दलहन

Total Questions: 18

11. मटर की पत्तीविहीन जाति है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) अपर्णा
Solution:'अपर्णा' मटर की पत्तीविहीन प्रजाति है।

12. निम्नलिखित राज्यों में से कौन-सा वर्ष बड़ा उत्पादक था? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013 U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) मध्य प्रदेश
Solution:प्रश्नकाल एवं वर्ष 2021-22 (P) में मध्य प्रदेश दालों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य था।

13. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 201]

(फसल)(प्रजाति)
(a) सरसोंवरुणा
(b) मटरसपना
(c) अलसीसूर्या
(d) मूंगफलीकौशल

 

Correct Answer: (c)
Solution:सूर्या अलसी की प्रजाति नहीं हैं शेष युग्म सही सुमेलित हैं।

14. भारत में दालों के उत्पादन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [I.A. S. (Pre) 2020]

1. उड़द की खेती खरीफ और रबी दोनों फसलों में की जा सकती है।

2. कुल दाल उत्पादन का लगभग आधा भाग केवल मूंग का होता है।

3. पिछले तीन दशकों में, जहां खरीफ दालों का उत्पादन बढ़ा है, वहीं रबी दालों का उत्पादन घटा है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:उड़द उष्ण कटिबंधीय जलवायु की फसल है। यह उत्तर भारत में खरीफ तथा दक्षिण भारत में रबी और खरीफ दोनों मौसम की फसल है। वर्ष 2016-17 में मूंग का उत्पादन कुल दलहन का 14.7 प्रतिशत या अन्य वर्षों में भी इसी के आस-पास रहता है। अतः कथन (2) असत्य है। पिछले तीन दशकों में खरीफ फसलों के उत्पादन में मामूली (न के बराबर) वृद्धि हुई है, जबकि रबी की दलहन फसल में लगभग 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अतः कथन (3) भी असत्य है।

15. निम्न में से कौन एक देश दलहनी फसलों का मुख्य उत्पादक तथा उपभोक्ता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) भारत
Solution:दिए गए विकल्पों में दलहनी फसलों का मुख्य उत्पादक एवं उपभोक्ता भारत है।

16. दलहनी फसलों के उत्पादन हेतु कौन-सा तत्व आवश्यक है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) कोबाल्ट
Solution:कोबाल्ट, राइजोबियम द्वारा तात्विक नाइट्रोजन स्थिरीकरण के लिए आवश्यक तत्व है तथा विटामिन B12 के संश्लेषण में सहायक होता है। यह प्रकाश संश्लेषण, वाष्पोत्सर्जन एवं वृद्धि के लिए आवश्यक है। राइजोबियम दलहनी फसलों की जड़ों में पाया जाने वाला बैक्टीरिया है।

17. निम्नलिखित में कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) अरहर - नीलम
Solution:नीलम अरहर की प्रजाति नहीं, बल्कि आम की एक प्रजाति है। अन्य प्रश्नगत युग्म सुमेलित हैं।

18. वायुमंडल के नत्रजन का स्थिरीकरण न करने वाली दलहनी फसल है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (c) राजमा
Solution:चना, मटर एवं मूंग की फसलें वायुमंडल के नत्रजन का स्थिरीकरण करती हैं, जबकि यह कहना भी गलत होगा कि राजमा फसल वायुमंडल से नाइट्रोजन का स्थिरीकरण एकदम नहीं करती है। अलग- अलग शोध रिपोर्टों के अनुसार, राजमा की नाइट्रोजन स्थिरीकरण की क्षमता अलग-अलग है, देखें - Scientific World Vol.9 No. 9 July, 2011- Red Kidney Bean (Phaseolus Vulgaris) a kind of annual leguminous crop, native to China is locally called Rajma in Nepal. It is cultivated as a crop or intercropped with other crops. It is also nitrogen fixing crop with symbiosis of Rhizobium i.e. Rhizobium leguminosarum bv. Phaseoli form nodulation and fixes atmospheric nitrogen symbiotically. Ali and Lal 1992- Unlike other pulses Rajmash is inefficient is symbiotic nitrogen fixation. Nodulation is poor in Rajmash.