दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2022 PGT संगीत (पुरूष) 21-11-2022 (Shift – II)

Total Questions: 100

31. लोहा एक रासायनिक तत्व है जिसका परमाणु क्रमांक ......... है।

Correct Answer: (b) 26
Solution:विभिन्न रासायनिक तत्वों का प्रतीक तथा परमाणु क्रमांक
तत्व (Element)प्रतीक (Symbol)परमाणु क्रमांक (Atomic Number)
लोहा (Iron)Fe26
क्रोमियम (Chromium)Cr24
निकिल (Nickel)Ni28
आर्सेनिक (Arsenic)As33

32. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और सामाजिक वैज्ञानिकों को दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है?

Correct Answer: (c) इन्फोसिस पुरस्कार
Solution:इंफोसिस पुरस्कार भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों तथा सामाजिक वैज्ञानिकों को इंफोसिस साइंस फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है। प्रत्येक श्रेणी के पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 100,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि शामिल है।

33. तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस समिति का गठन किया गया था, जिसने भारत में मुसलमानों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थिति पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी?

Correct Answer: (b) सच्चर समिति
Solution:देश में मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक दशा जानने के लिये प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (कांग्रेस सरकार) ने 9 मार्च, 2005 को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजिंदर सच्चर की अध्यक्षता में समिति गठित की थी।

34. काली टाइगर रिज़र्व भारत के किस राज्य में स्थित है?

Correct Answer: (a) कर्नाटक
Solution:भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित बाघ अभ्यारण -
बाघ अभयारणस्थिति
काली टाइगर रिजर्वकर्नाटक
रामगढ़ विश्वधारी टाइगर रिजर्वराजस्थान
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्वमध्य प्रदेश
पाकुई टाइगर रिजर्वअरुणाचल प्रदेश

35. सी-डैक (C-DAC) का पूर्ण रूप क्या है, जो आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय (MeitY) का एक प्रमुख अनुसंधान एवं विकास संगठन है?

Correct Answer: (c) Centre for Development of Advanced Computing/सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग
Solution:सी-डैक (C-DAC) का पूर्ण रूप 'सेंटर फॉर - डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग' है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक मुख्य अनुसंधान एवं विकास संस्था है, जो सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सम्बद्ध क्षेत्रों में अनुसंधान कार्य करती है। इसकी स्थापना 1988 में की गई थी। इसका मुख्यालय पुणे में स्थित है।

36. नासा के उस अंतरिक्ष यान का क्या नाम है जो 2022 के सितंबर के महीने में एक क्षुद्रग्रह से सोद्देश्य टकराया था?

Correct Answer: (c) DART/डार्ट
Solution:नासा के अंतरिक्षयान डार्ट, जो 26 सितंबर 2022 को एक क्षुद्रग्रह से सोद्देश्य टकराया था। यह ग्रहों की रक्षा का पहली गतिज प्रभाव विधि है, जो एक क्षुद्रग्रह को पृथ्वी से टकराने से रोक सकती है।

37. बृहदेश्वर मंदिर निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

Correct Answer: (a) तमिलनाडु
Solution:बृहदेश्वर या राजराजेश्वर मन्दिर तमिलनाडू राज्य के तंजौर में स्थित एक हिन्दू मन्दिर है। विश्व में यह अपनी तरह का पहला और एक मात्र मन्दिर है जो पूरा तरह से ग्रेनाइट से निर्मित है। इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। इस मन्दिर का निर्माण राजराज चोल प्रथम (1003-1010 ई.) ने करवाया था।

38. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (NMDFC) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

Correct Answer: (b) 1994
Solution:राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम (NMDFC) को 30 सितंबर, 1994 को स्थापित किया गया था। यह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 के तहत परिभाषित अल्पसंख्यकों के लिये एक राष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च निकाय है।

39. ओडिशा राज्य में राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?

Correct Answer: (c) 10
Solution:विभिन्न राज्यों की राज्यसभा में सीटें -
राज्यराज्यसभा की सीटें
उत्तर प्रदेश31
महाराष्ट्र19
ओडिशा10
कर्नाटक12

40. हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका बेगम परवीन सुल्ताना निम्नलिखित में से किस घराने से हैं?

Correct Answer: (d) पटियाला घराना
Solution:पटियाला घराना के संस्थापक बड़े फतेह अली खान और अली बख्शखान ने 19वीं सदी में की थी। यह घराना तराना शैली के अद्वितीय तान तथा गायकी के लिये प्रसिद्ध है। इस घराने के प्रमुख कलाकार बड़े गुलाम अली खां, रजा अलीखान, बेगम अख्तर, नैना देवी, बेगम परवीन सुल्ताना हैं।