त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-III)

Total Questions: 60

51. किस पूर्वोत्तर राज्य द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख रूप से अहिया विंटर फेस्टिवल (Ahaia Winter Festival) आयोजित किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) मेघालय
Solution:मेघालय द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2008 से 'अहिया शीतकालीन महोत्सव' प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस उत्सव का उद्देश्य स्थानीय लोगों को अपने कौशल और विशेषज्ञता का प्रदर्शन करने का अवसर देकर इस क्षेत्र को एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना और ब्रांड बनाना है।

52. गोवा के मांडो उत्सव में किस प्रकार की कला का प्रदर्शन किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) संगीत
Solution:मांडो एक संगीत शैली है, जो 19वीं और 20वीं शताब्दी के दौरान गोवा के कैथोलिकों के बीच विकसित हुई। यह स्थानीय गोवा और पश्चिमी संगीत परंपराओं के मिलन बिंदु का प्रतिनिधित्व करता है। मांडो संगीत में प्रयुक्त वाद्ययंत्र गिटार, वायलिन और घुमोट ड्रम हैं।

53. पुष्करालु त्योहार किस भारतीय राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) आंध्र प्रदेश
Solution:पुष्करालु त्योहार तेलुगू भाषी राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस त्योहार में 12 पवित्र नदियों (गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, भीमा, पुष्कर, नर्मदा, सरस्वती, तुंगभद्रा, सिंधु और प्राणहिता) में स्नान का विशेष महत्व है। नदियों का चयन ज्योतिष के अनुसार किया जाता है। पुष्करालु हर 12 साल में आने वाला त्योहार है। यह त्योहार 12 दिनों तक मनाया जाता है और लोग पवित्र नदी में स्नान करने के लिए विभिन्न पवित्र स्थानों पर जाते हैं।

54. देहिंग पटकाई त्योहार को निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की समृद्ध संस्कृति के जश्न के रूप में मनाया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) असम
Solution:देहिंग पटकाई महोत्सव असम के तिनसुकिया जिले के लेखापानी में साल में एक बार आयोजित होने वाला त्योहार है। इस त्योहार का नाम ऊंची पटकाई पर्वतमाला और देहिंग नदी के नाम पर रखा गया है। देहिंग पटकाई महोत्सव का आयोजन और शुरुआत असम सरकार द्वारा वर्ष 2002 में की गई थी।

55. 'हनुक्का' उत्सव निम्नलिखित में से किस समुदाय से संबंधित है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) यहूदी
Solution:'हनुक्का' एक यहूदी त्योहार है, जो यहूदी धर्म के आदर्शों की पुष्टि करता है।

56. मिजोरम में निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) एंथुरियम
Solution:एंथुरियम महोत्सव मिजोरम में किसानों, फूलों और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। इस उत्सव में देश और विश्वभर से कई पर्यटक आते हैं। पर्यटन विभाग द्वारा बागवानी विभाग के सहयोग से प्रतिवर्ष इसका आयोजन किया जाता है।

57. होली के त्योहार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/ से कथन सही है/हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

A. होली से एक रात पहले, होलिका दहन होता है और लोग आग की परिक्रमा करते हैं, जो होलिका के अंत का प्रतीक है।

B. त्योहार शरद ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है।

C. होली का त्योहार माघ मास (हिंदू कैलेंडर) में मनाया जाता है।

Correct Answer: (c) केवल A
Solution:होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू समुदाय के लोगों का त्योहार है। यह पर्व हिंदू पंचाग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली से एक रात पहले, होलिका दहन होता है, जो होलिका के अंत का प्रतीक है। इसमें लोग आग की परिक्रमा भी करते हैं। यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। अतः केवल कथन (A) सही है, कथन (B) और (C) गलत हैं।

58. निम्नलिखित में से कौन-सा सिक्किम समुदाय चंद्र पंचांग में बारहवें महीने के पहले दिन 'सोनम लोसार' को अपने नए साल के रूप में मनाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) तमांग
Solution:सिक्किम में तमांग समुदाय द्वारा चंद्र कैलेंडर के बारहवें महीने के पहले दिन 'सोनम लोसार' को अपने नए साल के रूप में मनाया जाता है। तमांग इस शुभ दिन को बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। सोनम लोसार, चंद्र कैलेंडर के अनुसार, तिब्बती नव वर्ष, पूरे राज्य में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

59. बैशागु निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) असम
Solution:बैशागु त्योहार असम में बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार आम तौर पर असम के 'बोरो कचारिस' (Boro Kacharis) जनजाति द्वारा मनाया जाता है। बैशागू आमतौर पर अप्रैल के मध्य में मनाया जाता है। यह बोडो जनजाति का सबसे प्रिय त्योहार है। बोडो लोग इसे नए साल के आगमन पर वसंत ऋतु के त्योहार के रूप में भी मनाते हैं।

60. निम्नलिखित में से किसमें योगदान के लिए गुरु शशधर आचार्य को वर्ष 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) छऊ नृत्य
Solution:गुरु शशधर आचार्य को वर्ष 2020 में छऊ नृत्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के कारण पद्मश्री से सम्मानित किया गया। छऊ नृत्य एक अर्द्ध शास्त्रीय नृत्य है। यह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया छऊ, झारखंड के सरायकेला छऊ तथा ओडिशा के मयूरभंज छऊ के तीन अलग-अलग शैलियों में मिलता है। वर्ष 2010 में छऊ नृत्य को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया था।