दक्षिण एवं मध्य भारत की पर्वत श्रेणियां एवं पहाड़ियां

 

 

 

Total Questions: 48

11. अरावली श्रेणियां किस राज्य में स्थित हैं? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) राजस्थान
Solution:अरावली श्रेणी गुजरात के पालनपुर से लेकर राजस्थान एवं हरियाणा से होकर दिल्ली तक लगभग 692 किमी. की लंबाई में फैली है। इसका निर्माण प्री-कैम्ब्रियन काल (प्रोटेरोजोइक इयान) में हुआ था, जो 600 से 570 मिलियन वर्ष पूर्व का माना जाता है। यह भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रृंखला है, जबकि विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है। इसकी सर्वोच्च चोटी गुरु शिखर (1722 मी.) है।

12. भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है- [M.P. P.C.S. (Pre) 1995, U.P. P.C.S. (Pre) 1991, U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (a) अरावली
Solution:अरावली श्रेणी गुजरात के पालनपुर से लेकर राजस्थान एवं हरियाणा से होकर दिल्ली तक लगभग 692 किमी. की लंबाई में फैली है। इसका निर्माण प्री-कैम्ब्रियन काल (प्रोटेरोजोइक इयान) में हुआ था, जो 600 से 570 मिलियन वर्ष पूर्व का माना जाता है। यह भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रृंखला है, जबकि विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है। इसकी सर्वोच्च चोटी गुरु शिखर (1722 मी.) है।

13. अरावली श्रेणियों (Aravallis Ranges) की अनुमानित आयु है- [I.A.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) 570 मिलियन वर्ष
Solution:अरावली श्रेणी गुजरात के पालनपुर से लेकर राजस्थान एवं हरियाणा से होकर दिल्ली तक लगभग 692 किमी. की लंबाई में फैली है। इसका निर्माण प्री-कैम्ब्रियन काल (प्रोटेरोजोइक इयान) में हुआ था, जो 600 से 570 मिलियन वर्ष पूर्व का माना जाता है। यह भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रृंखला है, जबकि विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है। इसकी सर्वोच्च चोटी गुरु शिखर (1722 मी.) है।

14. भारतीय प्रायद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) अनाईमुडी
Solution:अनाइमुडी (अन्नाईमुदी या अनामुदी) दक्षिण भारत या प्रायद्वीपीय भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है। इसकी ऊंचाई 2695 मी. है तथा यह केरल में स्थित है। यह चोटी पश्चिमी घाट पर्वत का भाग है।

15. नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मध्य स्थित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 200]

Correct Answer: (b) सतपुड़ा श्रेणियां
Solution:सतपुड़ा श्रेणियों के उत्तरी भाग पर नर्मदा नदी तथा दक्षिणी भाग पर ताप्ती नदी बहती है अर्थात सतपुड़ा श्रेणियां दोनों नदियों के मध्य में स्थित है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

16. उत्तर से शुरू कर दक्षिण की ओर नीचे दी गई पहाड़ियों का सही अनुक्रम कौन-सा है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) नल्लामलाई पहाड़ियां-जवादी पहाड़ियां नीलगिरि पहाड़ियां- अन्नामलाई पहाड़ियां
Solution:नल्लामलाई पहाड़ियां आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मध्य सीमा बनाती हैं। ये पहाड़ियां कृष्णा और पेन्नार नदी के मध्य स्थित हैं। जवादी पहाड़ियां तमिलनाडु राज्य में स्थित हैं। पहाड़ियों की रानी के नाम से विख्यात नीलगिरि पहाड़ियां पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट के सम्मिलन स्थल पर अवस्थित हैं। अन्नामलाई पहाड़ियां केरल एवं तमिलनाडु की सीमा पर अवस्थित हैं। ये चारों पहाड़ियां मुख्यतः आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तमिलनाडु एवं केरल राज्यों में क्रमशः उत्तर से दक्षिण की ओर घटते क्रम में अवस्थित हैं। इस प्रकार विकल्प (c) सही उत्तर होगा।

17. निम्नलिखित उच्चावच आकृतियों पर ध्यान दीजिए- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

  1. महादेव पर्वत श्रृंखला
  2. मैकाल पर्वत श्रृंखला
  3. छोटानागपुर पठार
  4. खासी की पहाड़ियां

उपर्युक्त उच्चावच आकृतियों का पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ते हुए सही क्रम बताइए-

Correct Answer: (a) 1, 2, 3, 4
Solution:प्रश्नानुसार दिए गए उच्चावच आकृतियों का पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ते हुए सही क्रम है- महादेव पर्वत श्रृंखला, मैकाल पर्वत श्रृंखला, छोटानागपुर पर्वत श्रृंखला तथा खासी की पहाड़ियां। महादेव एवं मैकाल श्रेणियां सतपुड़ा श्रेणी के पूर्वी विस्तार के रूप में स्थित हैं। इनके पूर्व में छोटानागपुर श्रेणी तथा सबसे पूर्व में खासी की पहाड़ियां (मेघालय) स्थित हैं।

18. देश में निम्नांकित में से कौन-सा भौगोलिक क्षेत्र सबसे प्राचीन है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) भारतीय प्रायद्वीपीय पठार
Solution:दिए गए भौगोलिक क्षेत्रों में भारतीय प्रायद्वीपीय पठार सबसे प्राचीन है। यह गोंडवाना भूमि के अपक्षय एवं अपवाह के कारण बना है।

19. निम्न में से कौन 'रेजीज्युल पर्वत' का उदाहरण है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (d) अरावली
Solution:अरावली, अवशिष्ट पर्वत (Residual Mountain) का उदाहरण है।

20. दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है- [U.P. P.C.S. (Pre) 2005, 2012, U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) अनाइमुडी
Solution:अनाइमुडी (अन्नाईमुदी या अनामुदी) दक्षिण भारत या प्रायद्वीपीय भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है। इसकी ऊंचाई 2695 मी. है तथा यह केरल में स्थित है। यह चोटी पश्चिमी घाट पर्वत का भाग है।