त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-III)

Total Questions: 60

1. त्योहार और उसके महत्व के गलत संयोजन का चयन कीजिए। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) कार्तिक पूर्णिमा - गुरु गोविंद सिंह की जयंती का प्रतीक है
Solution:हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। यह दिन सिख समुदाय के लोग 'प्रकाश पर्व' के रूप में मनाते हैं। करवा चौथ का व्रत विवाहित हिंदू महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। विश्वभर के मुसलमान इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद की जयंती मनाने के लिए ईद मिलाद-उन-नबी मनाते हैं, जिन्हें मुसलमान ईश्वर का दूत कहते हैं। मकर संक्रांति के त्योहार को उत्तरायण, लोहड़ी, पोंगल, बिहू और खिचड़ी उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। अतः विकल्प (a) गलत है।

2. पूर्वोत्तर भारत में, अहोम इस त्योहार को हर साल 31 जनवरी को सभी पारंपरिक वेशभूषा और धूमधाम से अपने पूर्वजों की पूजा करने के लिए एक आम जगह पर मनाते हैं। त्योहार की पहचान करें। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (III-पाली), CGL (T-I) 12 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) मे-दम-मे-फी
Solution:मी-दम-मी-फी यानी, पूर्वजों की पूजा का त्योहार, जो पूरे अहोम समुदाय द्वारा मनाया जाता है। यह प्रतिवर्ष 31 जनवरी को असम राज्य में मनाया जाता है और अहोम लोगों के बीच सामाजिक संपर्क और सामुदायिक भावनाओं को विकसित करने में मदद करता है।

3. ....... में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक 'मे-दम-मे-फी' (Me-Dum-Me-Phi) यानी पूर्वजों की पूजा का त्योहार है। [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) असम
Solution:मी-दम-मी-फी यानी, पूर्वजों की पूजा का त्योहार, जो पूरे अहोम समुदाय द्वारा मनाया जाता है। यह प्रतिवर्ष 31 जनवरी को असम राज्य में मनाया जाता है और अहोम लोगों के बीच सामाजिक संपर्क और सामुदायिक भावनाओं को विकसित करने में मदद करता है।

4. भगवान बुद्ध की जयंती मनाने के लिए कौन-सा त्योहार मनाया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) वेसाक
Solution:'वेसाक दिवस' जिसे आम तौर पर बुद्ध पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है, वैशाख महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी तिथि को बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। यह त्योहार बौद्ध कैलेंडर में सबसे पवित्र दिन है। यह बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित करने, उनकी शिक्षाओं पर चिंतन करने और इसे अपने जीवन में लागू करने का दिन है। इसे बुद्ध दिवस या वेसाक दिवस भी कहा जाता है।

5. जनजातीय त्योहार मेदराम जात्रा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

A. यह भारत का सबसे बड़ा जनजातीय त्योहार है।

B. यह त्योहार तेलंगाना के कोया समुदाय द्वारा मनाया जाता है।

C. यह त्योहार दो वर्ष में एक बार 'माघ' (फरवरी) के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

Correct Answer: (c) A, B और C
Solution:मेदराम जात्रा को 'सम्मक्का सरलम्मा जात्रा' के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा जनजातीय त्योहार है, जो अन्यायपूर्ण कानून के खिलाफ शासकों के विरुद्ध एक मां और बेटी, सम्मक्का और सरलम्मा की लड़ाई का प्रतीक है। यह त्योहार मुख्य रूप से तेलंगाना के कोया समुदाय द्वारा मनाया जाता है। यह दो वर्ष में एक बार 'माघ' (फरवरी) के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसे वर्ष 1998 में एक राज्य महोत्सव घोषित किया गया था। अतः कथन A, B, C तीनों सही हैं।

6. 1953 में, निम्न में से किस नृत्यांगना को महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) के राज्याभिषेक उत्सव के लिए प्रदर्शन करने के लिए बुलाया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (I-पाली), Phase-XI 28 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) कुमारी कमला
Solution:कुमारी कमला, जिन्हें कमला लक्ष्मण के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना और अभिनेत्री हैं। वर्ष 1953 में राज्याभिषेक समारोह के दौरान महारानी एलिजाबेथ (द्वितीय) के लिए प्रदर्शन करने का उनका निमंत्रण उनकी प्रतिभा का एक बड़ा सम्मान और पहचान था। वर्ष 1970 में कमला को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जो भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। यह सम्मान भरतनाट्यम के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान का प्रमाण था।

7. राजस्थान के पुष्कर मेले के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

A. पुष्कर मेले का मुख्य उद्देश्य ऊंट, घोड़े, गाय, बकरी, भेड़ आदि जैसे मवेशियों के प्रदर्शन को बढ़ावा देना है।

B. यह त्योहार नवंबर के महीने में कार्तिक पूर्णिमा के समय मनाया जाता है।

C. यद्यपि यह पर्व पशु उत्सव है, लेकिन मेले में पशुओं की खरीद-बिक्री वर्जित है।

Correct Answer: (b) केवल A और B
Solution:राजस्थान का पुष्कर मेला अमजेर से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक तीर्थस्थल पर लगता है। यह त्योहार नवंबर महीने में कार्तिक पूर्णिमा के समय मनाया जाता है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य ऊंट, घोड़े, गाय, बकरी, भेड़ आदि जैसे मवेशियों के प्रदर्शन को बढ़ावा देना है। यह भारत के सबसे बड़े पशु मेलों में से एक है। इस मेले को सबसे बड़ा ऊंट फेस्टिवल भी कहा जाता है। इसमें पशुओं की खरीद-बिक्री भी होती है। अतः विकल्प (b) सही है।

8. हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन कब पड़ता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) श्रावण पूर्णिमा (शुक्ल)
Solution:रक्षाबंधन या राखी पूर्णिमा हिंदू पंचांग के अनुसार, यह श्रावण मास की पूर्णिमा (श्रावण पूर्णिमा) को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बंधन बांधती हैं, जिसे राखी कहते हैं।

9. राजस्थान का गणगौर पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार किस दिन शुरू और समाप्त होता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) चैत्र (कृष्ण) का पहला दिन - चैत्र (शुक्ल) का तीसरा दिन
Solution:'गणगौर' पर्व हिंदू कैलेंडर के पहले महीने चैत्र (मार्च-अप्रैल) के महीने में मनाया जाता है। यह त्योहार विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है, जो अपने घरों में 'गण' और 'गौरी' की मिट्टी की मूर्तियों की पूजा करती हैं। चैत्र (कृष्ण) के पहले दिन से शुरू होने वाली यह पूजा चैत्र (शुक्ल) तृतीया (18 दिनों तक) तक चलने वाला त्योहार है। नोट-'गुलाबी गणगौर' राजस्थान के नाथद्वारा में चैत्र शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा पर्व झारखंड के आदिवासी लोगों द्वारा व्यापक रूप से नहीं मनाया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) हरेली
Solution:हरेली त्योहार छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है। यह श्रावण अमावस्या को मनाया जाता है। यह राज्य के सभी किसानों द्वारा मनाया जाता है और वे खेतों और गायों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। वे पूरे वर्ष अच्छी फसल सुनिश्चित करने के लिए 'भेलवा पेड़' की शाखाओं को लगाते हैं।