Solution:'सदाचार' का सही सन्धि विच्छेद 'सत् + आचार' होगा।
यह व्यंजन सन्धि का उदाहरण है।व्यंजन संधि - व्यंजन का स्वर या व्यंजन के साथ मेल होने पर जो परिवर्तन होता है, उसे व्यंजन संधि कहते हैं। क, च्, ट्, त्, प् के बाद किसी वर्ग का तृतीय या चतुर्थ वर्ण आए अथवा य, र, ल, व या कोई स्वर आए तो क, च्, ट्, त्, प् की जगह अपने ही वर्ग का तीसरा वर्ण हो जाता है।
जैसे-
दिक् + गज = दिग्गज
जगत् + ईश = जगदीश