त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-III)

Total Questions: 60

11. निम्नलिखित में से किस दिन, जिसे राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है, भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य बन गया? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) गणतंत्र दिवस
Solution:भारत 15 अगस्त, 1947 को एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया, लेकिन 26 जनवरी, 1950 (गणतंत्र दिवस) को संविधान को अपनाने के साथ इसने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित कर दिया। उस दिन 21 तोपों की सलामी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने से भारतीय गणराज्य के ऐतिहासिक जन्म की शुरुआत हुई।

12. निम्नलिखित में से कौन-सा मुख्य रूप से सिख त्योहार नहीं है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) ज्ञान पंचमी
Solution:सभी जैन त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण 'ज्ञान पंचमी' को लाभ पंचम और ज्ञान पंचमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन को जया पंचमी, पांडव पंचमी और श्री गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस, सौभाग्य पंचमी और लाभ पंचमी के रूप में भी मनाया जाता है। जैनियों में यह दिन ज्ञान और पवित्र पुस्तकों की पूजा का दिन है। इस दिन धार्मिक पुस्तकालयों में संरक्षित पुस्तकों की पूजा की जाती है।

13. निम्नलिखित में से कौन-सा सांस्कृतिक उत्सव उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) ताज महोत्सव
Solution:'ताज महोत्सव' भारत के आगरा (उ.प्र.) के शिल्पग्राम में एक वार्षिक 10 दिवसीय कार्यक्रम है। इस सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग उ.प्र. द्वारा किया जाता है। यह त्योहार मुगल काल और उत्तर प्रदेश में प्रचलित नवाबी शैली से प्रेरित है। इसका उद्देश्य आगरा के स्थानीय कारीगरों और परंपराओं को बढ़ावा देना है।

14. ईसाई धर्म में मनाए जाने वाले त्योहारों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

A. ईस्टर 'यीशु मसीह के पुनरुत्थान' के लिए मनाया जाने वाला दिन है।

B. बाइबिल के अनुसार 'यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद वह फिर से जीवित हो गए थे।

C. गुड फ्राइडे ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने के दिन को मनाने के लिए है।

Correct Answer: (a) A, B और C
Solution:ईसा मसीह को सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन वे पुनर्जीवित हो गए थे। इस पुनरुत्थान को ईसाई ईस्टर दिवस या ईस्टर रविवार मानते हैं। जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था, उस दिन को ईसाई समुदाय द्वारा गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। अतः कथन A, B और C तीनों सही हैं।

15. निम्न में से कौन-सा त्योहार मृतक से यीशु के पुनरुत्थान की याद दिलाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) ईस्टर
Solution:ईसा मसीह को सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन वे पुनर्जीवित हो गए थे। इस पुनरुत्थान को ईसाई ईस्टर दिवस या ईस्टर रविवार मानते हैं। जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था, उस दिन को ईसाई समुदाय द्वारा गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। अतः कथन A, B और C तीनों सही हैं।

16. हिमाचल प्रदेश में हिडिम्बा देवी के सम्मान में निम्नलिखित में से कौन-सा उत्सव मनाया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) डोंगरी महोत्सव
Solution:हिडिम्बा देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित है। यह एक प्राचीन गुफा मंदिर है, जो हिडिम्बा देवी को समर्पित है। हिडिम्बा देवी के सम्मान में मई के मध्य में बसंत पंचमी के अवसर पर यहां डोंगरी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दिन को हिडिम्बा देवी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

17. निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार मुख्य रूप से पारसी समुदाय द्वारा मनाया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) जशन-ए-मिहरागन
Solution:मिहरागन एक पारसी और ईरानी त्योहार है, जो मेहर या मिथरा (फारसी देवता) को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो दोस्ती, स्नेह और प्यार के लिए जिम्मेदार है। जश्न-ए-मिहरागन दूसरा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जो नौरोज के बाद आता है।

18. निम्नलिखित में से किस त्योहार का संबंध अरुणाचल प्रदेश से है? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) सोलुंग
Solution:सोलुंग अरुणाचल प्रदेश का आदि जनजातियों द्वारा मनाया जाने वाला विशेष पर्व है। सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में बीजारोपण के बाद समृद्धि व अच्छे फसल की कामना से मनाया जाने वाला पर्व है।

19. पर्युषण पर्व (Paryushana Parva) निम्नलिखित में से किस समुदाय का त्योहार है? [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) जैन
Solution:पर्युषण पर्व जैन समुदाय का एक प्रमुख पर्व है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद (अगस्त-सितंबर) के महीने में मनाया जाता है।

20. जन्माष्टमी एक हिंदू त्योहार है, जो हिंदू महीने ....... के श्याम पक्ष (dark footnight) के आठवें (अष्टमी) दिन भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाता है। [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) भाद्रपद
Solution:जन्माष्टमी एक हिंदू त्योहार है, जो हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के श्याम (कृष्ण) पक्ष के आठवें (अष्टमी) दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण, विष्णु जी के अवतार थे।