त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-IV)

Total Questions: 50

11. कर्नाटक संगीत ....... तक ही सीमित है। [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल
Solution:भारतीय शास्त्रीय संगीत की 2 प्रमुख शास्त्रीय शाखाएं हैं- (1) हिंदुस्तानी संगीत तथा (2) कर्नाटक संगीत। ये दोनों परंपराएं अलग नहीं थीं, परंतु मुगल काल में यह परंपराएं अलग हो गईं। इसमें से कर्नाटक संगीत; कर्नाटक, आंध्र प्रदेश (तेलंगाना सहित), तमिलनाडु तथा केरल में प्रचलित है, तो देश के शेष भाग में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का विस्तार है। वहीं देश के पूर्वी हिस्से में ओडिसी संगीत भी विकसित हुआ है, जो मुख्यतः ओडिशा राज्य में प्रचलित है।

12. असम के सबसे विशिष्ट प्रकार के लोकगीत ....... हैं। [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) बिहू गीत
Solution:बिहू, असम के तीन अलग-अलग सांस्कृतिक उत्सवों के एक समूह को दर्शाता है। इसमें 'बोहांग बिहू' से जुड़े लोकगीतों को बिहू गीत कहा जाता है।

13. गंगूबाई हंगल, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की खयाल (Khayal) शैली की ....... राज्य की एक भारतीय गायिका थीं, जो अपनी गहरी और दमदार आवाज के लिए जानी जाती थीं। [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) कर्नाटक
Solution:'गंगूबाई हंगल' हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की खयाल (Khayal) शैली की कर्नाटक राज्य की भारतीय गायिका थीं। इनका संबंध संगीत के किराना घराने से था।

14. इस भारतीय संगीत हस्ती को पहचानिए। [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (III-पाली)]

इनके तत्वावधान में शहनाई एक आनुष्ठानिक वाद्ययंत्र के रूप में पहचानी जाने लगी।

Correct Answer: (b) उस्ताद बिस्मिल्लाह खां
Solution:उस्ताद बिस्मिल्लाह खां हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात शहनाई वादक थे। इन्होंने शहनाई को आनुष्ठानिक वाद्ययंत्र के रूप में पहचान दिलाई। वे तीसरे संगीतकार थे, जिन्हें भारत रत्न (वर्ष 2001) से सम्मानित किया गया।

15. भरतनाट्यम का संगीत दक्षिणी भारत का है- [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) कर्नाटक प्रणाली
Solution:भरतनाट्यम का संबंध शास्त्रीय संगीत के कर्नाटक प्रणाली से है। भरतमुनि के नाट्यशास्त्र से जन्मी इस नृत्य शैली का विकास तमिलनाडु में हुआ।

16. कजरी (Kajari) भारत की एक लोकगीत और नृत्य शैली है। इसकी उत्पत्ति ....... में हुई है। [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश
Solution:कजरी मुख्यतः उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध लोकगीत है। यह वर्षा ऋतु का लोकगीत है, जो कि सावन के महीने में गाया जाता है।

17. पंडित भीमसेन जोशी का संबंध ...... घराने से था। [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (III-पाली), CHSL (T-I) 07 जून, 2022 (II-पाली), CHSL (T-I) 06 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) किराना
Solution:हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी किराना घराने से संबंधित थे। वर्ष 2009 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

18. इस जानी-मानी भारतीय संगीत क्षेत्र से जुड़ी शख्सियत को पहचानें। [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (III-पाली)]

वर्ष 2011 में, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) ने आधिकारिक तौर पर उन्हें संगीत इतिहास में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में मानित किया था।

Correct Answer: (c) आशा भोसले
Solution:आशा भोसले को वर्ष 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स) ने आधिकारिक तौर पर उन्हें संगीत इतिहास में सर्वाधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली शख्सियत के रूप में मानित किया था।

19. निम्नलिखित में से किस गायक को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) आशा भोसले
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में आशा भोसले को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दादा साहब फाल्के अवॉर्ड फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा भारतीय सिनेमा योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

20. 'पुंग चोलोम (Pung Cholom)' आम-तौर पर धार्मिक शुभ अवसरों पर गीतों और ढोल के ताल पर किया जाता है। यह प्रसिद्ध रूप से निम्नलिखित में से किस राज्य में किया जाता है? [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) मणिपुर
Solution:'पुंग चोलोम' मणिपुर का एक पारंपरिक मैतेई नृत्य है, जो मणिपुरी संकीर्तन संगीत तथा मणिपुरी शास्त्रीय नृत्य की आत्मा है।