त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-IV)

Total Questions: 50

21. स्वर्गीय जगजीत सिंह एक लोकप्रिय संगीतकार और ....... गायक थे। [MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 20 जून, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 09 मई, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) गजल
Solution:स्वर्गीय जगजीत सिंह एक लोकप्रिय संगीतकार और गजल गायक थे। जगजीत सिंह को वर्ष 2003 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

22. गंगूबाई हंगल का संबंध मुख्य रूप से किस घराने से था? [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) किराना
Solution:गंगूबाई हंगल का संबंध किराना घराने से था। यह भारतीय शास्त्रीय संगीत व गायन की हिंदुस्तानी खयाल गायिकी का नेतृत्व करती थीं।

23. वसंत ऋतु के आगमन पर ....... गांव 'बागुरुंबा' (Bagurumba) के मधुर गायन से झूम उठता है। [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) बोडो
Solution:वसंत ऋतु के आगमन पर बोडो (Bodo) गांव बागुरुंबा (Bagurumba) के मधुर गायन से झूम उठता है। बागुरुंबा असम का एक प्रमुख लोकनृत्य है, जिसे कछारी (बोडो) समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है।

24. भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का संबंध निम्नलिखित में से किस संगीत घराने से है? [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) मेवाती घराना
Solution:पंडित जसराज का संबंध प्रसिद्ध मेवाती घराने से है। अंतरराष्ट्रीय खगोल संघ (IAU) ने सितंबर, 2019 में मंगल व बृहस्पति के बीच एक क्षुद्र ग्रह को पंडित जसराज का नाम दिया।

25. मिकी हार्ट (Mickey Hart) के एल्बम 'प्लैनेट ड्रम' (Planet Drum) में घाटम और मोर्सिंग वादक के रूप में अपनी भूमिका हेतु सर्वश्रेष्ठ विश्व संगीत एल्बम के लिए ग्रैमी जीतने वाले पहले दक्षिण भारतीय संगीतकार कौन हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) टी.एच. विनायकराम
Solution:टी.एच. विनायकराम एक भारतीय तालवादक हैं। यह मिट्टी के बर्तन (घाटम) को बजाने वाले दक्षिण भारत के प्रसिद्ध संगीतकार हैं। वह पहले दक्षिण भारतीय संगीतकार हैं, जिन्हें मिकी हार्ट्स प्लैनेट ड्रम में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ विश्व संगीत एल्बम का ग्रैमी पुरस्कार मिला। उन्हें 'घाटम के मास्टर' के रूप में जाना जाता है। वे घाटम और मोर्सिंग वादन में निपुण हैं।

26. एशिया के नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले रेमन मैग्सेसे (Ramon Magsaysay) पुरस्कार से सम्मानित होने वाला/वाली पहला/पहली भारतीय संगीतकार कौन था/थी? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी
Solution:एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी (मदुरै शनमुखावदिवु सुब्बुलक्ष्मी) वर्ष 1974 में एशिया के नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय संगीतकार हैं। वह पहली भारतीय थीं, जिन्होंने वर्ष 1966 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रदर्शन किया था। वर्ष 1998 में भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पहली संगीतकार थीं।

27. उस कलाकार की पहचान कीजिए, जो कर्नाटक संगीत परिवार से संबंधित नहीं है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) बेगम अख्तर
Solution:बेगम अख्तर के नाम से प्रसिद्ध, अख्तरी बाई फैजाबादी भारत की प्रसिद्ध गायिका थीं, उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की दादरा, ठुमरी व गजल शैलियों में महारत हासिल थी। उन्हें कला क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा पहले पद्मश्री तथा वर्ष 1975 में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें "मल्लिका-ए-गजल" के खिताब से नवाजा गया था। अतः विकल्प (d) सही नहीं है। शेष विकल्प का संबंध कर्नाटक संगीत परिवार से है।

28. वर्ष 1961 में एक बड़ा ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा का संचालन करने वाले पहले भारतीय निम्नलिखित में से कौन थे? वे इस्राइल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा (Israel Philharmonic Orchestra) के 'म्यूजिक डायरेक्टर फॉर लाइफ' ('Music Director for Life) थे। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) जुबिन मेहता
Solution:जुबिन मेहता पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के एक भारतीय संवाहक हैं। वर्ष 1961 में लंदन में एक कार्यक्रम में मेहता एक प्रमुख ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा का संचालन करने वाले पहले भारतीय बने। वर्ष 1969 में जुबिन मेहता इस्राइल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के संगीत सलाहकार भी बने।

29. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शिवनाथ मिश्रा बनारस घराने के प्रसिद्ध व्यक्ति हैं और वे बनारस गायकी अंग की ....... शैली बजाते हैं। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) चार
Solution:पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शिवनाथ मिश्रा बनारस घराने के प्रसिद्ध व्यक्ति हैं और वे बनारस गायकी अंग की 'चार' शैली बजाते हैं। शिवनाथ मिश्रा को वर्ष 2022 में पद्मश्री की उपाधि से सम्मानित किया गया। वे पं. रविशंकर के बाद पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले वाराणसी के एकमात्र सितारवादक हैं।

30. संगीतकार भजन सोपोरी ....... घराने के एक संतूर वादक थे। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (IIIपाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (I-पाली), Phase-XI 28 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) सूफियाना
Solution:भजन सोपोरी भारतीय शास्त्रीय संगीत के सूफियाना घराने से संबंधित थे। सोपोरी को वर्ष 1993 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2004 में पद्मश्री और वर्ष 2009 में बाबा अलाउद्दीन खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भजन सोपोरी संतूर वादक थे।