त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-II)Total Questions: 5021. कुंभ मेला और संगम किस राज्य में प्रसिद्ध हैं? [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (IV-पाली)](a) मणिपुर(b) उत्तर प्रदेश(c) मेघालय(d) सिक्किमCorrect Answer: (b) उत्तर प्रदेशSolution:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कुंभ मेला और संगम प्रसिद्ध है। ध्यातव्य है कि प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के मिलन को संगम कहा जाता है।22. रण उत्सव निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (III-पाली), MTS (T-I) 16 अगस्त, 2019 (III-पाली)](a) पंजाब(b) गुजरात(c) गोवा(d) हरियाणाCorrect Answer: (b) गुजरातSolution:भारत के गुजरात राज्य में प्रत्येक वर्ष रण उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव को 'ह्वाइट डेजर्ट फेस्टिवल' भी कहा जाता है।23. गुजरात के ...... जिले में मोढेरा नृत्य महोत्सव एक वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव है। [CHSL (T-I) 02 जून, 2022 (II-पाली)](a) आनंद(b) जूनागढ़(c) अमरेली(d) मेहसाणाCorrect Answer: (d) मेहसाणाSolution:गुजरात के मेहसाणा जिले में मोढेरा नृत्य महोत्सव एक वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव है। यह उत्सव प्रतिवर्ष जनवरी के अंत में तीन दिन तक मोढेरा सूर्य मंदिर में मनाया जाता है। गुजरात पर्यटन निगम लि. द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस नृत्य महोत्सव को उत्तरायन महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है।24. लुई नगाई नी (Lui Nggai Ni) त्योहार का संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य से है ? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (IV-पाली)](a) उत्तराखंड(b) मणिपुर(c) उत्तर प्रदेश(d) हिमाचल प्रदेशCorrect Answer: (b) मणिपुरSolution:'लुई नगाई नी' त्योहार का संबंध भारत में मणिपुर राज्य से है। ध्यातव्य है कि यह त्योहार मणिपुर की नागा जनजातियों द्वारा मनाया जाता है।25. निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार एक महान बौद्ध संत जे सोंगखापा (Je Tsongkhapa) के जन्मदिन का प्रतीक है? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (IV-पाली)](a) गलदान नामचोट(b) लोसर(c) सरहुल(d) दुसुCorrect Answer: (a) गलदान नामचोटSolution:महान बौद्ध संत 'जे सोंगखापा' के जन्मदिन के प्रतीक के रूप में गलदान नामचोट त्योहार मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि यह त्योहार मुख्यतः लद्दाख में नव वर्ष के आगमन के रूप में मनाया जाता है।26. हेमिस महोत्सव पर किस धर्म का प्रभाव है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)](a) बौद्ध धर्म(b) इस्लाम(c) हिंदू धर्म(d) जैन धर्मCorrect Answer: (a) बौद्ध धर्मSolution:हेमिस महोत्सव पर बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण प्रभाव है। यह भगवान पद्मसंभव को समर्पित है, जिन्हें 'रिनपोछे' के नाम से भी जाना जाता है। यह लद्दाख का प्रमुख महोत्सव है।27. हेमिस महोत्सव भारत के किस राज्य में मुख्य रूप से मनाया जाता है? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (III-पाली)](a) अरुणाचल प्रदेश(b) असम(c) लद्दाख(d) लक्षद्वीपCorrect Answer: (c) लद्दाखSolution:हेमिस महोत्सव पर बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण प्रभाव है। यह भगवान पद्मसंभव को समर्पित है, जिन्हें 'रिनपोछे' के नाम से भी जाना जाता है। यह लद्दाख का प्रमुख महोत्सव है।28. कौन-सा भारतीय त्योहार तिब्बत तांत्रिक बौद्ध धर्म के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु पद्मसंभव की जयंती मनाता है? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (III-पाली)](a) हेमिस(b) लोसर(c) बकरीद(d) गुरूपर्वCorrect Answer: (a) हेमिसSolution:भारतीय त्योहार हेमिस तिब्बत तांत्रिक बौद्ध धर्म के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु पद्मसंभव की जयंती मनाता है। इस त्योहार का आयोजन लद्दाख के सबसे बड़े बौद्ध मठ हेमिस गोम्पा में किया जाता है।29. 'कंबाला (Kambala)' महोत्सव ....... राज्य के कृषक समुदायों द्वारा आयोजित किया जाता है। [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (II-पाली)](a) कर्नाटक(b) हिमाचल प्रदेश(c) राजस्थान(d) मध्य प्रदेशCorrect Answer: (a) कर्नाटकSolution:कंबाला (Kambala) महोत्सव कृषक समुदायों द्वारा कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में आयोजित किया जाता है। यह एक पारंपरिक भैंस दौड़ है, जो कर्नाटक में हर वर्ष आयोजित की जाती है।30. दिवाली हिंदू कैलेंडर के निम्नलिखित में से किस महीने में आती है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (III-पाती), CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (IV-पाली)](a) ज्येष्ठ(b) आषाढ़(c) कार्तिक(d) भाद्रपदCorrect Answer: (c) कार्तिकSolution:'दिवाली' हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 'कार्तिक' महीने की अमावस्या को मनाई जाती है, जो आमतौर पर मध्य अक्टूबर और मध्य नवंबर के बीच आती है।Submit Quiz« Previous12345Next »