कथन (A): दामोदर घाटी कॉर्पोरेशन के विकास के पूर्व दामोदर नदी पश्चिम बंगाल में "दुख की नदी" मानी जाती थी।
कारण (R) : दामोदर अपने ऊपरी भाग में तीव्रता से प्रवाहित होती है तथा निचले भाग में इसका बहाव बहुत धीमा हो जाता है।
नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए -
Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:दामोदर नदी अपने ऊपरी भाग में तीव्रता से प्रवाहित होने के कारण इस क्षेत्र के लिए दुख का कारण बनती थी, जबकि निचले क्षेत्र में पानी का बहाव अपेक्षाकृत कम होता था। बहाव कम होने के बावजूद पानी की अत्यधिक मात्रा नदी बंध को तोड़कर निचले क्षेत्र में बाढ़ का कारण बनती थी। दामोदर घाटी निगम की स्थापना के बाद निर्मित अनेक बांधों के फलस्वरूप तबाही की प्रवृत्ति काफी कम हो गई है।