त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-I)

Total Questions: 50

31. बस्तर दशहरा का दस दिवसीय उत्सव भारत के किस राज्य से संबंधित है? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (III-पाली), CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) छत्तीसगढ़
Solution:छत्तीसगढ़ राज्य का विश्व प्रसिद्ध 'बस्तर दशहरा' श्रावण मास के अमावस्या से शुरू होता है। 75 दिनों का यह त्योहार अपने आप में एक आकर्षक विचार है। इस त्योहार की शुरुआत 13वीं शताब्दी में बस्तर के चौथे राजा पुरुषोत्तम देव के काल में हुई थी। इस त्योहार के अंतिम 10 दिन शानदार होते हैं, जिसमें बहुत सारे आदिवासी अनुष्ठान शामिल होते हैं।

32. बस्तर दशहरा भारत के ....... राज्य का एक प्रसिद्ध त्योहार है। [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) छत्तीसगढ़
Solution:छत्तीसगढ़ राज्य का विश्व प्रसिद्ध 'बस्तर दशहरा' श्रावण मास के अमावस्या से शुरू होता है। 75 दिनों का यह त्योहार अपने आप में एक आकर्षक विचार है। इस त्योहार की शुरुआत 13वीं शताब्दी में बस्तर के चौथे राजा पुरुषोत्तम देव के काल में हुई थी। इस त्योहार के अंतिम 10 दिन शानदार होते हैं, जिसमें बहुत सारे आदिवासी अनुष्ठान शामिल होते हैं।

33. बोनालू, देवी महाकाली की पूजा के लिए मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है। यह निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है? [MTS (T-I) 06 जुलाई, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) तेलंगाना
Solution:बोनालू उत्सव तेलंगाना राज्य में प्रतिवर्ष आषाढ़ मास (जुलाई/ अगस्त) में मनाया जाता है। यह एक पारंपरिक हिंदू त्योहार है, जिसमें देवी महाकाली या येल्लमा की पूजा की जाती है।

34. भारत के तेलंगाना का निम्नलिखित में से कौन-सा पारंपरिक हिंदू त्योहार देवी महाकाली को समर्पित है? [MTS (T-I) 16 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) बोनालू
Solution:बोनालू उत्सव तेलंगाना राज्य में प्रतिवर्ष आषाढ़ मास (जुलाई/ अगस्त) में मनाया जाता है। यह एक पारंपरिक हिंदू त्योहार है, जिसमें देवी महाकाली या येल्लमा की पूजा की जाती है।

35. भारत के किस धार्मिक समूह के लोग नवरोज उत्सव मनाते हैं? [MTS (T-I) 15 मई, 2023 (III-पाली), MTS (T-I) 04 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) पारसी
Solution:भारत में पारसी धार्मिक समूह के लोग नवरोज उत्सव मनाते हैं। नवरोज को पारसी नव वर्ष के नाम से भी जाना जाता है।

36. गणगौर एक भारतीय त्योहार है, जो प्रमुख रूप से ....... में मनाया जाता है। [MTS (T-I) 15 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) राजस्थान
Solution:'गणगौर' भारत का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो प्रमुख रूप से भारत के राजस्थान राज्य में मनाया जाता है। इस त्योहार में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

37. राजस्थान का गणगौर पर्व किस देवी-देवता से संबंधित है? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) भगवान शिव और देवी पार्वती
Solution:'गणगौर' भारत का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो प्रमुख रूप से भारत के राजस्थान राज्य में मनाया जाता है। इस त्योहार में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

38. सिक्किम में 'लोसर' (Losar) का त्योहार नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह ....... चंद्र कैलेंडर के पहले महीने के पहले दिन मनाया जाता है। [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) तिब्बती
Solution:भारत के सिक्किम राज्य में 'लोसर' त्योहार नव वर्ष के आगमन की खुशी के रूप में मनाया जाता है। यह तिब्बती चंद्र कैलेंडर के पहले महीने के पहले दिन मनाया जाता है। यह त्योहार लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में भी बौद्ध धर्म से प्रभावित क्षेत्रों में मनाया जाता है।

39. 'गुरुपर्व' किस सिख गुरु की जयंती के रूप में मनाया जाता है? [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) गुरु नानक देव
Solution:'गुरुपर्व' प्रथम सिख गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ध्यातव्य है कि सिक्खों के अंतिम और 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह थे।

40. ....... को केरल के नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 दिसंबर, 2020 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) विशु
Solution:विशु त्योहार को भारत के केरल राज्य में नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।