त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-VI)Total Questions: 501. अदिति मंगल दास को 2022 में निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली के नृत्य प्रदर्शन के लिए माहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (I-पाली)](a) कथक(b) ओडिसी(c) भरतनाट्यम(d) मणिपुरीCorrect Answer: (a) कथकSolution:अदिति मंगल दास को वर्ष 2022 में कथक के नृत्य प्रदर्शन के लिए माहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्हें कथक के अलावा कथक पर आधारित समकालीन नृत्य के लिए जाना जाता है।2. निम्नलिखित में से किसने पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों को अपनाकर ऐटीकोप्पका खिलौने बनाने की पारंपरिक कला को पुनर्जीवित करने के अपने प्रयासों के लिए वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार जीता? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (I-पाली)](a) राधेश्याम खेमका(b) देवेंद्र झाझरिया(c) सी. वी. राजू(d) विक्टर बनर्जीCorrect Answer: (c) सी. वी. राजूSolution:सी.वी. राजू को पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाकर ऐटीकोप्पका खिलौने बनाने की पारंपरिक कला को पुनर्जीवित करने के अपने प्रयासों के लिए वर्ष 2023 का पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है।3. शिवपुत्र सिद्धरामय्या कोमकलीमठ निम्नलिखित में से किस भारतीय शास्त्रीय गायक का मूल नाम है? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (I-पाली)](a) पंडित दिनकर कैकिनी(b) पंडित कुमार गंधर्व(c) पंडित ओंकारनाथ ठाकुर(d) पंडित जसराजCorrect Answer: (b) पंडित कुमार गंधर्वSolution:पंडित कुमार गंधर्व का मूल नाम "शिवपुत्र सिद्धरामय्या कोमकलीमठ' है। पंडित जी को वर्ष 1977 में संगीत के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।"4. विकल्पों में से उस संगीतकार की पहचान कीजिए, जो वाद्ययंत्र सरोद से जुड़ा है। [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (IV-पाली)](a) अलाउद्दीन खान(b) हरिप्रसाद चौरसिया(c) अन्नपूर्णा देवी(d) विलायत खानCorrect Answer: (a) अलाउद्दीन खानSolution:उस्ताद अलाउद्दीन खान का संबंध सरोद वादन से है, जबकि हरिप्रसाद चौरसिया का बांसुरी वादन, अन्नपूर्णा देवी का सुरबहार वाद्ययंत्र तथा उस्ताद विलायत खान का संबंध सितार वादन से है।5. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्तित्व एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तक/नृत्यांगना है? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (IV-पाली)](a) बिरजू महाराज(b) शाश्वती सेन(c) पद्मा सुब्रह्मण्यम(d) नाइक सिद्दीकीCorrect Answer: (c) पद्मा सुब्रह्मण्यमSolution:पद्मा सुब्रह्मण्यम सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं, जबकि बिरजू महाराज तथा शाश्वती (सास्वती) सेन के संबंध कथक से है। नाइक सिद्दीकी का संबंध किसी भी नृत्य से नहीं है।6. नृत्याचार्य पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान से सम्मानित गुरु विपिन सिंह किस शास्त्रीय नृत्य को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध थे? [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (II-पाली)](a) ओडिसी(b) कुचिपुड़ी(c) कथक(d) मणिपुरीCorrect Answer: (d) मणिपुरीSolution:गुरु बिपिन सिंह मणिपुरी नृत्य के 'कोरियोग्राफर' तथा शिक्षक थे। इनका जन्म सिल्वर (असम) में हुआ था।7. निम्नलिखित में से कौन-सा संगीतकार संगीत वाद्ययंत्र सितार पर अपनी महारत के लिए लोकप्रिय है? [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (I-पाली)](a) विलायत खां(b) अमजद अली खान(c) बहादुर खान(d) अली अकबर खांCorrect Answer: (a) विलायत खांSolution:विलायत खां विश्व के सुप्रसिद्ध सितार वादक थे, जबकि अमजद अली खां, बहादुर खान तथा अली अकबर खां का संबंध सरोद वादन से है।8. निम्नलिखित में से कौन, वाद्ययंत्र सुरबहार से संबंधित है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली)](a) शिव कुमार शर्मा(b) अन्नपूर्णा देवी(c) शरण रानी(d) भजन सोपारीCorrect Answer: (b) अन्नपूर्णा देवीSolution:अन्नपूर्णा देवी का संबंध सुरबहार वाद्ययंत्र से है। अन्नपूर्णा देवी मैहर घराना के संस्थापक अलाउद्दीन खान की बेटी तथा शिष्या थीं। भारत सरकार द्वारा वर्ष 1977 में इन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।9. भारत की निम्नलिखित कथक नर्तकियों में से किसने 1964 में कदम्ब (KADAMB) नृत्य केंद्र की स्थापना की थी? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (I-पाली)](a) कुमुदिनी लखिया(b) रोहिणी भाटे(c) सितारा देवी(d) शोभना नारायणCorrect Answer: (a) कुमुदिनी लखियाSolution:कुमुदिनी लखिया ने वर्ष 1964 में 'कदम्ब' (KADAMB) नृत्य केंद्र (वर्तमान नाम कदम्ब स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक) की स्थापना की। कुमुदिनी लखिया प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना और कोरियोग्राफर हैं10. निम्नलिखित में से कौन एक प्रसिद्ध 'सत्रिया' नर्तकी हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (III-पाली)](a) सोनल मानसिंह(b) शारोदी सैकिया(c) अलुना काबुईनी(d) मल्लिका साराभाईCorrect Answer: (b) शारोदी सैकियाSolution:सत्रिया मुख्यतः असम राज्य का शास्त्रीय नृत्य है। ध्यातव्य है कि शारोदी सैकिया एक प्रसिद्ध सत्रिया नर्तकी हैं।Submit Quiz12345Next »