त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-IV)Total Questions: 5041. बांसुरी वाद्य किस प्रकार के वाद्ययंत्रों की श्रेणी में आते हैं? [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (IV-पाली)](a) सुषिर वाद्य(b) अवनद्ध वाद्य(c) घन वाद्य(d) तत वाद्यCorrect Answer: (a) सुषिर वाद्यSolution:बांसुरी वाद्य सुषिर वाद्ययंत्र की श्रेणी में आते हैं।42. उस्ताद अकबर अली खान को निम्नलिखित में से किस संगीत वाद्ययंत्र में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 13 जून, 2023 (II-पाली)](a) संतूर(b) सरोद(c) तबला(d) सितारCorrect Answer: (b) सरोदSolution:प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद अकबर अली खान को सरोद संगीत वाद्ययंत्र में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।43. उस्ताद जाकिर हुसैन निम्नलिखित में से कौन-सा वाद्ययंत्र बजाते हैं? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (IV-पाली), CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (IV-पाली)](a) शहनाई(b) सितार(c) तबला(d) बांसुरीCorrect Answer: (c) तबलाSolution:संगीतकार जाकिर हुसैन तबला वादक हैं।44. प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान निम्नलिखित में से किस संगीत घराने से थे ? [C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)](a) बनारस(b) मैहर(c) रंगीला(d) कसूर-पटियालाCorrect Answer: (b) मैहरSolution:प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन अली खान मैहर संगीत घराने के थे। उन्होंने भारतीय संगीत के सबसे बड़े घरानों में से एक मैहर घराने की नींव रखी थी।45. उस्ताद विलायत खान का नाम निम्नलिखित में से किस भारतीय वाद्ययंत्र से संबंधित है? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (I-पाली)](a) संतूर(b) सितार(c) बांसुरी(d) तबलाCorrect Answer: (b) सितारSolution:उस्ताद विलायत खान प्रसिद्ध भारतीय वाद्ययंत्र सितार से संबंधित हैं।46. उस्ताद असद अली खान निम्नलिखित में से कौन-सा वाद्ययंत्र बजाते थे? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (I-पाली), CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 19 जुलाई, 2023 (I-पाली)](a) सितार(b) रुद्र वीणा(c) रावणहत्था(d) अलगोजाCorrect Answer: (b) रुद्र वीणाSolution:संगीतकार उस्ताद असद अली खान प्रसिद्ध रुद्र वीणा वादक हैं।47. निम्नलिखित में से कौन एक सितार वादक है? [CHSL (T-I) 06 जून, 2022 (II-पाली)](a) शाहिद परवेज(b) शिवकुमार शर्मा(c) शेख चिन्ना मौलाना(d) सुल्तान खानCorrect Answer: (a) शाहिद परवेजSolution:उस्ताद शाहिद परवेज खान उत्तर प्रदेश के इमदादखानी घराने के एक सितार वादक हैं।48. रामनाद वी. राघवन का संबंध निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र से है? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (II-पाली)](a) मृदंगम(b) सरोद(c) सितार(d) बांसुरीCorrect Answer: (a) मृदंगमSolution:रामनाद वी. राघवन एक प्रसिद्ध मृदंगम वादक थे, जबकि सितार और बांसुरी वाद्ययंत्र से क्रमशः पंडित रविशंकर और हरिप्रसाद चौरसिया संबंधित हैं।49. निम्न में कौन पंजाब घराने के एक जाने-माने तबला उस्ताद हैं? [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (III-पाली), CHSL (T-I) 07 जून, 2022 (II-पाली), C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)](a) अल्ला रक्खा(b) पं. रविशंकर(c) बिस्मिल्ला खां(d) मोती लाल केम्मूCorrect Answer: (a) अल्ला रक्खाSolution:प्रसिद्ध संगीतकार अल्ला रक्खा पंजाब घराने के एक जाने-माने तबला उस्ताद थे। ध्यातव्य है कि वर्ष 1977 में तबला उस्ताद अल्ला रक्खा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।50. वाद्ययंत्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने वाले नाट्यशास्त्र को ....... ने संकलित किया है। [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (II-पाली)](a) अमीर खुसरो(b) तानसेन(c) कालिदास(d) भरतमुनिCorrect Answer: (d) भरतमुनिSolution:भरतमुनि नाट्यशास्त्र के प्रसिद्ध विद्वान थे, जिन्होंने वाद्ययंत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने वाले नाट्यशास्त्र नामक ग्रंथ को संकलित किया है।Submit Quiz« Previous12345