलैंड जैसे अन्य देशों में भी तमिल समुदाय द्वारा मनाया जाता है। यह उत्सव प्रतिवर्ष तमिल महीने थाई (जनवरी-फरवरी) में पूर्णिमा के दौरान मनाया जाता है। इस उत्सव में भगवान मुरुगन की पूजा की जाती है।

17. कुल्लू दशहरा एक रंगोत्सव है, जो मुख्यतः किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में मनाया जाता है? [CGL (T-I) 13 दिसंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) हिमाचल प्रदेश
Solution:कुल्लू दशहरा एक रंगोत्सव है, जो मुख्यतः हिमाचल प्रदेश राज्य में मनाया जाता है। कुल्लू में विजयादशमी के पर्व को मनाने की परंपरा राजा जगत सिंह के समय से मानी जाती है।

18. निम्नलिखित में से किस त्योहार को विजय उत्सव के नाम से जाना जाता है? [CGL (T-I) 02 दिसंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) हम्पी महोत्सव
Solution:हम्पी उत्सव को विजय उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह उत्सव विजयनगर शासनकाल से मनाया जाता है।

19. याओशांग उत्सव भारत के किस राज्य में मनाया जाता है? [MTS (T-I) 08 जुलाई, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) मणिपुर
Solution:याओशांग उत्सव मणिपुर राज्य में मनाया जाता है। यह उत्सव फाल्गुन माह (लमता माह) की पूर्णिमा तिथि (फरवरी/मार्च) से शुरू होकर 5 दिनों तक मनाया जाता है।

20. पूर्वी भारत में फैले कई आदिवासी समुदायों में साल के पेड़ का बहुत महत्व है। उदाहरण के लिए, ........ त्योहार झारखंड में पेड़ के सम्मान में मनाया जाता है। [MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) सरहुल
Solution:पूर्वी भारत में कई आदिवासी समुदायों में साल के वृक्ष का बहुत महत्व है। सरहुल त्योहार झारखंड में पेड़ के सम्मान में मनाया जाता है। सरहुल का शाब्दिक अर्थ 'साल के वृक्ष की पूजा' है। यह त्योहार मुख्यतः झारखंड में मनाया जाता है।