त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-I)

Total Questions: 50

21. होलिका दहन का त्योहार ....... का प्रतीक है। [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 02 दिसंबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) बुराई पर अच्छाई की जीत
Solution:होलिका दहन भारत में होली की पूर्व संध्या का एक महत्वपूर्ण उत्सव है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। फाल्गुन मास में पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मनाया जाने वाला यह त्योहार सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

22. छठ पूजा उत्सव ....... भगवान को समर्पित होता है। [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 09 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) सूर्य
Solution:छठ पूजा उत्सव सूर्य भगवान को समर्पित है। छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला लोकप्रिय पर्व है। छठ पर्व सूर्योपासना का अनुपम पर्व है। यह मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।

23. निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में छठ पूजा का त्योहार मुख्य रूप से मनाया जाता है? [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बिहार
Solution:छठ पूजा उत्सव सूर्य भगवान को समर्पित है। छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला लोकप्रिय पर्व है। छठ पर्व सूर्योपासना का अनुपम पर्व है। यह मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।

24. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, होली ....... को मनाई जाती है। [MTS (T-I) 14 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) फाल्गुन पूर्णिमा
Solution:हिंदू पंचांग के अनुसार, होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। होली भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जो विश्वभर में हिंदू मतावलंबियों द्वारा मनाया जाता है।

25. हिंदू कैलेंडर के किस दिन होली का त्योहार मनाया जाता है? [Phase-XI 27 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) फाल्गुन पूर्णिमा
Solution:हिंदू पंचांग के अनुसार, होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। होली भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जो विश्वभर में हिंदू मतावलंबियों द्वारा मनाया जाता है।

26. कोणार्क नृत्य महोत्सव (केडीएफ) 1986 से हर वर्ष ....... के बीच कोणार्क में आयोजित किया जाता है। [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 1 और 5 दिसंबर
Solution:कोणार्क नृत्य महोत्सव (केडीएफ) 1986 से प्रत्येक वर्ष 1 से 5 दिसंबर के बीच कोणार्क में आयोजित किया जाता है। यह ओडिशा में होने वाले सबसे बड़े नृत्य महोत्सवों में से एक है।

27. त्रिपुरा की "खारची पूजा' (Kharchi Pooja) एक हिंदू त्योहार है जिसमें पृथ्वी सहित ....... हिंदू देवताओं की पूजा की जाती है। [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 14
Solution:'खर्ची पूजा' (खारची पूजा) त्रिपुरा राज्य में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जिसमें पृथ्वी सहित 14 हिंदू देवताओं की पूजा की जाती है। यह त्योहार त्रिपुरा के आदिवासी और गैर-आदिवासी दोनों लोगों द्वारा मनाया जाता है।

28. मकर संक्रांति का त्योहार निम्नलिखित में से किस देवता को समर्पित है? [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) सूर्य
Solution:मकर संक्रांति का त्योहार मुख्यतः सूर्य देवता को समर्पित है। ध्यान रहे कि यह त्योहार उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार में 'खिचड़ी' के रूप में मनाया जाता है।

29. 'खिचड़ी' (Kicheri) एक फसल कटाई उत्सव है जिसमें अनुष्ठानिक स्नान किया जाता है, यह मुख्य रूप से ....... में मनाया जाता है। [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) उत्तर प्रदेश
Solution:मकर संक्राति के अवसर पर 'खिचड़ी' एक फसल कटाई उत्सव है, जिसमें अनुष्ठानिक स्नान किया जाता है। यह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार में मनाया जाता है।

30. उड़ीसा का रज पर्व (Raja Parba) त्योहार जीवंत सांस्कृतिक परंपरा और कृषि जीवन से संबंधित है। यह ....... के महीने में तीन दिनों के लिए आयोजित किया जाता है। [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) जून
Solution:उड़ीसा (ओडिशा) का रज पर्व (Raja Parba) त्योहार जीवंत सांस्कृतिक परंपरा और कृषि जीवन से संबंधित है, जो कि जून के महीने में तीन दिनों के लिए आयोजित किया जाता है।