दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2022 PGT कंप्यूटर विज्ञान (पुरूष) 21-11-2022 (Shift – II)Total Questions: 10081. वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।(a) शुक और सारिका मनुष्यों की बोली की नकल करते हैं।(b) वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है, ताजमहल।(c) व्यंजन कई प्रकार के परोसे गए थे, प्रीतिभोज में।(d) वह विवर्ण होता जा रहा था लज्जा और ग्लानी से।Correct Answer: (a) शुक और सारिका मनुष्यों की बोली की नकल करते हैं।Solution:वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य - शुक और सारिका मनुष्यों की बोली की नकल करते हैं। अतः विकल्प (a) सही है।82. वाक्य विन्यास की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।(a) छुट्टियों में समय बिताना भी एक समस्या है।(b) अपना अधिकार जमाये बैठा है वह पराये धन पर।(c) छत के नीचे टेक के लिए एक बल्ली लगा दी गई।(d) राम ने वाण मार कर रावण का वध कर दिया।Correct Answer: (b) अपना अधिकार जमाये बैठा है वह पराये धन पर।Solution:वाक्य विन्यास की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य 'अपना अधिकार जमाये बैठा है' वह पराये धन पर। इसका शुद्ध वाक्य 'वह पराये धन पर अपना अधिकार जमाये बैठा है'। अतः विकल्प (b) सही है।83. निम्न में से पर्याप्तिबोधक क्रियाविशेषण शब्द है।(a) थोड़ा(b) फटाफट(c) काफी(d) बढ़करCorrect Answer: (c) काफीSolution:दिए गए विकल्पों में पर्याप्तिबोधक क्रिया विशेषण शब्द 'काफी' होगा, जबकि अन्य विकल्प असंगत हैं। इसके अन्य शब्द - बस, केवल, काफी, इत्यादि।84. दिए गए वाक्य के लिए एक शब्द होगा।अपनी विवाहिता पत्नी से उत्पन्न पुत्र।(a) औरस(b) औदस(c) औरग(d) जारजCorrect Answer: (a) औरसSolution:वाक्य 'अपनी विवाहिता पत्नी से उत्पन्न पुत्र' के लिए एक शब्द 'औरस' होगा। जबकी 'जारज' वह संतान जो विवाहेतर संबंध से उत्पन्न हुआ होजबकि अन्य विकल्प असंगत हैं।85. 'दिग्गज' का संधि विच्छेद होगा।(a) दिक् + गज(b) दिः + गज(c) दि + ग्गज(d) दिग + गजCorrect Answer: (a) दिक् + गजSolution:'दिग्गज' शब्द का संधि-विच्छेद 'दिक् + गज' होगा। यह व्यंजन संधि का उदाहरण है। व्यंजन संधि में क्, च्, ट्, त्, प् के बाद किसी वर्ग का तृतीय या चतुर्थ वर्ण आये या य, र, ल, व या कोई स्वर आये तो क्, च्, ट्, त्, प् के स्थान पर अपने वर्ग का तीसरा वर्ण हो जाता है।जैसे- दिक् + अम्बर = दिगम्बर दिक् + दर्शन = दिग्दर्शन86. 'श्यामा' का विलोम शब्द निम्न में से होगा।(a) हरि(b) काली(c) गौरी(d) दुर्गाCorrect Answer: (c) गौरीSolution:'श्यामा' का विलोम शब्द 'गौरी' होगा, जबकि अन्य विकल्प असंगत है।87. 'वनिता' का पर्याय निम्न में से है।(a) स्त्री(b) बिजलीं(c) कविता(d) नदीCorrect Answer: (a) स्त्रीSolution:'वनिता' का पर्याय शब्द 'स्त्री' होगा। इसके अन्य पर्याय - औरत, नारी, महिला, अबला, अर्द्धांगिनी इत्यादि है।88. 'पयोज' पर्याय है।(a) चातक का(b) पानी का(c) कमल का(d) बादल काCorrect Answer: (c) कमल काSolution:'पयोज' शब्द 'कमल' का पर्यायवाची है। कमल के अन्य पर्यायवाची पंकज, पुंज, जलज, केशर, नलिन।89. 'जी पर आ बनना' मुहावरे का अर्थ है।(a) मुसीबत में फँस जाना(b) उल्टी का असर होना(c) दुःखी होना(d) विरति होनाCorrect Answer: (a) मुसीबत में फँस जानाSolution:'जी पर आ बनना' मुहावरे का अर्थ 'मुसीबत में फँस जाना' है। जबकि अन्य विकल्प असंगत हैं।90. 'सरदार' किस भाषा का शब्द है।(a) पंजाबी(b) फारसी(c) हिंदी(d) तुर्कीCorrect Answer: (b) फारसीSolution:'सरदार' फारसी भाषा का शब्द है- फारसी - अफसोस, खामोश, गवाह, चश्मा, जिंदगी तुर्की - चाकू, कालीन, चेचक, बहादुर, तमजा।Submit Quiz« Previous12345678910Next »