दक्षिण एवं मध्य भारत की पर्वत श्रेणियां एवं पहाड़ियां

 

 

 

Total Questions: 48

31. उत्तर से दक्षिण, पश्चिमी घाटों को स्थानीय तौर पर जाना जाता है- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) सह्याद्रि-नीलगिरि-अन्नामलाई-कार्डमम हिल्स
Solution:पश्चिमी घाट पर्वत हिमालय के बाद भारत की दूसरी सबसे लंबी पर्वत श्रेणी है। इसकी लंबाई लगभग 1500 किमी. है। इसे सह्याद्रि के नाम से भी जाना जाता है। नीलगिरि पहाड़ी एक स्थलीकृत गांठ है, जहां पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट पर्वत मिलते हैं। नीलगिरि का सर्वोच्च शिखर 'दोद्दाबेट्टा' है जो, दक्षिण भारत का दूसरा सर्वोच्च शिखर है। दक्षिण भारत का सर्वोच्च शिखर अन्नाईमुडी, अन्नामलाई पर्वत में है। यह नीलगिरि के दक्षिण में है। अन्नामलाई के दक्षिण में कार्डमम (इलायची) की पहाड़ियां हैं। इनका विस्तार कन्याकुमारी तक लगभग 8°19' उत्तरी अक्षांश तक है। अतः कार्डामम पहाड़ियां कन्याकुमारी से सटी हैं।
नोट- नीलगिरि, अन्नामलाई, कार्डमम हिल्स, सह्याद्रि में ही स्थित पहाड़ियां हैं।

32. निम्नलिखित में से किस पहाड़ी पर चाय बागान नहीं है? [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) गिरनार
Solution:दिए गए विकल्पों में गिरनार पहाड़ी पर चाय बागान नहीं है। अन्य सभी पहाड़ियों पर चाय बागान हैं। कानन देवन पहाड़ियां भारत के केरल राज्य के इडुक्की (Idukki) जिले में अवस्थित हैं। यह क्षेत्र मुन्नार (Munnar) हिल स्टेशन के पास अवस्थित है। मुनार क्षेत्र में 1870 के दशक में चाय बागानों की शुरुआत हुई थी।
→ नीलगिरि, दक्षिण में अवस्थित पश्चिमी घाट का महत्वपूर्ण पर्वत क्षेत्र है, नीलगिरि चाय, भारत की सबसे विशिष्ट चायों में से एक है।
भारत का दार्जिलिंग मुख्यतः चाय उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, जो सिक्किम राज्य के दक्षिण में पश्चिम बंगाल राज्य में अवस्थित है।
→ गिरनार पर्वत गुजरात राज्य में अवस्थित है, जहां पर चाय बागानों का विकास नहीं हो पाया है।
अतः प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (d) है।

33. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

सूची-1 (पहाड़ी/पर्वत)सूची-II (भारतीय राज्यों में अवस्थिति)
A. बटेश्वर पहाड़ी1. हरियाणा
B. बिलारी श्रृंखला2. मणिपुर
C. चिन श्रृंखला3. बिहार
D. धोषी पहाड़ी4. कर्नाटक

 

ABCD
(a)3241
(b)4312
(c)2314
(d)3421

 

Correct Answer: (d)
Solution:विकल्पगत सूचियों का सही मिलान इस प्रकार है-
सूची-I (पहाड़ी/पर्वत)सूची-II (भारतीय राज्यों में अवस्थिति)
बटेश्वर पहाड़ीबिहार (भागलपुर)
चिन श्रृंखलामणिपुर (यह मुख्यतः म्यांमार में मणिपुर तक विस्तृत है।)
धोषी पहाड़ीहरियाणा (महेन्द्रगढ़)

प्रश्न में बिलारी श्रृंखला के बारे में पूछा गया है, जबकि कर्नाटक में बेल्लारी गुड्डा (Ballari/Bellary Gudda) श्रृंखला है। परंतु निकटतम बिलारी को बेल्लारी मानते हुए प्रश्न का उत्तर विकल्प (d) दिया गया है।

34. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2023]

  1. अमरकंटक पहाड़ियां विंध्य और सह्याद्रि श्रेणियों के संगम पर हैं।
  2. बिलीगिरिरंगन पहाड़ियां सतपुड़ा श्रेणी की सबसे पूर्वी भाग हैं।
  3. शेषाचलम पहाड़ियां पश्चिमी घाट की सबसे दक्षिणी भाग हैं।
    उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
Correct Answer: (d) कोई भी नहीं
Solution:अमरकंटक पहाड़ियां विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला की मिलन बिंदु हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है।
बिलीगिरिरंगन पहाड़ी दक्षिण-पूर्वी कर्नाटक में स्थित एक पहाड़ी श्रृंखला है, जो तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है। जबकि सतपुड़ा श्रेणी के पूर्वी भाग पर मैकाल पहाड़ियां हैं। पूर्व में इसका विस्तार छोटा नागपुर पठार तक है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
शेषाचलम पहाड़ियां दक्षिण आंध्र प्रदेश में, पूर्वी घाट का हिस्सा हैं। अतः कथन 3 सही नहीं है।

35. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) पश्चिमी घाट उत्तरी क्षेत्र में अपेक्षाकृत अधिक ऊंचाई पर है।
Solution:पश्चिमी घाट की ऊंचाई उत्तर से दक्षिण बढ़ती जाती है। इसकी सबसे ऊंची चोटी केरल में स्थित अनाईमुडी चोटी (2695 मीटर) है, जो दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। अतः कथन (b) सत्य है। ताप्ती नदी, सतपुड़ा के दक्षिण में बहती है। इस प्रकार कथन (c) सत्य है। दो समानांतर भागों के फैलाव से रिफ्ट घाटी या ग्राबेन (Graben) का निर्माण होता है। ये घाटियां संकरी होती हैं। नर्मदा, दामोदर एवं ताप्ती नदियां भारतीय रिफ्ट घाटी के उदाहरण हैं। अतः कथन (d) भी सत्य है। विकल्प (a) का कथन सही नहीं है।

36. भारत की निम्नलिखित में से कौन-सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है? [I.A.S. (Pre) 1995 M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) अजंता
Solution:अजंता श्रेणी- महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। इसका विस्तार केवल महाराष्ट्र राज्य में ही है। अन्य का विस्तार एक से अधिक राज्यों में है।

37. महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में पश्चिमी घाट....... कहलाते हैं। [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) सह्याद्रि (Sahyadri)
Solution:पश्चिमी घाट को महाराष्ट्र, गोवा एवं कर्नाटक में सह्याद्रि (Sahyadri) के नाम से जाना जाता है।

38. नीचे दिए गए कूट से निम्नलिखित पहाड़ियों का दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ते हुए सही अवस्थिगत अनुक्रम चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

(1) सतमाला पहाड़ियां
(2) कैमूर पहाड़ियां
(3) पीर पंजाल श्रेणी
(4) नागा पहाड़ियां

Correct Answer: (b) 1, 2, 4, 3
Solution:निम्नलिखित पहाड़ियों का दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ते हुए सही क्रम इस प्रकार है- सतमाला पहाड़ियां (महाराष्ट्र), कैमूर पहाड़ियां (मध्य प्रदेश से बिहार), नागा पहाड़ियां (भारत-म्यांमार सीमा) तथा पीर पंजाल श्रेणी (जम्मू-कश्मीर से हिमाचल प्रदेश)।

39. कार्डामम पहाड़ियां जिन राज्यों की सीमाओं पर स्थित हैं, वह हैं- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2010 U.P.P.C.S (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) केरल एवं तमिलनाडु
Solution:कार्डामम पहाड़ियां दक्षिण भारत में पश्चिमी घाट के केरल के दक्षिण-पूर्वी हिस्से तथा तमिलनाडु के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में अवस्थित हैं।

40. भारत की दक्षिणतम पर्वत श्रेणी है- [M.P.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) कार्डामम
Solution:कार्डामम पहाड़ी भारत की दक्षिणतम पर्वत श्रेणी है। यह अन्नामलाई पहाड़ी के दक्षिण में स्थित है। यहां पर इलायची का अत्यधिक उत्पादन होता है, जिसके कारण इन्हें 'इलायची पहाड़ियां' भी कहा जाता है।