त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-III)

Total Questions: 60

21. राजगीर महोत्सव इतिहास, धर्म, कला और संस्कृति का सुंदर प्रतिनिधित्व है। यह ....... में मनाया जाने वाला तीन दिवसीय उत्सव है। [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) बिहार
Solution:राजगीर महोत्सव इतिहास, धर्म, कला और संस्कृति का एक 'सुंदर' प्रतिनिधित्व है। यह बिहार राज्य में मनाया जाने वाला तीन दिवसीय उत्सव है। इस त्योहार को मनाने की परंपरा वर्ष 1986 से चली आ रही है। इसे नालंदा और राजगीर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विरासत को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।

22. निम्नलिखित में से किसने गणेश चतुर्थी को महाराष्ट्र में सार्वजनिक उत्सव के रूप में लोकप्रिय बनाया? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
Solution:गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। गणेश चतुर्थी को महाराष्ट्र में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने सार्वजनिक उत्सव के रूप में लोकप्रिय बनाया। इस पर्व के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा होती है। इसे गणपति महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है।

23. कौन-सा त्योहार छत्तीसगढ़ और ओडिशा की मिश्रित समृद्ध संस्कृति को सामने लाता है? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बस्तर गोंचा
Solution:बस्तर गोंचा, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की समृद्ध संस्कृति के बेहतरीन मिश्रण को सामने लाता है। बस्तर गोंचा रथ यात्रा उत्सव की शुरुआत को 600 से अधिक वर्ष बीत चुके हैं। यह त्योहार रथ यात्रा के साथ ही मनाया जाता है।

24. विश्व का सबसे बड़ा ऊंट मेला निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित किया जाता है? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) पुष्कर
Solution:विश्व का सबसे बड़ा ऊंट मेला राजस्थान के पुष्कर शहर में आयोजित किया जाता है। पुष्कर मेला भारत के सबसे बड़े मवेशी (ऊंट) मेले में से एक है। पुष्कर मेले को पुष्कर ऊंट मेला या स्थानीय रूप से कार्तिक मेले के रूप में भी जाना जाता है।

25. ....... में आदिवासी समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला 'लोसूंग' (Losoong) त्योहार आमतौर पर वह समय होता है, जब किसान अपनी फसल कटाई का जश्न व खुशियां मनाते हैं। [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) सिक्किम
Solution:'लोसूंग' सिक्किम में आदिवासी समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार आमतौर पर उस समय मनाया जाता है, जब किसान अपनी फसल कटाई का हर्ष मनाते हैं।

26. राठवा (Rathwas), जो ....... राज्य के निवासी हैं, होली (रंगों का त्योहार) के अवसर पर राठवा नृत्य करते हैं। [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) गुजरात
Solution:राठवा, गुजरात राज्य के निवासी हैं। राठवा समुदाय के लोगों द्वारा होली (रंगों का त्योहार) के अवसर पर राठवा नृत्य (राठवा नी घेर) किया जाता है। राठवा आदिवासियों की एक जनजाति है।

27. चपचार कुट (Chapchar Kut) ....... राज्य का एक त्योहार है। यह झूम ऑपरेशन (Jhum operation) के सबसे कठिन कार्य यानी जंगल साफ करने (जलने के अवशेषों को साफ करना) के बाद मार्च के दौरान मनाया जाता है। [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 10 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) मिजोरम
Solution:चपचार कुट भारत के मिजोरम राज्य का एक प्रमुख त्योहार है। यह झूम ऑपरेशन के सबसे कठिन कार्य अर्थात जंगल साफ करने के बाद मार्च के दौरान मनाया जाता है।

28. पावल या पॉल कुट (Pawl Kut) भारत के किस राज्य का भगवान को आभार व्यक्त करने वाला (thanksgiving) उत्सव है? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (II-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 27 नवंबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) मिजोरम
Solution:पावल या पॉल कुट (Pawl Kut) दिसंबर में आयोजित होने वाला मिजोरम का एक त्योहार है। पावल का अर्थ है-'पुआल'। अतः यह पुआल की फसल की कटाई के 2 दिन बाद ईश्वर को आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।

29. द्री (Dree) उत्सव ....... राज्य में मनाया जाता है। [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) अरुणाचल प्रदेश
Solution:द्री उत्सव अरुणाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय त्योहार है। यह उत्सव अपातानी जनजाति का एक महत्वपूर्ण कृषि त्योहार है। जो अत्यधिक फसल उत्पादन तथा फसलों को कीट मुक्त करने की स्मृति में मनाया जाता है।

30. माधवपुर मेला ....... में आयोजित किया जाता है। [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) पोरबंदर
Solution:माधवपुर मेला गुजरात के पोरबंदर जिले के माधवपुर गांव में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम है। यह मेला भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी जी के विवाह का उत्सव है।