दिन-रात (पृथ्वी)

Total Questions: 12

1. उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है- [M.P.P.C.S. (Pre) 1990 47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) 22 दिसंबर
Solution:उत्तरी गोलार्द्ध में शीत अयनांत (Winter Solstice) अर्थात 21/22 दिसंबर को वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है। इसके विपरीत ग्रीष्म अयनांत (Summer Solstice) के समय उत्तरी गोलार्द्ध में 20/21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। इसके विपरीत 20/21 जून को दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन तथा 21/22 दिसंबर को सबसे बड़ा दिन होता है।

2. किस तारीख को सबसे बड़ा दिन होगा? [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) 21 जून
Solution:उत्तरी गोलार्द्ध में 20/21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, वहीं दक्षिणी गोलार्द्ध में 21/22 दिसंबर को सबसे बड़ा दिन होता है। परंतु विकल्प के रूप में 21 जून और 22 दिसंबर दोनों मौजूद हैं तथा प्रश्न से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि प्रश्न उत्तरी गोलार्द्ध के संबंध में है या दक्षिणी गोलार्द्ध के संबंध में। अतः इस प्रश्न का उत्तर (b) या (c) दोनों हो सकता है।

3. दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन है- [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) 22 दिसंबर
Solution:उत्तरी गोलार्द्ध में 20/21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, वहीं दक्षिणी गोलार्द्ध में 21/22 दिसंबर को सबसे बड़ा दिन होता है। परंतु विकल्प के रूप में 21 जून और 22 दिसंबर दोनों मौजूद हैं तथा प्रश्न से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि प्रश्न उत्तरी गोलार्द्ध के संबंध में है या दक्षिणी गोलार्द्ध के संबंध में। अतः इस प्रश्न का उत्तर (b) या (c) दोनों हो सकता है।

4. निम्नलिखित तिथियों में से किसमें दोपहर को आप की छाया सबसे छोटी होती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) जून 21
Solution:किसी वस्तु की छाया पृथ्वी की सूर्य से दूरी तथा उस वस्तु के सूर्य के प्रकाश से बनने वाले कोण पर निर्भर करती है। सबसे छोटी छाया तब बनेगी जब सूर्य सर्वाधिक दूरी पर होगा। इसी प्रकार सबसे छोटी छाया तब बनेगी जब कोण सबसे कम बनेगा। ग्रीष्म अयनांत की 20/21 जून की तिथि को ठीक 12 बजे कर्क रेखा पर सूर्य सबसे अधिक दूरी से लंबवत चमकेगा अर्थात उन स्थानों पर वस्तु से शून्य या शून्य से कुछ अधिक अंश का कोण बनेगा। पृथ्वी यदि सभी स्थानों पर समतल होती अर्थात इसकी आकृति चपटी होती, तो कर्क रेखा पर सभी स्थानों पर 12 बजे (20/21 जून को) शून्य अंश का कोण बनता, लेकिन वक्राकार होने के कारण मूल स्थान से हटकर अन्य स्थानों पर 0 से अधिक अंश का कोण बनेगा। 0 अंश का कोण बनने पर छाया एकदम नहीं बनेगी। कर्क रेखा से विचलन के अनुरूप छाया का आकार भी बढ़ेगा-घटेगा। यह उत्तरी गोलार्द्ध में 20/21 जून को अन्य दिनों की तुलना में न्यूनतम होगा।

5. ग्रीष्म अयनांत प्रतिवर्ष होता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) 21 जून को
Solution:किसी वस्तु की छाया पृथ्वी की सूर्य से दूरी तथा उस वस्तु के सूर्य के प्रकाश से बनने वाले कोण पर निर्भर करती है। सबसे छोटी छाया तब बनेगी जब सूर्य सर्वाधिक दूरी पर होगा। इसी प्रकार सबसे छोटी छाया तब बनेगी जब कोण सबसे कम बनेगा। ग्रीष्म अयनांत की 20/21 जून की तिथि को ठीक 12 बजे कर्क रेखा पर सूर्य सबसे अधिक दूरी से लंबवत चमकेगा अर्थात उन स्थानों पर वस्तु से शून्य या शून्य से कुछ अधिक अंश का कोण बनेगा। पृथ्वी यदि सभी स्थानों पर समतल होती अर्थात इसकी आकृति चपटी होती, तो कर्क रेखा पर सभी स्थानों पर 12 बजे (20/21 जून को) शून्य अंश का कोण बनता, लेकिन वक्राकार होने के कारण मूल स्थान से हटकर अन्य स्थानों पर 0 से अधिक अंश का कोण बनेगा। 0 अंश का कोण बनने पर छाया एकदम नहीं बनेगी। कर्क रेखा से विचलन के अनुरूप छाया का आकार भी बढ़ेगा-घटेगा। यह उत्तरी गोलार्द्ध में 20/21 जून को अन्य दिनों की तुलना में न्यूनतम होगा।

6. जून की 21वीं तारीख को सूर्य- [I.A.S (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) उत्तर ध्रुवीय वृत्त पर क्षितिज के नीचे नहीं डूबता है।
Solution:प्रत्येक वर्ष 20 से 22 जून के मध्य (सामान्यतः 21 जून को) उत्तरी गोलार्द्ध में ग्रीष्म अयनांत या संक्रांति (Summer Solstice) होती है, जब पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव का सूर्य की ओर अक्षीय झुकाव अधिकतम होता है तथा इस स्थिति में उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य अधिक ऊंचाई पर होता है। इस अवस्था में उत्तरी ध्रुव पर रात नहीं होती अर्थात सूर्य उत्तर ध्रुवीय (आर्कटिक) वृत्त पर क्षितिज के नीचे नहीं डूबता है तथा यह उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। वस्तुतः उत्तर ध्रुवीय वृत्त (66°30' उत्तरी अक्षांश) उस क्षेत्र की दक्षिणी सीमा बनाता है, जहां उत्तरी गोलार्द्ध में ग्रीष्म अयनांत (सामान्यतः 21 जून) पर सूर्य नहीं डूबता और शीत अयनांत (22 दिसंबर के आस-पास) पर सूर्य क्षितिज के ऊपर नहीं उगता। दक्षिण ध्रुवीय वृत्त पर सूर्य दिसंबर अयनांत (दक्षिणी गोलार्द्ध में ग्रीष्म अयनांत) में क्षितिज के नीचे नहीं डूबता ।

7. किस तिथि को रात और दिन बराबर होते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) 23 सितंबर
Solution:सामान्यतः 20/21 मार्च को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश करते समय तथा 22/23 सितंबर को दक्षिणी गोलार्द्ध में प्रवेश करते समय विषुवत रेखा पर पहुंचता है। इन दो तिथियों को दोनों गोलार्दों में 12-12 घंटे के दिन एवं रात होते हैं।

8. विषुव या इक्विनाक्स (Equinox) वर्ष के दो काल, जब दिन और रात बराबर होते हैं, होता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1994 U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) 21 मार्च और 23 सितंबर को
Solution:सामान्यतः 20/21 मार्च को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश करते समय तथा 22/23 सितंबर को दक्षिणी गोलार्द्ध में प्रवेश करते समय विषुवत रेखा पर पहुंचता है। इन दो तिथियों को दोनों गोलार्दों में 12-12 घंटे के दिन एवं रात होते हैं।

9. वर्षभर रात और दिन कहां बराबर होते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) भूमध्य रेखा
Solution:भूमध्य रेखा/विषुवत रेखा पांच मुख्य अक्षांश वृत्तों में से एक है, जो बृहत वृत्त भी है। इसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षभर रात और दिन लगभग 12-12 घंटे के होते हैं, जबकि भूमध्य रेखा से उत्तर या दक्षिण की ओर दिन एवं रात की अवधियां मौसम के अनुरूप बढ़ती/घटती रहती हैं।

10. उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क संक्रांति के समय 12 घंटे का दिन होगा- [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) विषुवत रेखा पर
Solution:कर्क संक्राति के समय उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रातें होती हैं, इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रातें होती हैं, जबकि विषुवत रेखा पर रात एवं दिन की अवधियों में कोई अंतर नहीं होता है। वहां वर्ष भर 12 घंटे के ही दिन रहते हैं। अतः स्पष्ट है कर्क संक्रांति के समय 12 घंटे का दिन विषुवत रेखा पर ही होगा, क्योंकि उत्तरी गोलार्द्ध में इस समय दिन की अवधि 12 घंटे से काफी अधिक रहती है। इसलिए सही उत्तर विकल्प (d) है।