त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-V)

Total Questions: 50

41. 2019 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित नर्तकी नटराज को निम्नलिखित में से किस योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया ? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) भरतनाट्यम नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से सामाजिक बहिष्कार पर काबू पाने के लिए
Solution:मदुरै (तमिलनाडु) में जन्मी नर्तकी नटराज को वर्ष 2019 में भरतनाट्यम नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से सामाजिक बहिष्कार पर काबू पाने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। नर्तकी नटराज यह सम्मान पाने वाली पहली ट्रांसजेंडर हैं।

42. राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार, 2022 अपर्णा सतीशन को निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली के लिए प्रदान किया गया था? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) कुचिपुड़ी
Solution:अपर्णा सतीशन को कुचिपुड़ी नृत्य के लिए वर्ष 2022 का राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार भारत के पारंपरिक तथा शास्त्रीय कला रूपों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय तथा विदेशी उत्कृष्ट कलाकारों और संगीतकारों को दिया जाता है।

43. निम्नलिखित में से कौन एक पेशेवर भारतीय शास्त्रीय नर्तकी नहीं है? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) श्रेया घोषाल
Solution:श्रेया घोषाल बॉलीवुड में एक पार्श्व गायिका हैं, न कि एक पेशेवर भारतीय शास्त्रीय नर्तकी। अन्य का संबंध भारतीय शास्त्रीय नृत्य से है।

44. निम्नलिखित भारतीय संगीतकारों में से कौन 'पंचम दा' के नाम से जाने जाते हैं? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (III-पाली), MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 08 जून, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) राहुल देव बर्मन
Solution:राहुल देव बर्मन, जो कि आर.डी. बर्मन के नाम से विख्यात थे, फिल्मी जगत में 'पंचम दा' के नाम से जाने जाते हैं। आर. डी. बर्मन सुप्रसिद्ध गीतकार तथा संगीतकार एस.डी. बर्मन (सचिन देव बर्मन) के पुत्र थे।

45. पद्मजा रेड्डी, जिन्हें 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था, निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली के लिए प्रसिद्ध हैं? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) कुचिपुड़ी
Solution:वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित पद्मजा रेड्डी का संबंध कुचिपुड़ी नृत्य शैली से है। कुचिपुड़ी आठ प्रमुख भारतीय शास्त्रीय नृत्यों में से एक है, जिसकी उत्पत्ति आंध्र प्रदेश राज्य के कुचिपुड़ी नामक ग्राम से हुई है। 100

46. प्रसिद्ध गायिका तीजन बाई निम्नलिखित में से किस लोक संगीत से संबंधित हैं? [CHSL (T-I) 03 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) पंडवानी
Solution:छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका तीजनबाई पंडवानी लोक संगीत से संबंधित हैं। तीजनबाई को वर्ष 1988 में पद्मश्री, वर्ष 2003 में पद्म भूषण तथा 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

47. वर्ष 2020 के लिए संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड (अकादमी पुरस्कार) मीनाक्षी चितरंजन को निम्नलिखित में से किसमें उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया ? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) भरतनाट्यम
Solution:वर्ष 2020 के लिए संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड (अकादमी पुरस्कार) 'मीनाक्षी चितरंजन' को भरतनाट्यम में उनके योगदान के लिए दिया गया है।

48. शास्त्रीय नृत्य रूपों को प्रोत्साहन देने में अपने अद्वितीय योगदान के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के निवासी नर्तक के रूप में किसे सम्मानित किया गया था ? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) यामिनी कृष्णमूर्ति
Solution:शास्त्रीय नृत्य रूपों को प्रोत्साहन देने में अपने अद्वितीय योगदान के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् के निवासी नर्तक के रूप में यामिनी कृष्णमूर्ति को सम्मानित किया गया था। यामिनी कृष्णमूर्ति को वर्ष 1968 में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण तथा 2016 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

49. निम्नलिखित में से कौन-सी शख्सियत संगीत वाद्य मैंडोलिन से जुड़ी है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) यू. श्रीनिवास
Solution:यू. श्रीनिवास का संबंध संगीत वाद्य मैंडोलिन से है, जबकि एम. एस. गोपालकृष्णन का संबंध 'वायलिन', बृजभूषण काबरा का संबंध गिटार तथा विश्व मोहन भट्ट का संबंध मोहन वीणा से है।

50. 2022 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, अर्जुन सिंह धुर्वे, निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली के आदिवासी नर्तक हैं? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) बैगा
Solution:मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के निवासी 'अर्जुन सिंह धुर्वे' का संबंध बैगा जनजाति से है। वर्ष 2022 में इन्हें बैगा नृत्य शैली के आदिवासी नर्तक के रूप में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।