प्रायद्वीपीय भारत की प्रमुख नदियों का उद्गम पश्चिमी घाट से ही होता है। पश्चिमी घाट से निकलकर पूर्व की ओर प्रवाहित होने वाली नदियां लंबे मार्ग का अनुसरण करती हैं तथा डेल्टा का निर्माण भी करती हैं।
पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली नदियां कठोर चट्टानों से होकर प्रवाहित होती हैं तथा छोटे मार्ग का अनुसरण करती हैं, ये नदियां इसी कारण डेल्टा का निर्माण नहीं कर पाती हैं। प्रथम तथ्य के आधार पर कथन और कारण दोनों गलत हैं, जबकि दूसरे तथ्य के आधार पर विकल्प (a) सही है।