त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-VI)Total Questions: 5011. निम्नलिखित में से कौन तबला वादक नहीं है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (I-पाली)](a) संदीप दास(b) जाकिर हुसैन(c) साबिर खान(d) पन्नालाल घोष(e) साबिर खान और पन्नालाल घोषCorrect Answer: (e) साबिर खान और पन्नालाल घोषSolution:भारत के प्रख्यात सारंगी वादक साबिर खान हैं। संदीप दास और जाकिर हुसैन एक प्रसिद्ध तबला वादक हैं, जबकि पं. पन्नालाल घोष प्रसिद्ध बांसुरी वादक हैं।12. निम्नलिखित में से किसे भारत का 'भजन सम्राट' कहा जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (II-पाली)](a) अनूप जलोटा(b) विष्णु भटनागर(c) संजीव अभ्यंकर(d) दयानन्द प्रजापतिCorrect Answer: (a) अनूप जलोटाSolution:अनूप जलोटा एक प्रसिद्ध भारतीय गायक हैं, जो भजन एवं गजल के लिए विख्यात हैं। इन्हें भारत का भजन सम्राट कहा जाता है।13. अयोध्या के श्रीराम मंदिर के मुख्य वास्तुकार कौन हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (III-पाली)](a) शशि प्रभु(b) चंद्रकांत भाई सोमपुरा(c) राम सुथर(d) चित्रा विश्वनाथCorrect Answer: (b) चंद्रकांत भाई सोमपुराSolution:अयोध्या के श्रीराम मंदिर को मंदिर वास्तुकला की नागर शैली में डिजाइन किया गया है। ध्यातव्य है कि गुजरात के चंद्रकांत भाई सोमपुरा इसके मुख्य वास्तुकार हैं।14. निम्नलिखित में से किसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (I-पाली)](a) शांता धनंजय(b) अलार्मेल वल्ली(c) अपर्णा सतीसन(d) वी.पी. धनंजयनCorrect Answer: (c) अपर्णा सतीसनSolution:जनवरी, 2022 में प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार, 2022' से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कुचिपुड़ी नृत्यांगना अपर्णा सतीसन को सम्मानित किया गया।15. उस कलाकार की पहचान कीजिए, जो वाद्य-यंत्र सारंगी से संबंधित नहीं है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (II-पाली)](a) पंडित विश्व मोहन भट्ट(b) उस्ताद बिंदा खान(c) पंडित राम नारायण(d) शकूर खानCorrect Answer: (a) पंडित विश्व मोहन भट्टSolution:पंडित विश्व मोहन भट्ट प्रसिद्ध वीणा वादक हैं, जबकि शकूर खान, पंडित राम नारायण और उस्ताद बिंदा खान सारंगी वाद्ययंत्र से संबंधित हैं।16. निम्नलिखित में से कौन कथकली से संबंधित है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)](a) कलामंडलम कृष्णन नायर(b) स्वप्न सुंदरी(c) कौशल्या रेड्डी(d) सुजाता मोहपात्राCorrect Answer: (a) कलामंडलम कृष्णन नायरSolution:कलामंडलम कृष्णन नायर एक प्रसिद्ध कथकली नर्तक थे, जिन्हें वर्ष 1970 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।17. उस कलाकार की पहचान करें, जिसने गिटार को भारतीय शास्त्रीय संगीत में एक वाद्य के रूप में लोकप्रिय बनाया। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)](a) एन. रमानी(b) ई.एम. सुब्रमण्यम(c) बृज भूषण काबरा(d) संदीप दासCorrect Answer: (c) बृज भूषण काबराSolution:बृज भूषण काबरा भारत के प्रसिद्ध संगीतकार थे, जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत में गिटार को एक वाद्ययंत्र के रूप में लोकप्रिय बनाया।18. निम्नलिखित में से कौन एक प्रसिद्ध छऊ नृत्यांगना/नर्तक है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (I-पाली)](a) छाया खुटेगांवकर(b) प्रतिभा प्रह्लाद(c) अल्लोका कानूनगो(d) सदाशिव प्रधानCorrect Answer: (d) सदाशिव प्रधानSolution:भारत के प्रसिद्ध छऊ नृत्यांगना/नर्तक सदाशिव प्रधान हैं। ध्यातव्य है कि छऊ नृत्य मुख्यतः पश्चिम बंगाल, झारखंड तथा ओडिशा राज्य में प्रसिद्ध है।19. निम्नलिखित में से कौन-सा/सी नर्तक/नृत्यांगना निम्नलिखित दो नृत्यों-भरतनाट्यम और ओडिसी से संबंधित हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)](a) पद्मा सुब्रह्मण्यम(b) गुरु बिपिन सिंह(c) शोवना नारायण(d) सोनल मानसिंहCorrect Answer: (d) सोनल मानसिंहSolution:भारत की प्रसिद्ध नृत्यांगना सोनल मानसिंह मुख्यतः भरतनाट्यम और ओडिसी शास्त्रीय नृत्य से संबंधित हैं। ध्यातव्य है कि उन्हें वर्ष 1992 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।20. निम्नलिखित में से कौन एक सुविख्यात पियानो वादक और शिलांग चेंबर क्वायर के संस्थापक थे? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)](a) नील नोंगकिनरिह(b) विलियम बसैआवमोइट(c) किन्साई लिंगदोह(d) डेमन लिंडेमCorrect Answer: (a) नील नोंगकिनरिहSolution:नील हर्बर्ट नोंगकिनरिह पियानोवादक और शिलांग चेंबर क्वायर के संस्थापक थे। ध्यातव्य है कि उन्हें वर्ष 2015 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।Submit Quiz« Previous12345Next »