त्योहार/मेले/उत्सव (भाग-VI)Total Questions: 5021. कथक के रायगढ़ घराने के संस्थापक निम्नलिखित में से कौन थे? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (III-पाली)](a) जानकी प्रसाद(b) ईश्वरी प्रसाद(c) शंभू महाराज(d) राजा चक्रधर सिंहCorrect Answer: (d) राजा चक्रधर सिंहSolution:राजा चक्रधर सिंह कथक के रायगढ़ घराने के संस्थापक थे। ध्यातव्य है कि वह स्वयं मुख्यतः तबला और पखावज के महान वादक थे।22. निम्नलिखित में से कौन पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, प्रसिद्ध भरतनाट्यम प्रवर्तक, ब्रह्मविद्यावादी और कलाक्षेत्र नृत्य स्कूल की संस्थापक थीं? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (I-पाली)](a) सरोजा वैद्यनाथन(b) सोनल मानसिंह(c) मल्लिका साराभाई(d) रुक्मिणी देवी अरुंडेलCorrect Answer: (d) रुक्मिणी देवी अरुंडेलSolution:रुक्मिणी देवी अरुंडेल सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना, ब्रह्मविद्यावादी तथा कला क्षेत्र नृत्य स्कूल की संस्थापक थीं। इन्हें नृत्य की एक विधा 'साधिर' को पुनः स्थापित करने के लिए जाना जाता है।23. कमलिनी और नलिनी अस्थाना को 2022 में निम्न में से किसके लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (I-पाली) दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 03 दिसंबर, 2023 (III-पाली)](a) भारतीय व्यंजनों को दुनिया के सामने लाने के लिए(b) गुजरात में आपदा राहत कार्य के लिए(c) भारतीय समाज के अध्ययन में विशेषज्ञता के लिए(d) कथक को विश्व स्तर पर पढ़ाने और प्रचारित करने के लिएCorrect Answer: (a) भारतीय व्यंजनों को दुनिया के सामने लाने के लिएSolution:कमलिनी और नलिनी अस्थाना को कथक को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने तथा प्रचारित करने के लिए वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।24. निम्नलिखित भारतीय शास्त्रीय तबला वादकों में से किसे अब्बाजी कहा जाता था? उन्होंने 1968 में अमेरिकी जैज ड्रमर बडी रिच (Buddy Rich ) के साथ मिलकर एक संगीत एल्बम बनाया था। [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (I-पाली)](a) जाकिर हुसैन(b) अल्ला रक्खा(c) फजल कुरैशी(d) तौफीक कुरैशीCorrect Answer: (b) अल्ला रक्खाSolution:सुप्रसिद्ध तबला वादक अल्ला रक्खा को अब्बाजी के नाम से जाना जाता है। वर्ष 1968 में इन्होंने अमेरिकी जैज ड्रमर बडी रिच (Buddy Rich) के साथ मिलकर एक एल्बम निकाला था।25. लता मंगेशकर का जन्म ब्रिटिश भारत के निम्नलिखित में से किस शहर में हुआ था? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (IV-पाली)](a) कलकत्ता(b) लखनऊ(c) बॉम्बे(d) इंदौरCorrect Answer: (d) इंदौरSolution:लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर शहर में हुआ था। भारत रत्न लता मंगेशकर जी का 6 फरवरी, 2022 को मुंबई में निधन हो गया।26. संगीत वाद्ययंत्रों के उनकी संबंधित शख्सियतों के दिए गए अनुक्रम के अनुसार सही क्रम का चयन करें : [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (III-पाली)]उस्ताद अल्ला रक्खा, तोताराम शर्मा, टी. एच. विनायकराम ।(a) घटम, पखावज, तबला(b) तबला, घटम, पखावज(c) पखावज, तबला, घटम(d) तबला, पखावज, घटमCorrect Answer: (d) तबला, पखावज, घटमSolution:उस्ताद अल्ला रक्खा का संबंध तबला, तोताराम शर्मा का संबंध पखावज तथा टी. एच. विनायकम का संबंध घटम से है।27. निम्नलिखित में से किस शख्सियत ने मणिपुरी नृत्य में अपने योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2021 जीता? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (I-पाली)](a) कुमकुम धर(b) थोकचोम इबेमुबी देवी(c) श्रुति बंदोपाध्याय(d) भुवन कुमारCorrect Answer: (b) थोकचोम इबेमुबी देवीSolution:थोकचोम इबेमुबी देवी को मणिपुरी नृत्य में अपने योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2021 से सम्मानित किया गया।28. निम्नलिखित शख्सियतों में से कौन एक सरोद वादक हैं? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (IV-पाली)](a) उस्ताद अमजद अली खां(b) उस्ताद जाकिर हुसैन(c) हरिप्रसाद चौरसिया(d) उस्ताद बिस्मिल्लाह खांCorrect Answer: (a) उस्ताद अमजद अली खांSolution:उस्ताद अमजद अली खां सरोद वादक हैं, जबकि उस्ताद जाकिर हुसैन तबला वादन, प. हरिप्रसाद चौरसिया का संबंध बांसुरी वादन तथा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का संबंध शहनाई वादन से है।29. निम्नलिखित में से किस शख्सियत ने ओडिशा के शास्त्रीय नृत्य के लिए 'ओडिसी' नाम दिया? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (IV-पाली)](a) रवीन्द्रनाथ टैगोर(b) कविचंद्र कालीचरण पटनायक(c) राजा राममोहन राय(d) केलुचरण महापात्रCorrect Answer: (b) कविचंद्र कालीचरण पटनायकSolution:कविचंद्र कालीचरण पटनायक ने ओडिशा के शास्त्रीय नृत्य को ओडिसी नाम दिया। इन्होंने पं. बासुदेब महापात्रा और खानू मियां से ओडिसी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लिया था।30. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संगीत की एक हस्ती हैं? [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (IV-पाली)](a) वैजयंती माला(b) आशा पारेख(c) आशा भोसले(d) अमृता प्रीतमCorrect Answer: (c) आशा भोसलेSolution:आशा भोसले सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका हैं, जबकि वैजयंती माला तथा आशा पारेख का संबंध फिल्म अभिनय से है। साथ ही अमृता प्रीतम सुप्रसिद्ध लेखिका तथा कवयित्री थीं।Submit Quiz« Previous12345Next »