दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2022 PGT कंप्यूटर विज्ञान (पुरूष) 21-11-2022 (Shift – II)

Total Questions: 100

21. Babur made his first raid on India in which of the following years? निम्नलिखित में से किस वर्ष में बाबर ने भारत पर अपना पहला आक्रमण किया था?

Correct Answer: (b) 1519
Solution:बाबर ने भारत पर अपना पहला आक्रमण वर्ष 1519 ई. में किया था। इस आक्रमण में वह बजौर के किले पर अधिकार कर लिया था। बाबर का भारत पर अन्य आक्रमण निम्न वर्षों में किया था-

• पानीपत का प्रथम युद्ध (1526 ई.)

• खानवा का युद्ध (1527 ई.)

• चंदेरी का युद्ध (1528 ई.)

• घाघरा का युद्ध (1529 ई.)

22. What is the full form of ARPANET, which was an experimental computer network that was the forerunner of the Internet?/ARPANET का पूर्णरूप क्या है, जो एक प्रायोगिक कंप्यूटर नेटवर्क था जो कि इंटरनेट का अग्रदूत था?

Correct Answer: (d) Advanced Research Projects Agency Network/उन्नत अनुसंधान परियोजना एजेंसी नेटवर्क
Solution:ARPANET का पूर्णरूप उन्नत अनुसंधान परियोजना एजेंसी नेटवर्क NET (Advanced Research Projects Agency Network NET) है। इसकी स्थापना वर्ष 1969 ई. अमेरिका रक्षा विभाग की एडवांस्ड रिशर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (ARPA) द्वारा की गई थी।

23. Which of the following missions of NASA will land the first woman on the Moon, using innovative technologies to explore more of the lunar surface than ever before?/नासा का निम्नलिखित में से कौन सा मिशन चंद्रमा की सतह का पहले से कहीं अधिक अन्वेषण करने के लिए नवीन प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके चंद्रमा पर पहली महिला को उतारेगा?

Correct Answer: (c) Artemis/आर्टेमिस
Solution:नासा का अपने चंद्र मिशन में आर्टेमिस के माध्यम से चंद्रमा पर प्रथम महिला को उतारेगा। इस मिशन के द्वारा चंद्रमा की सतह पता लगना तथा चंद्रमा के चारों ओर कक्षा में लूनर गेटवे अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण शमिल है।

24. The Kanch Mahal is located in which of the following cities of Uttar Pradesh?/कांच महल, उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?

Correct Answer: (c) Agra/आगरा
Solution:कांच महल, उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के सिकंदरा में स्थित है। इस महल को मुगल शासक जहाँगीर वर्ष 1605 ई. से 1619 ई. के समय शाही शिकारगाह के रूप में करता था। इस महल के निर्माण टाइल्सों से हुआ है जिसके कारण चमकता है इसलिए इसे कांच महल कहा जाता है।

25. Which Article of the Indian Constitution talks about the right to education?/भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद शिक्षा के अधिकार की बात करता है?

Correct Answer: (b) Article 21A/अनुच्छेद 21ए
Solution:भारत के संविधान में 86 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 के माध्यम से अनुच्छेद 21ए को शामिल किया गया। जिसके अनुसार 06 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मौलिक अधिकार के रूप में मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान किया जा सके।

26. In October 2022, the Government and the Life Insurance Corporation of India moved to sell nearly 61 percent stake in which of the following banks?/अक्टूबर 2022 में, सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम निम्नलिखित में से किस बैंक में लगभग 61 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार है?

Correct Answer: (d) IDBI Bank/आई.डी.बी.आई. बैंक
Solution:अक्टूबर 2022 में, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और केंद्र सरकार ने आई. डी. बी. आई. बैंक में अपनी 60.72 (लगभग 61%) हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया है। वर्तमान में आई. डी. बी. आई. बैंक में एल. आई. सी. और केंद्र सरकार दोनों की हिस्सेदारी लगभग 94% है। जिसमें 30 जून तक केंद्र सरकार की 45.48% तथा एल. आई. सी. की 49.24% हिस्सेदारी है।

27. Henry Louis Vivian Derozio, who started the Young Bengal Movement, was appointed as a teacher in which of the following colleges of Calcutta?/हेनरी लुईस डेरोजियो, जिन्होंने यंग बंगाल आंदोलन शुरू किया था, को कलकत्ता के निम्नलिखित किस कॉलेज में शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था?

Correct Answer: (d) Hindu College/हिंदू कॉलेज
Solution:हेनरी लुईस डेरोजियो को यंग बंगाल आंदोलन का जनक कहा जाता है, उनको कलकत्ता के हिंदू कॉलेज में वर्ष 1826 में अंग्रेजी साहित्य और इतिहास पद पर नियुक्त किया गया। डेरोजियों ने 'ईस्ट इण्डिया' नामक दैनिक पत्रिका का सम्पादन किया। हेनरी विवियन डेरोजियों को 'आधुनिक भारत का प्रथम राष्ट्रवादी' कवि माना जाता है।

28. Pachmarhi hill station is located in which of the following states of India?/ पंचमढ़ी पहाड़ी स्टेशन भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

Correct Answer: (a) Madhya Prdesh/मध्य प्रदेश
Solution:पंचमढ़ी पहाड़ी स्टेशन भारत के मध्य प्रदेश राज्य के नर्मदापुरम संभाग में स्थित है। इस पहाड़ी की ऊँचाई लगभग 1067 मीटर है। ध्यातव्य है कि वर्ष 2009 में पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व क्षेत्र को यूनेस्को ने अपनी सूची में शामिल किया था।

29. In September 2022, how many agreements did Bangladesh and India sign in the presence of Prime Minister Narendra Modi and his Bangladeshi counterpart Sheikh Hasina?/सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना की उपस्थिति में बांग्लादेश और भारत ने कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए?

Correct Answer: (c) Seven/सात
Solution:6 सितंबर, 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की उपस्थिति में दोनों देशों के मध्य सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए। समझौता के क्षेत्रों में ऊर्जा, जल संसाधन, व्यापार, सीमा प्रबंधन, सुरक्षा, रेलवे विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रमुख है।

30. What is 'u' in the equation of s = ut + 1/2 at²? s = ut + 1/2 at² के समीकरण में 'u' क्या है?

Correct Answer: (a) Initial velocity/प्रारंभिक वेग
Solution:गति के द्वितीय समीकरण के माध्यम से स्थिति-समय के संबंध की जानकारी प्राप्त होती है। समीकरण s = ut + 1/2 at² में

s = गतिमान वस्तु द्वारा तय की गई दूरी,

u = प्रारंभिक वेग,

t = समय,

a = एक समान त्वरण को प्रदर्शित करता है।