दक्षिण भारत की नदियां (Part-I)

Total Questions: 31

21. नर्मदा घाटी उदाहरण है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) भ्रंश घाटी का
Solution:नर्मदा नदी अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण नहीं करती है। इसका प्रमुख कारण यह है कि वह एक अंश घाटी से होकर प्रवाहित होती है, भ्रंश घाटी से प्रवाहित होने के कारण उसमें गाद का अभाव रहता है।

22. निम्नांकित में से कौन-सी एक नदी डेल्टा का निर्माण नहीं करती? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (c) नर्मदा
Solution:नर्मदा नदी अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण नहीं करती है। इसका प्रमुख कारण यह है कि वह एक अंश घाटी से होकर प्रवाहित होती है, भ्रंश घाटी से प्रवाहित होने के कारण उसमें गाद का अभाव रहता है।

23. निम्न में से कौन-सा विशेष लक्षण नर्मदा नदी के लिए उपयुक्त है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) संरचनात्मक मूल
Solution:दिए गए लक्षणों में से संरचनात्मक मूल लक्षण नर्मदा नदी के लिए उपयुक्त है। नर्मदा नदी भ्रंश का निर्माण करते हुए प्रवाहित होती है।

24. जो नदी शेष अन्य से भिन्न है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (d) महानदी
Solution:नर्मदा, सिंधु और ताप्ती नदियों का मुहाना अरब सागर में है, जबकि महानदी बंगाल की खाड़ी में अपने डेल्टा का निर्माण करती है। इस आधार पर महानदी तीन अन्य से भिन्न है। सिंधु नदी का उद्गम स्रोत भारत के बाहर है, जबकि अन्य नदियों का स्रोत भारत में ही है। अतः विकल्प (b) एवं (d) दोनों सही हैं।

25. नदियों की लंबाई के अवरोही क्रम में गोदावरी, महानदी, नर्मदा व ताप्ती का सही अनुक्रम कौन-सा है? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) गोदावरी-नर्मदा-महानदी-ताप्ती
Solution:उपर्युक्त नदियों की लंबाइयां इस प्रकार हैं-
गोदावरी नदी 1465 किमी.
नर्मदा नदी 1312 किमी.
महानदी 851 किमी.
ताप्ती नदी 724 किमी.

26. नीचे चार नदियों के नाम दिए गए हैं। लंबाई के दृष्टिकोण से इन नदियों का घटता हुआ क्रम (सबसे लंबी से आरंभ कर सबसे छोटी तक) क्या होगा? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]

(i) महानदी
(ii) कृष्णा
(iii) गोदावरी
(iv) नर्मदा

Correct Answer: (d) (iii) (ii) (iv) (i)
Solution:उपर्युक्त नदियों की लंबाइयां इस प्रकार हैं-

गोदावरी नदी- 1465किमी. में

कृष्णा नदी-1400 किमी. में

नर्मदा  नदी- 1312किमी. में

महानदी  नदी- 851 किमी. में

27. हाल ही में निम्नलिखित नदियों में से किनको जोड़ने का कार्य किया गया था? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) गोदावरी और कृष्णा
Solution:16 सितंबर, 2015 को गोदावरी तथा कृष्णा नदियों को जोड़ने का कार्य पूरा हुआ। उल्लेखनीय है कि नदी जोड़ो परियोजना के तहत प्रायद्वीपीय भारत की नदियों से 16 लिंक तथा हिमालयी नदियों से 14 लिंक निर्मित किए जाने प्रस्तावित हैं।

28. प्रायद्वीपीय भारत में पूर्व दिशा में बहने वाली नदियों का उत्तर- दक्षिण का सही क्रम है- [I.A.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) सुवर्णरेखा, महानदी, गोदावरी, कृष्णा, पेन्नार, कावेरी और वेगई
Solution:प्रायद्वीपीय भारत में पूर्व दिशा में बहने वाली नदियों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम इस प्रकार है : सुवर्णरेखा, महानदी, गोदावरी, कृष्णा, पेन्नार, कावेरी और वेगई। भारत का अपवाह मानचित्र देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि सुवर्णरेखा नदी सबसे उत्तरी भाग की ओर और वेगई सबसे दक्षिण भाग में प्रवाहित हो रही है।

29. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अंश घाटी से होकर प्रवाहित होती है? [U.P.P.S.C. (GIC) 2017]

Correct Answer: (a) तापी
Solution:ताप्ती (तापी) नदी विभ्रंश घाटी में प्रवाहित होती है। यह नदी मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में सतपुड़ा की पहाड़ियों से निकलती है। ताप्ती बेसिन मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में विस्तृत हैं। यह नदी पश्चिम की ओर बहते हुए अरब सागर में गिरती है। इसके अतिरिक्त नर्मदा नदी भी विभ्रंश घाटी में प्रवाहित होती है।

30. निम्नलिखित में कौन-सी नदी बंगाल की खाड़ी में नहीं गिरती है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) ताप्ती
Solution:ताप्ती (तापी) नदी विभ्रंश घाटी में प्रवाहित होती है। यह नदी मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में सतपुड़ा की पहाड़ियों से निकलती है। ताप्ती बेसिन मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में विस्तृत हैं। यह नदी पश्चिम की ओर बहते हुए अरब सागर में गिरती है। इसके अतिरिक्त नर्मदा नदी भी विभ्रंश घाटी में प्रवाहित होती है।