त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-I)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार केरल में मनाया जाता है? [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) विशु
Solution:विशु त्योहार को भारत के केरल राज्य में नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।

42. टुसू (Tusu) झारखंड में सर्दियों में फसल कटाई के अवसर पर ....... माह के अंतिम दिन पर मनाया जाने वाला एक उत्सव है। [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) पौष
Solution:भारत के झारखंड राज्य में टुसू उत्सव सर्दियों में फसल कटाई के अवसर पर पौष माह के अंतिम दिन पर मनाया जाने वाला उत्सव है।

43. मणिपुर का याओशंग (Yaoshang) उत्सव ....... दिनों तक मनाया जाता है। [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) पांच
Solution:भारत के मणिपुर राज्य का 'याओशंग' उत्सव वसंत ऋतु में आयोजित पांच दिवसीय उत्सव है।

44. दशहरा उत्सव को ....... के नाम से भी जाना जाता है। [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) विजयादशमी
Solution:दशहरा या विजयादशमी उत्सव को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। ध्यातव्य है कि इस दिन भगवान राम ने बुराई के प्रतीक दस सिर वाले राक्षस रावण का वध किया था।

45. निम्नलिखित में से कौन-सी देवी देवता ओडिशा के पुरी रथ यात्रा उत्सव से संबंधित नहीं है? [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) भगवान शिव
Solution:प्रश्नानुसार दिए गए विकल्पों में से विकल्प (b) भगवान शिव ओडिशा के पुरी रथ यात्रा से संबंधित नहीं हैं, शेष भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा ओडिशा के पुरी रथ यात्रा से संबंधित हैं। ओडिशा की पुरी रथ यात्रा प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया को जगन्नाथपुरी से आरंभ होती है। ओडिशा के पुरी क्षेत्र को पुरुषोत्तम पुरी, शंख क्षेत्र, श्रीक्षेत्र आदि नामों से जाना जाता है।

46. निम्नलिखित में से किस राज्य में माघ साजी (Magha Saaji) को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है? [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) हिमाचल प्रदेश
Solution:हिमाचल प्रदेश में स्थानीय लोगों द्वारा माघ साजी को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश में स्थानीय तौर पर संक्रांति को साजी के नाम से जाना जाता है तथा इस महीने को माघ कहा जाता है।

47. ...... खेतों में बीज बोने वाला एक त्योहार है। यह झारखंड में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। [MTS (T-I) 08 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) रोहिणी
Solution:रोहिणी त्योहार झारखंड में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। यह खेतों में बीज बोने वाला एक त्योहार है। रोहिणी पर्व मुख्य रूप से अच्छी फसल की कामना के लिए मनाया जाता है।

48. बैसाखी महोत्सव प्रमुख रूप से ...... और ...... राज्यों में मनाया जाता है। [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) पंजाब, हरियाणा
Solution:प्रश्नगत विकल्पों के अनुसार, बैसाखी महोत्सव प्रमुख रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। बैसाखी पर्व प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में मनाया जाता है।

49. निम्न में से कौन-सा फसल कटाई त्योहार प्रसिद्ध रूप में असम में मनाया जाता है? [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) भोगाली बिहू
Solution:भोगाली बिहू, जिसे माघ बिहू के नाम से भी जाना जाता है, असम राज्य में मनाया जाने वाला फसलों की कटाई का प्रमुख त्योहार है। यह किसानों का एक प्रमुख त्योहार है, जो अच्छी फसल के लिए देवताओं को धन्यवाद देने के रूप में मनाया जाता है।

50. असम का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार कौन-सा है? [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) बिहू
Solution:'बिहू' असम राज्य के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह असम का फसल उत्सव है।